Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नाभा से आप विधायक देव मान का वीडियो वायरल, युवक को लात मारते दिखे; विधायक ने दी सफाई

October 19, 2026

जालंधर वेस्ट में कानून का राज खत्म, नशा तस्करों और गुंडागर्दी का बोलबाला: शीतल अंगुराल

October 19, 2026

कानून-व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी, साढ़े चार साल के कामकाज का जवाब दे ‘आप’: विजय सांपला

October 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » सीएम दफ़्तर से चल रहा तबादला-रिश्वत रैकेट : केवल सिंह ढिल्लों

सीएम दफ़्तर से चल रहा तबादला-रिश्वत रैकेट : केवल सिंह ढिल्लों

HNE News DeskBy HNE News DeskSeptember 2, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
3dedbc85 0f94 493e a301 a17d3717e800 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

जालंधर, 2 सितंबर 2026

दिल्ली का झूठा ईमानदारी मॉडल शुरू से ही एक नकली ब्रांडिंग था, जिसकी पोल अब पंजाब में भी खुल चुकी है। यह बात भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में दाख़िल की गई विस्तृत रिपोर्ट पर आम आदमी पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कही।

ढिल्लों ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने वर्षों तक “कट्टर ईमानदार” होने का ढोल पीटा, लेकिन दिल्ली शराब घोटाले में ख़ुद जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे। अब वही नकली ईमानदारी मॉडल पंजाब में दोहराया जा रहा है। ED की रिपोर्ट के मुताबिक़ मुख्यमंत्री के ख़ास OSD IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों-पोस्टिंगों के पूरे रैकेट का नेतृत्व कर रहे थे। दिल्ली में शराब और पंजाब में तबादलों का धंधा — खेल वही पुराना है।

उन्होंने खुलासा किया कि ED की रिपोर्ट में गुप्त सरकारी दस्तावेज़ लीक करने, पैसे लेकर असला लाइसेंस दिलवाने, सरकारी टेंडरों में हेराफेरी और ज़मीनी सौदों में धांधली जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। यह पूरा धंधा मुख्यमंत्री कार्यालय की सीधी सरपरस्ती में चल रहा था, जो बिना उच्च राजनीतिक संरक्षण के संभव ही नहीं था।

प्रदेश प्रधान ने बताया कि ED ने पंजाब पुलिस को 7 बार पत्र लिखकर FIR दर्ज करने की मांग की, लेकिन आज तक एक भी FIR दर्ज नहीं हुई। “अगर मुख्यमंत्री का दफ़्तर सचमुच पाक-साफ़ होता, तो 7 पत्रों के बाद भी पंजाब पुलिस कार्रवाई करने से क्यों कांपती? यह चुप्पी ही भगवंत मान की मिलीभुगत का सबसे बड़ा सबूत है।”

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि जिस तरह किसी चीज़ के बिकने की मंडी लगती है, पंजाब में आम आदमी पार्टी के राज में अधिकारियों के तबादलों और पोस्टिंगों की भी मंडी लगा दी गई है। यहां दलाल और बिचौलिए सिस्टम चला रहे हैं और मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर पूरे पंजाब को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया है।

ढिल्लों ने यह भी आरोप लगाया कि सच्चाई सामने आने से रोकने के लिए मुख्यमंत्री के OSD द्वारा बड़े मीडिया संस्थानों को क़ानूनी नोटिस भेजकर ख़बरें हटाने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया की आवाज़ दबाने की कोशिश ही बताती है कि सरकार के पास छुपाने के लिए बहुत कुछ है।

उन्होंने कहा कि जहां भी ‘आप’ की सत्ता है, वहीं भ्रष्टाचार है, जो पंजाब के लोगों के साथ बहुत बड़ा धोखा है। भाजपा ने स्पष्ट मांग की है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफ़ा दें। भगवंत मान को अब नैतिकता के आधार पर इस पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने इस पूरे तबादला-रैकेट की CBI जांच करवाए जाने के साथ-साथ सभी दोषियों के ख़िलाफ़ तुरंत FIR दर्ज करने की भी मांग की।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleATM से पैसे निकालना हुआ महंगा, फ्री लिमिट 6 से घटकर 5 ट्रांजैक्शन
Next Article पंजाब की राजनीति में बदलाव के संकेत, भाजपा लगातार मजबूत हो रही : राकेश राठौर
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

जालंधर वेस्ट में कानून का राज खत्म, नशा तस्करों और गुंडागर्दी का बोलबाला: शीतल अंगुराल

October 19, 2026

कानून-व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी, साढ़े चार साल के कामकाज का जवाब दे ‘आप’: विजय सांपला

October 19, 2026

अमित डोगरा को भाजपा हिमाचली सेल का प्रदेश कन्वीनर बनने पर राकेश राठौर ने दी बधाई

October 18, 2026
Don't Miss

जालंधर वेस्ट में कानून का राज खत्म, नशा तस्करों और गुंडागर्दी का बोलबाला: शीतल अंगुराल

HNE News DeskOctober 19, 2026

सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबू जगजीवन राम चौक में भगवंत मान सरकार के खिलाफ पुतला…

कानून-व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी, साढ़े चार साल के कामकाज का जवाब दे ‘आप’: विजय सांपला

October 19, 2026

अमित डोगरा को भाजपा हिमाचली सेल का प्रदेश कन्वीनर बनने पर राकेश राठौर ने दी बधाई

October 18, 2026

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

October 18, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

नाभा से आप विधायक देव मान का वीडियो वायरल, युवक को लात मारते दिखे; विधायक ने दी सफाई

October 19, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.