Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मोदी सरकार डोनाल्ड ट्रंप के आगे झुकी, देश के हित अमेरिका के हाथों गिरवी रखे: कुलदीप धालीवाल

May 18, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तख्त श्री पटना साहिब में माथा टेका

May 18, 2026

भाजपा में जाने से इन्कार करने पर संजीव अरोड़ा के बाद अब “आप” गोवा सह प्रभारी दीपक सिंगला गिरफ्तार – केजरीवाल

May 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तख्त श्री पटना साहिब में माथा टेका

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तख्त श्री पटना साहिब में माथा टेका

HNE News DeskBy HNE News DeskMay 18, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

पंजाब ने बेअदबी के खिलाफ सबसे सख्त कानून बनाकर पूरे देश को गुरु साहिबान के सत्कार की रक्षा करने का रास्ता दिखाया – मुख्यमंत्री

मैं देश भर की सभी राज्य सरकारों से बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने की अपील करता हूं; पंजाब हर संभव मदद देने को तैयार: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने की जुर्रत करने वाले को अब पूरी जिंदगी जेल में बितानी पड़ेगी – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पटना, 18 मई  2026

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पवित्र जन्म स्थान और चरण-छोह धरती तख्त श्री हरिमंदर जी पटना साहिब में नतमस्तक हुए।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने बेअदबी के खिलाफ सबसे सख्त कानून बनाकर गुरु साहिबान के सत्कार की रक्षा करने का रास्ता पूरे देश को दिखाया है। पंजाब, पंजाबियों और समूची सिख संगत की चढ़दी कला, खुशहाली और भले के लिए अरदास करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पावन शब्द गुरु की पवित्रता और मर्यादा को कायम रखने के लिए पंजाब को बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने का सौभाग्य बख्शने के लिए गुरु सा1a9c7c06 be9c 40ab 813d 5e2ce8412db9 - Hindi News Expressहिब का शुक्राना किया।
बेअदबी को करोड़ों लोगों की आस्था के खिलाफ अक्षम्य अपराध बताते हुए मुख्यमंत्री ने देश भर की सभी राज्य सरकारों से ऐसा ही सख्त कानून लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब इस संबंध में हर संभव मदद देने को तैयार है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने की जुर्रत करने वाले किसी भी व्यक्ति को अब अपनी पूरी उम्र जेल में बितानी पड़ेगी। उन्होंने यह सख्त संदेश दिया कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली कोई भी हरकत अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अपने एक्स हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज मुझे दसवें पातशाह गुरु गोबिंद सिंह जी की पवित्र जन्मभूमि और चरण-छोह धरती तख्त श्री हरिमंदर जी पटना साहिब में माथा टेकने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा, “मैंने गुरु साहिब के आगे माथा टेका और पंजाब, पंजाबियों तथा समूची सिख संगत की खुशहाली, तंदुरुस्ती और सदा चढ़दी कला के लिए अरदास की। मैं गुरु साहिब का दिल से धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमें बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने का मौका देकर पवित्र शब्द गुरु की पवित्रता को कायम रखने का सौभाग्य बख्शा।”
उन्होंने लिखा, “गुरु साहिब सब पर अपनी मेहर और आशीर्वाद बनाए रखें।”
माथा टेकने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पवित्र जन्म स्थान तख्त श्री हरिमंदर जी (पटना साहिब) में माथा टेकने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गुरु साहिब की इलाही हाजिरी में माथा टेककर मैंने पंजाब, पंजाबियों और दुनिया भर में बसती समूची सिख संगत की खुशहाली, तंदुरुस्ती और सदा चढ़दी कला के लिए अरदास की।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ सिख ही नहीं, बल्कि हर मनुष्य को हमारे महान गुरुओं के आशीर्वाद वाली इस पवित्र धरती से शक्ति और प्रेरणा मिलती है। गुरु साहिब की शिक्षाएं मानवता को सच्चाई, दया-भावना और विश्वव्यापी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मैंने अरदास की कि राज्य में आपसी एकता, अमन-शांति और भाईचारे की डोरें आगे और मजबूत हों तथा पंजाब हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व करता रहे।”
उन्होंने आगे कहा कि मैं राज्य के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूर्ण लगन और वचनबद्धता से उनकी सेवा करने के लिए सर्वशक्तिमान परमात्मा से आशीर्वाद मांगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, “इस पवित्र धरती पर माथा टेकने के बाद मैं नई और विलक्षण ऊर्जा महसूस कर रहा हूं। इस यात्रा ने मुझे मिशनरी जोश के साथ पंजाब के लोगों की सेवा करने के लिए नए उत्साह और हौसले से भर दिया है।”
गुरु साहिब का दिल से धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब ने बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाकर पूरे देश को गुरु साहिबान के सत्कार की रखवाली का रास्ता दिखाया है।
उन्होंने कहा, “गुरु साहिब ने हमें बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने की सेवा बख्शी है। पवित्र शब्द गुरु की पवित्रता और मर्यादा को कायम रखना हम सबका नैतिक फर्ज है।”
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पंजाब सरकार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की मान-मर्यादा को कायम रखने और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को सख्त सजा सुनिश्चित बनाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि गुरु साहिब इसी तरह सब पर अपनी अपार कृपा और आशीर्वाद बनाए रखेंगे तथा पंजाब को अधिक खुशहाली, शांति और रंगला पंजाब के मार्ग की ओर ले जाएंगे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा भी मौजूद थे।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleभाजपा में जाने से इन्कार करने पर संजीव अरोड़ा के बाद अब “आप” गोवा सह प्रभारी दीपक सिंगला गिरफ्तार – केजरीवाल
Next Article मोदी सरकार डोनाल्ड ट्रंप के आगे झुकी, देश के हित अमेरिका के हाथों गिरवी रखे: कुलदीप धालीवाल
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

मोदी सरकार डोनाल्ड ट्रंप के आगे झुकी, देश के हित अमेरिका के हाथों गिरवी रखे: कुलदीप धालीवाल

May 18, 2026

भाजपा में जाने से इन्कार करने पर संजीव अरोड़ा के बाद अब “आप” गोवा सह प्रभारी दीपक सिंगला गिरफ्तार – केजरीवाल

May 18, 2026

लुधियाना में आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क का भंडाफोड़, टारगेट शूटिंग की साजिश नाकाम

May 18, 2026
Don't Miss

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तख्त श्री पटना साहिब में माथा टेका

HNE News DeskMay 18, 2026

पंजाब ने बेअदबी के खिलाफ सबसे सख्त कानून बनाकर पूरे देश को गुरु साहिबान के…

भाजपा में जाने से इन्कार करने पर संजीव अरोड़ा के बाद अब “आप” गोवा सह प्रभारी दीपक सिंगला गिरफ्तार – केजरीवाल

May 18, 2026

लुधियाना में आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क का भंडाफोड़, टारगेट शूटिंग की साजिश नाकाम

May 18, 2026

गुरदासपुर में ग्रेनेड फेंकने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार; आरोपियों के कब्जे से एक और ग्रेनेड बरामद

May 18, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

मोदी सरकार डोनाल्ड ट्रंप के आगे झुकी, देश के हित अमेरिका के हाथों गिरवी रखे: कुलदीप धालीवाल

May 18, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.