Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

केजरीवाल ने पेट्रोल पंप-सर्विस स्टेशन पर जाकर सरकार के ई-20 पर सफेद झूठ को किया उजागर

July 11, 2026

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

July 11, 2026

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

July 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » India » कनाडाई सांसद रूबी ढल्ला का बड़ा बयान, 500,000 अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने की बात कही

कनाडाई सांसद रूबी ढल्ला का बड़ा बयान, 500,000 अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने की बात कही

HNE News DeskBy HNE News DeskJanuary 31, 2025
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
canadian mp ruby dhalla statement - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

कनाडा, टोरंटो: कनाडा की पंजाबी मूल की सांसद रूबी ढल्ला ने अवैध प्रवासियों पर कड़ा बयान देकर नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने अपने एक वीडियो संदेश में कहा कि यदि वह प्रधानमंत्री बनती हैं, तो वह 500,000 अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकाल देंगी।

रूबी ढल्ला के इस बयान के बाद कनाडा में रहने वाले पंजाबी समुदाय में नाराजगी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा, “कनाडा में आधा मिलियन अवैध अप्रवासी रह रहे हैं, जो अस्वीकार्य है। हालांकि, मैं अप्रवासी माता-पिता की संतान हूं और जानती हूं कि अप्रवासियों ने देश को बहुत कुछ दिया है। लेकिन हमें मानव तस्करी और अवैध प्रवेश को रोकना होगा।”

ढल्ला ने यह भी कहा, “आपके प्रधानमंत्री के रूप में, मैं वादा करती हूं कि सभी अवैध प्रवासियों को इस देश से बाहर निकाला जाएगा। अब कनाडा वापस आएगा और इसकी शुरुआत हो चुकी है।”

As Prime Minister, I will deport illegal immigrants and clamp down on human traffickers.

That’s my promise to you.

En tant que Premiére ministre, je vais expulser les immigrants illégaux et sévir contre les trafiquants d’êtres humains.

C’est ma promesse envers vous. pic.twitter.com/T69pISQlXS

— Ruby Dhalla (@DhallaRuby) January 28, 2025

विशेष रूप से पंजाबी समुदाय के लोग कनाडा में बड़ी संख्या में अवैध रूप से रह रहे हैं। इनमें से कुछ लोगों के वीज़ा की अवधि समाप्त हो चुकी है, जबकि कुछ लोग अवैध रूप से सीमा पार करके कनाडा में दाखिल हुए हैं।

अब तक, प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार इस मुद्दे पर नरम रुख अपनाती आई है। लिबरल पार्टी की नीतियों के कारण बड़ी संख्या में अवैध अप्रवासियों को शरण मिलती रही है, जिससे कनाडा में अप्रवासन एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन गया है।

कनाडा ने हाल ही में कई इमिग्रेशन नियमों को सख्त किया है, जिससे नए अप्रवासियों के लिए चुनौतियाँ बढ़ गई हैं। कंजर्वेटिव और लिबरल सांसद अब अवैध प्रवासियों के खिलाफ खुलकर आवाज उठा रहे हैं।

रूबी ढल्ला के इस बयान पर कनाडा में रह रहे पंजाबी समुदाय में नाराजगी देखने को मिल रही है। हालांकि, कनाडा के सबसे बुजुर्ग नागरिकों में से एक जसविंदर सिंह जस्सा ने ढल्ला के बयान का समर्थन किया। उनका कहना है कि “कनाडा तभी तरक्की करेगा जब अवैध अप्रवासियों को निकाला जाएगा।”

दूसरी ओर, जिन 500,000 अवैध अप्रवासियों पर यह बयान दिया गया है, उनमें अफरातफरी का माहौल है। इस बयान के बाद आगामी चुनावों में यह मुद्दा और अधिक गर्माने की संभावना है।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleCanada Super Visa: कनाडा सुपर वीजा के नियम हुए सख्त, अब स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी होगी अनिवार्य
Next Article इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ खौफनाक वीडियो, एक्वेरियम में डांस कर रही महिला पर मछली ने किया हमला
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

केजरीवाल ने पेट्रोल पंप-सर्विस स्टेशन पर जाकर सरकार के ई-20 पर सफेद झूठ को किया उजागर

July 11, 2026

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

July 11, 2026

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

July 11, 2026
Don't Miss

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

HNE News DeskJuly 11, 2026

‘भुगतान की पुष्टि वाला एसएमएस उनकी ज़िंदगी का यादगार पल बन गया मुख्य मंत्री माँवां…

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

July 11, 2026

मानसून के दौरान बढ़ती बीमारियों के बीच मुख्यमंत्री सेहत योजना पूरे पंजाब में समय पर कैशलेस इलाज सुनिश्चित कर रही है

July 11, 2026

पंजाब में मात्र 16 दिनों में एस.आई.आर. के तहत 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण: अनिंदिता मित्रा

July 11, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

केजरीवाल ने पेट्रोल पंप-सर्विस स्टेशन पर जाकर सरकार के ई-20 पर सफेद झूठ को किया उजागर

July 11, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.