Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

गैंगस्टरवाद और नशों के खिलाफ मान सरकार की जंग जारी, अब तक 43,127 गैंगस्टर और 71,538 नशा तस्कर गिरफ्तार

July 4, 2026

गोवा का हेल्थ सिस्टम ध्वस्त, पंजाब से सीख लेकर 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस दें सीएम- केजरीवाल

July 4, 2026

राम मंदिर में एक और महापाप, सोने की राम चरित मानस भी गायब- केजरीवाल

July 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » भाजपा में जाने से इन्कार करने पर संजीव अरोड़ा के बाद अब “आप” गोवा सह प्रभारी दीपक सिंगला गिरफ्तार – केजरीवाल

भाजपा में जाने से इन्कार करने पर संजीव अरोड़ा के बाद अब “आप” गोवा सह प्रभारी दीपक सिंगला गिरफ्तार – केजरीवाल

HNE News DeskBy HNE News DeskMay 18, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • -दीपक सिंगला गलत काम करने की वजह से नहीं, भाजपा के खिलाफ काम करने की वजह गिरफ्तार हुए – केजरीवाल

  • – संजीव अरोड़ा बहुत बहादुर और देशभक्त हैं, पूरे पंजाब को उन पर गर्व है – केजरीवाल

  • – गोवा में अपनी हार देख डरी भाजपा, “आप” का चुनावी डाटा चोरी करने के लिए सह प्रभारी के घर ईडी की रेड कराई – आतिशी

  • – मोदी जी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को चुनाव जीतने से रोक सकते हैं, लेकिन अर्थव्यवस्था व गिरते रुपए को नहीं रोक सकते – मनीष सिसोदिया
  • – ईडी, सीबीआई, एसीबी समेत अन्य एजेंसियों के जरिए “आप” नेताओं को लगातार परेशान किया जा रहा है- सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली, 18 मई 2026

गोवा में आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी दीपक सिंगला की गिरफ्तारी पर भाजपा के खिलाफ तीखा हमला बोला है। “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दीपक सिंगला को इसलिए गिरफ्तार नहीं किया कि उसने कोई ग़लत काम किया है। बल्कि इसलिए गिरफ़्तार किया है क्योंकि वो बीजेपी के ख़िलाफ़ काम कर रहा था और उसने बीजेपी में शामिल होने से मना कर दिया। दीपक सिंगला बहादुर है और देश के लिए लड़ रहा है। अरविंद केजरीवाल ने संजीव अरोड़ा को लेकर कहा कि संजीव अरोड़ा बहुत बहादुर और देशभक्त हैं। पूरे पंजाब को उन पर गर्व है।

उधर, “आप” गोवा प्रभारी और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि आज हमारे देश में नीट का पेपर लीक हो रहा है, पेट्रोल-डीज़ल और सीएनजी के दाम रोज़ बढ़ रहे हैं, रुपया डॉलर के सामने गिरता जा रहा। लेकिन मोदी जी को सिर्फ़ एक काम है – विपक्ष के नेताओं पर झूठे केस लगाना और उन्हें गिरफ़्तार करना। सोमवार को ईडी ने “आप” नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार किया है। क्योंकि वो गोवा में बीजेपी के ख़िलाफ़ लड़ने वाला एक संगठन तैयार कर रहे थे। मेरा मोदी जी से कहना है कि आप चाहे हमारी पार्टी के कितने भी नेताओं को गिरफ़्तार करो, हम देश के हित के लिए काम करते रहेंगे।

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और गोवा प्रभारी आतिशी ने केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही भाजपा की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने देखा कि बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ईडी का इस्तेमाल तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ किया था। चुनाव लड़ाने वाली एजेंसी ‘आई पैक’ में काम करने वाले लोगों को जेल भेज दिया गया और चुनाव से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस का सारा डाटा ईडी के माध्यम से चुरा लिया गया। जैसे ही चुनाव खत्म हुआ, वैसे ही उन सभी लोगों को जेल से रिहा कर दिया गया।

आतिशी ने कहा कि बंगाल के बाद भाजपा का अगला हमला पंजाब पर शुरू हुआ, जहां आम आदमी पार्टी के नेताओं पर ताबड़तोड़ छापे मारे गए। जो नेता दबाव में आकर भाजपा में शामिल हो गए, उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। लेकिन संजीव अरोड़ा जैसे नेता, जिन्होंने भाजपा में जाने से साफ मना कर दिया, उन्हें जेल भेज दिया गया।

इसके बाद आतिशी ने कहा कि पंजाब के बाद अब अगला नंबर गोवा का आ गया है। भाजपा ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि वह अच्छी तरह जानती है कि गोवा में भाजपा सरकार से लोग नफरत करते हैं। भाजपा इस बात से डर गई है कि फरवरी में होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव में यहां के लोग उन्हें सत्ता से बाहर फेंकने वाले हैं। आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर ही आज आम आदमी पार्टी के गोवा सह-प्रभारी दीपक सिंगला के घर पर ईडी की छापेमारी की जा रही है।

आतिशी ने आगे कहा कि यहां गोवा में सिर्फ बड़े नेताओं पर ही नहीं, बल्कि कई आम कार्यकर्ताओं के घरों पर भी छापेमारी चल रही है। एक आम कार्यकर्ता या संगठन के प्रभारी पर यह छापेमारी सिर्फ और सिर्फ उनका चुनावी डाटा चुराने के लिए की जा रही है। ठीक वैसे ही, जैसे ईडी ने बंगाल में टीएमसी के साथ किया था। सारा डाटा चुराकर भाजपा को सौंप दिया, वही खेल आज गोवा में दोहराया जा रहा है।

अंत में आतिशी ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि मैं भाजपा को साफ बता देना चाहती हूं कि आम आदमी पार्टी तुम्हारी उनसे या ईडी से डरने वाली नहीं है। गोवा के लोग सब देख रहे हैं कि किस तरह भाजपा ने बीते 15 सालों में गोवा की हालत बदतर कर दी है और यहां के लोगों को परेशान किया है। अब ईडी की ये फर्जी छापेमारी भी गोवा में भाजपा को करारी हार से नहीं बचा सकती।

“आप” के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि ईडी सीबीआई और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं को अपने पर्सनल गुंडों की तरह इस्तेमाल करके मोदी जी विपक्ष के नेताओं को चुनाव जीतने से रोक सकते हैं। लेकिन देश की अर्थव्यव्स्था को, रुपए की गिरती इज्जत को नहीं संभाल सकते।

सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कह कि सोमवार को आम आदमी पार्टी के गोवा सह-प्रभारी दीपक सिंगला के घर पर ईडी ने दिल्ली और गोवा में कई स्थानों पर छापेमारी की। ईडी, सीबीआई, एसीबी आदि द्वारा “आप” नेताओं को लगातार परेशान किया जा रहा है।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleलुधियाना में आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क का भंडाफोड़, टारगेट शूटिंग की साजिश नाकाम
Next Article मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तख्त श्री पटना साहिब में माथा टेका
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

गैंगस्टरवाद और नशों के खिलाफ मान सरकार की जंग जारी, अब तक 43,127 गैंगस्टर और 71,538 नशा तस्कर गिरफ्तार

July 4, 2026

गोवा का हेल्थ सिस्टम ध्वस्त, पंजाब से सीख लेकर 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस दें सीएम- केजरीवाल

July 4, 2026

राम मंदिर में एक और महापाप, सोने की राम चरित मानस भी गायब- केजरीवाल

July 4, 2026
Don't Miss

गोवा का हेल्थ सिस्टम ध्वस्त, पंजाब से सीख लेकर 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस दें सीएम- केजरीवाल

HNE News DeskJuly 4, 2026

– पंजाब की तरह बिना शर्त गोवा के हर परिवार को लाभ दिया जाए, जिसमें…

राम मंदिर में एक और महापाप, सोने की राम चरित मानस भी गायब- केजरीवाल

July 4, 2026

चंदा चोरी मामले में हुए इस्तीफे, गिरफ्तारी, एसआईटी और एफआईआर सब फर्जी, ये सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए है- केजरीवाल

July 3, 2026

मोदी सरकार के लिए पूरा देश प्रयोगशाला, अब लोगों पर जबरदस्ती थोप रही 20 फीसद इथेनॉल मिला पेट्रोल- केजरीवाल

July 3, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.