Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

युद्ध नशेआं विरुद्ध: नश और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब बनाने के लिए मान सरकार की ऐतिहासिक जंग लगातार जारी, अब तक 5091 केस दर्ज, 7105 ड्रग तस्कर गिरफ्तार: कुलदीप धालीवाल

June 26, 2026

बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती-भगवंत मान

June 26, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताया

June 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Latest News » भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन: फरीदकोट में गैर-कानूनी खाद और कीटनाशक यूनिट का भंडाफोड़, एफआईआर दर्ज

भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन: फरीदकोट में गैर-कानूनी खाद और कीटनाशक यूनिट का भंडाफोड़, एफआईआर दर्ज

HNE News DeskBy HNE News DeskMay 7, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
बड़ा एक्शन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • – किसानों को नकली और एक्सपायर्ड उत्पाद बेचने वालों को नहीं बख्शा जाएगा: गुरमीत सिंह खुड्डियां

  • – भगवंत मान सरकार, नकली खेती उत्पादों की पूरी सप्लाई चेन की जांच करेगी : गुरमीत सिंह खुड्डियां

  • – हम इस छापेमारी पर नहीं रुकेंगे, नकली खाद नेटवर्क से जुड़े हर पहलू की जांच की जाएगी: गुरमीत सिंह खुड्डियां

चंडीगढ़, 7 मई 2026

राज्य में नकली खेती उत्पादों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने फरीदकोट की एक आवासीय संपत्ति पर छापा मारकर बिना किसी लाइसेंस या कानूनी अनुमति के चल रही गैर-कानूनी खाद और कीटनाशक पैकेजिंग यूनिट का पर्दाफाश किया है। आज सिटी पुलिस स्टेशन, फरीदकोट में उस मकान के मालिक राजिंदर सेठी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है, जहां से गैर-कानूनी और एक्सपायर्ड खेती की वस्तुएं बरामद हुई हैं।

इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए पंजाब कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सरदार गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी पर कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में मकान नंबर 87, गली नंबर 2, नारायण नगर, फरीदकोट में छापेमारी की। उक्त संपत्ति के मालिक की पहचान राजिंदर सेठी के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर गैर-कानूनी खाद और कीटनाशक पैकेजिंग यूनिट चला रहा था। यह नकली और कम गुणवत्ता वाला खेती का माल वह मेसर्स अमरावती एग्रो कॉर्पोरेशन, नालागढ़, सोलन, हिमाचल प्रदेश से प्राप्त करता था। बरामद किए गए खेती उत्पादों की विभाग द्वारा जांच की जा रही है।

उन्होंने आगे बताया कि आगे की जांच से पता चला कि सेठी का फरीदकोट जिले से जारी रिटेल खाद लाइसेंस एक्सपायर्ड हो चुका था, फिर भी वह खाद नियंत्रण आदेश, 1985 का उल्लंघन करते हुए व्यापारिक गतिविधियां चला रहा था।

सरदार गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि कृषि विभाग की टीम ने लैबोरेटरी जांच के लिए इस मकान से नकली खाद के 18 सैंपल एकत्र किए हैं। इसके अलावा मौके से एक्सपायर्ड खाद के दो बैच और आठ एक्सपायर्ड कीटनाशक भी जब्त किए गए हैं। एक्सपायर्ड स्टॉक के औपचारिक सैंपल नहीं लिए गए क्योंकि उत्पाद स्पष्ट रूप से खराब, अनुपयोगी और शेल्फ-लाइफ नियमों का उल्लंघन करने वाले थे।

टीम को यह भी पता चला कि राजिंदर सेठी अपनी आवासीय जगह से बिना किसी कानूनी अनुमति या लाइसेंस के एक गैर-कानूनी पैकेजिंग यूनिट चला रहा था। उल्लेखनीय है कि छापेमारी के दौरान संदिग्ध नकली खाद की बिना मार्के वाली और खुली बोरीयां बरामद की गईं तथा गैर-कानूनी रिपैकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले सिलाई और सीलिंग उपकरण भी बरामद किए गए।

कृषि विभाग की टीम की शिकायत पर फरीदकोट पुलिस ने राजिंदर सेठी के विरुद्ध बी.एन.एस. 2023 की धारा 318(4) और 61(2); खाद नियंत्रण आदेश 1985 की धाराएं 7 और 8; जरूरी वस्तुएं (ईसी) अधिनियम 1955 की धाराएं 3(2)(डी) और 7; कीटनाशक अधिनियम 1968 की धाराएं 13, 17, 18, 23, 29 और 33 तथा कीटनाशक नियम 1971 के नियम 10, 12, 15 और 36 के तहत केस दर्ज किया गया है।

राज्य भर के किसानों से किसी भी संदिग्ध खाद या कीटनाशक आउटलेट की विभाग को रिपोर्ट करने की अपील करते हुए सरदार गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा, “यह आपराधिक लापरवाही और किसानों के साथ जानबूझकर की गई धोखाधड़ी का मामला है। आवासीय क्षेत्र में गैर-कानूनी पैकेजिंग यूनिट चलाना, एक्सपायर्ड कीटनाशकों को स्टोर करना और बिना लाइसेंस के कारोबार चलाना न माफी योग्य अपराध है। हम इस छापेमारी पर नहीं रुकेंगे बल्कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार हिमाचल प्रदेश आधारित फर्म समेत पूरी सप्लाई चेन की जांच करेगी। पंजाब के किसानों को नकली या एक्सपायर्ड खेती साधनों को बेचने में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शा जाएगा।”

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleबेअदबी के दोषियों पर सख्त शिकंजा: उम्रकैद, 50 लाख जुर्माना और बिना जमानत का ऐलान, शुक्राना यात्रा में गरजे सीएम भगवंत मान
Next Article भाजपा ईडी का इस्तेमाल कर राजनीतिक विरोधियों को डराने की कोशिश कर रही है: अमन अरोड़ा
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

राम मंदिर से चढ़ावे की चोरी में बड़े चेहरों को बचाने के लिए चंपत राय पर नहीं हो रही कार्रवाई?- केजरीवाल

June 24, 2026

1 जुलाई से महिलाओं को आर्थिक संबल: 3,000 रुपये और दलित महिलाओं को 4,500 रुपये देने की योजना सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण अभियान — केजरीवाल

June 23, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना’ की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा

June 5, 2026
Don't Miss

बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती-भगवंत मान

HNE News DeskJune 26, 2026

– ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम-2026’ बेअदबी करने वालों के लिए…

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताया

June 26, 2026

जो ‘राम‘ के ना हुए, वो ‘राष्ट्र’ के क्या होंगे, चंदा चोर पार्टी का सामाजिक बहिष्कार हो- केजरीवाल

June 26, 2026

एस.आई.आर.-2026 के तहत पंजाब भर में आज घर-घर गणना शुरू

June 25, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

युद्ध नशेआं विरुद्ध: नश और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब बनाने के लिए मान सरकार की ऐतिहासिक जंग लगातार जारी, अब तक 5091 केस दर्ज, 7105 ड्रग तस्कर गिरफ्तार: कुलदीप धालीवाल

June 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.