Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के हरदीप गिल ने जालंधर नगर निगम की सफाई यूनियनों के साथ बैठक की

September 11, 2026

सैन्य अभ्यास के दौरान चीनी टैंक में विस्फोट, दो जवानों की मौत

September 10, 2026

एक ही दिन भगत परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पूर्व मंत्री चूनीलाल भगत के बाद दामाद मोहनलाल भगत का भी निधन

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के हरदीप गिल ने जालंधर नगर निगम की सफाई यूनियनों के साथ बैठक की

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के हरदीप गिल ने जालंधर नगर निगम की सफाई यूनियनों के साथ बैठक की

HNE News DeskBy HNE News DeskSeptember 11, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
e285ad19 8dee 43bf 9f22 9612d4ce0e1e - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • सफाई कर्मचारियों के अधिकारों के लिए कानून लाएगी मोदी सरकार : गिल
  • सफाई कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए डिप्टी कमिश्नर को निर्देश

जालंधर, 11 सितंबर 2026

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य हरदीप सिंह गिल ने जालंधर डीसी कॉम्प्लेक्स में भाजपा जालंधर शहरी के अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक तेलू, ललित बब्बू, अश्वनी अटवाल, जेम्स, विपन सभरवाल तथा अन्य प्रमुख भाजपा नेताओं की उपस्थिति में जालंधर सफाई कर्मचारी यूनियन के नेताओं बंटू सभरवाल, शम्मी लूथर, सुनील दत्त बॉबी, राजन कल्याण, सिकंदर खोसला, रिंपी कल्याण, अशोक भील, विनोद मड्डी, विक्रम कल्याण, विनोद गिल, सचिन बत्रा, गोपी सिंह, राजिंदर सहोता, गौरव कल्याण, सोमा गिल सहित अन्य प्रतिनिधियों के साथ विशेष बैठक कर उनकी समस्याओं और मांगों को विस्तार से सुना।1 5 - Hindi News Express

इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने अपनी सेवाओं से संबंधित विभिन्न समस्याएं और मांगें हरदीप सिंह गिल के समक्ष रखीं। गिल ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी जायज मांगों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

22 - Hindi News Express

बैठक के उपरांत हरदीप सिंह गिल ने पंजाब भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष शीतल अंगुराल तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ जालंधर के डिप्टी कमिश्नर को सफाई कर्मचारियों द्वारा उठाए गए मुद्दों और मांगों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उनके अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

इस अवसर पर हरदीप सिंह गिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सफाई कर्मचारियों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को समाज में उचित सम्मान दिलाने के साथ-साथ उनकी सेवा शर्तों, सुरक्षा और कल्याण से जुड़े मुद्दों को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

गिल ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित एक विशेष मसौदा केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा तैयार किया जा रहा है। इस मसौदे को विधेयक के रूप में संसद में प्रस्तुत किया जाएगा और संसदीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे कानून का रूप देने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा तथा उनके कल्याण के लिए और अधिक मजबूत कानूनी प्रावधान सुनिश्चित करना है।

हरदीप सिंह गिल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को केवल प्रशासनिक विषय मानने के बजाय मानवीय और सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में देखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को जमीनी स्तर पर लागू करवाना भी आयोग की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा सफाई कर्मचारियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को जाना जा रहा है और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मनजीत सिंह मन्ना, कंवरबीर सिंह मंजिल, जतिंदर निक्का, चेतन हांडा, भूपिंदर कुमार, रोशन हीर, सोनू हंस, सोनू सहोता, दीपक बावा, राजिंदर सोनकर, रवि नाहर, शाम लाल हंस, अभिषेक अनेजा, सुरिंदर फौजी सहित अन्य नेता और सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleसैन्य अभ्यास के दौरान चीनी टैंक में विस्फोट, दो जवानों की मौत
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

एक ही दिन भगत परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पूर्व मंत्री चूनीलाल भगत के बाद दामाद मोहनलाल भगत का भी निधन

September 10, 2026

14 मंडलों में भाजपा का प्रदर्शन, मान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनाक्रोश

September 9, 2026

जालंधर कल रहेगा बंद, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान पर भड़का आक्रोश

September 9, 2026
Don't Miss

सैन्य अभ्यास के दौरान चीनी टैंक में विस्फोट, दो जवानों की मौत

HNE News DeskSeptember 10, 2026

ढाका 20 सितंबर 2026  बांग्लादेश के चट्टोग्राम में सैन्य अभ्यास के दौरान बुधवार को बड़ा…

एक ही दिन भगत परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पूर्व मंत्री चूनीलाल भगत के बाद दामाद मोहनलाल भगत का भी निधन

September 10, 2026

14 मंडलों में भाजपा का प्रदर्शन, मान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनाक्रोश

September 9, 2026

जालंधर कल रहेगा बंद, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान पर भड़का आक्रोश

September 9, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026

क्या अश्वनी शर्मा को लगता है कि पंजाबी अकाली-भाजपा के नशों और गैंगस्टरों के दशक को भूल गए हैं: बलतेज पन्नू

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.