Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ईडी के छापे विपक्ष की आवाज को कुचलने के लिए भाजपा की बौखलाहट को दर्शाते हैं: आप पंजाब

April 17, 2026

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की बड़ी छापेमारी, 13 जगहों पर कार्रवाई

April 17, 2026

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी : भगवंत मान

April 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » आप सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी की बड़ी छापेमारी,

आप सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी की बड़ी छापेमारी,

HNE News DeskBy HNE News DeskApril 15, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Ashok Mittal
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • पंजाब-गुरुग्राम समेत 9 लोकेशनों पर कार्रवाई

  • प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी सहित कई परिसरों में की जांच; फंड अनियमितताओं को लेकर छापे, आप ने लगाया राजनीतिक साजिश का आरोप

चंडीगढ़: 15 अप्रैल 2026

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और उनसे जुड़े ठिकानों पर बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। यह रेड पंजाब के जालंधर और हरियाणा के गुरुग्राम समेत करीब 8 से 9 स्थानों पर एक साथ की गई।

सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीमें सुबह करीब 5 बजे जालंधर कैंट स्थित मित्तल के आवास पर पहुंचीं। इसके अलावा उनके बेटे से जुड़े ठिकानों, घर और फार्महाउस पर भी जांच जारी है।

यह कार्रवाई मुख्य रूप से लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) से जुड़े फंड और वित्तीय लेन-देन में कथित गड़बड़ियों को लेकर की जा रही है। ईडी अधिकारी दस्तावेजों, बैंकिंग रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की गहन जांच कर रहे हैं, ताकि फंड फ्लो और संभावित अनियमितताओं का पता लगाया जा सके। हालांकि एजेंसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि अशोक मित्तल उच्च शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में एक बड़ा नाम माने जाते हैं। उन्होंने जालंधर में LPU की स्थापना की, जो आज देश की प्रमुख निजी यूनिवर्सिटियों में गिनी जाती है और जहां 50 से अधिक देशों के छात्र अध्ययन करते हैं।

इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चुनाव से पहले एजेंसियों के दुरुपयोग का “घिनौना खेल” है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां-जहां चुनाव होते हैं, वहां केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जाता है।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा का एक ही फॉर्मूला है—ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर चुनाव जीतना। उन्होंने दावा किया कि यह रणनीति पंजाब में काम नहीं करेगी और जनता सब समझ चुकी है।

राजनीतिक हलकों में इस छापेमारी को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि हाल ही में आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को हटाकर अशोक मित्तल को राज्यसभा में डिप्टी लीडर नियुक्त किया था। ऐसे में इस कार्रवाई के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। फिलहाल ईडी की जांच जारी है और आने वाले समय में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

 

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleभगवंत मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला; बेअदबी के लिए उम्र कैद की सजा
Next Article राघव चड्ढा की सुरक्षा पर सियासी घमासान: Z+ सुरक्षा से किया इनकार, पंजाब सरकार पर उठाए सवाल
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

ईडी के छापे विपक्ष की आवाज को कुचलने के लिए भाजपा की बौखलाहट को दर्शाते हैं: आप पंजाब

April 17, 2026

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की बड़ी छापेमारी, 13 जगहों पर कार्रवाई

April 17, 2026

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी : भगवंत मान

April 17, 2026
Don't Miss

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की बड़ी छापेमारी, 13 जगहों पर कार्रवाई

HNE News DeskApril 17, 2026

मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं को लेकर जांच तेज गुरुग्राम, चंडीगढ़, लुधियाना…

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी : भगवंत मान

April 17, 2026

ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

April 16, 2026

प्रियंका गांधी का लोकसभा में सरकार पर हमला: महिला आरक्षण बिल में “राजनीति की बू”

April 16, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.