Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HNE News Desk
Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।
गाजाः 15 महीने से भीषण जंग से जूझ रहे गाजा में शांति लाैटने लगी है। दुनिया के कई देश इस शांति का स्वागत कर रहे हैं और आम जनता भी राहत की सांस ले रही है। इन 15 माह में कई लोगों ने अपनों को खोया है। अब सवाल ये उठता है इजराइल और हमास के बीच सीजफायर की स्थिति लाने के पीछे किस देश या किस शख्स का हाथ है, तो हम आपको बता दें कि इस युद्ध विराम समझौता सफल कराने में खुद कतर के प्रधानमंत्री ने प्रमुख भूमिका निभाई है। कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल…
मुंबईः बालीवुड आज सैफ अली खान पर हुए हमले से स्तब्ध है। बेशक अभी सैफ अली खान अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन इस हमले ने सेलेब्रेटीज की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जाता है तीन सुरक्षा गार्ड हिरासत में लिए गए हैं वहीं जानकारी सामने आई है कि हमले के वक्त करीना कपूर घर में नहीं थीं। दरअसल करीना कपूर खान ने 8 घंटे पहले एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इसमें टेबल पर कुछ ड्रिंक रखी हुई दिख रही है, जिसे करिश्मा कपूर ने शेयर किया था, जिसके बाद करीना ने भी उसी फोटो को…
अहमदाबादः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन से जुड़ी एक इमारत का आज गृह मंत्री अमित शाह लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी ने वडनगर के जिस प्राथमिक स्कूल में शिक्षा ग्रहण की थी, उस स्कूल को प्रेरणा संकुल के रूप में विकसित कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को संग्रहालय, प्रेरणा संकुल व एक स्पोर्ट काम्पलेक्स का लोकार्पण करेंगे। मेहसाणा जिले का वडनगर एक प्राचीन शहर है। इसे देश में बनाए जा रहे बौद्ध सर्किट से भी जोड़ा गया है। वडनगर प्रमुख व्यापारिक मार्ग पर स्थित होने के कारण हिंदू, बौद्ध, जैन और इस्लाम धर्मों के संगम का…
नई दिल्लीः कांग्रेस को नया मुख्यालय मिल गया है जिसका नाम इंदिरा भवन रखा गया है। इंदिरा भवन की पांच मंजिलें हैं और आजादी से लेकर अब तक के 140 साल गौरवपूर्ण इतिहास समेटे है, जो किसी संग्रहालय से कम नहीं। इसमें कांग्रेस के पहले अध्यक्ष से लेकर वर्तमान अध्यक्ष की तस्वीरें हैं। कांग्रेस का नया हेडक्वॉर्टर एक ‘ग्रीन बिल्डिंग’ बताया जा रहा है, जो कि पर्यावरण के अनुकूल है। सूत्रों के अनुसार, इस बिल्डिंग को डिजाइन करने में प्रियंका गांधी ने बड़ी भूमिका निभाई है। बिल्डिंग की सबसे ऊपरी मंजिल पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी…
नई दिल्ली (ब्यूरो)- दिल्ली विधानसभा चुनाव की जंग जारी है और मतदान से पहल शब्दों के बाण चल रहे हैं। इसी बीच नामांकनों का दाैर शुरू हो गया है। नामांकनों के दाैरान प्रत्याशियों के बारे में, उनकी चल अचल संपत्ति के बारे में जानकारी सामने आ रही है। जैसे कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल जोकि नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं। चुनावी हलफनामा बताता है कि उनके पास एक घर है। इंकम में करीब पांच गुना बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2022-23 में उनकी आय 1.67 लाख रुपये थी जो 2023-24 में 7.21 लाख हो गई। कैश के…
मुंबई (ब्यूरो)- बालीवुड के नवाब कहे जाते सैफ अली खान पर खान पर चाकू से हमला हुआ है और वारदात को अभिनेता के घर पर ही अंजाम दिया गया। रात 2 बजे घटित हुई घटना में घर की नाैकरानी भी घायल है और सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभिनेता के शरीर पर 6 जगह चोट के निशान आए हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात शख्स कल रात सैफ के घर में घुसा। कहा यह भी जा रहा है कि घर में घुसे शख्स की नौकरानी से बहस हुई। जब अभिनेता ने बीच-बचाव कर…
भारत महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को इतिहास रचते हुए महिला वनडे क्रिकेट में 435/5 का स्कोर बनाया, जो उनका अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले, रविवार को उन्होंने 370/5 का स्कोर बनाया था। यह स्कोर महिला वनडे क्रिकेट में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है, और यह 2011 में पुरुषों की टीम द्वारा बनाए गए 418/5 के स्कोर से भी अधिक है। भारत अब महिला वनडे क्रिकेट में 400 रन के आंकड़े को पार करने वाली तीसरी टीम बन गई है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया पहले ही यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। महिला वनडे क्रिकेट में…
नई दिल्ली – कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, जिन्होंने लगभग एक दशक तक सत्ता में बने रहने के बावजूद कई विवादों का सामना किया है, अब आलोचना का सामना कर रहे हैं। उनका सरकार चलाने का तरीका अर्थव्यवस्था, विदेश नीति और कोविड-19 महामारी के दौरान की गई गलतियों के कारण सवालों के घेरे में है। ट्रूडो के कार्यकाल में कनाडा की अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ, मुद्रास्फीति बढ़ी और बैंकों के ऋण दरों में भी वृद्धि हुई। इसके अलावा, उन्होंने क्यूबेक में एक निर्माण कंपनी के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश की थी, जिसके कारण उनकी…
नई दिल्ली – लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि बीजेपी और RSS ने देश के “हर एक संस्थान” पर कब्जा कर लिया है, और उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के स्वतंत्रता पर दिए गए बयान पर हमला करते हुए उन्हें देशद्रोह करने का आरोप लगाया। सोमवार को, भागवत ने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर की consecration तारीख को “प्रतिष्ठा द्वादशी” के रूप में मनाया जाना चाहिए क्योंकि भारत की “सच्ची स्वतंत्रता” उस दिन स्थापित हुई थी, जब भारत कई शताब्दियों तक “परचक्र” (दुश्मन हमले) का सामना कर चुका था।…
वाशिंगटन — टेक्सास का एंटी-पॉर्नोग्राफी कानून बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में पेश हो रहा है, जिसमें स्वतंत्रता के अधिकार, ऑनलाइन सामग्री के नियमन और बच्चों की सुरक्षा के मुद्दे पर टकराव हो रहा है। टेक्सास उन दर्जनों राज्यों में से एक है जिनके पास ऐसे कानून हैं जिनका उद्देश्य छोटे बच्चों और किशोरों को पॉर्नोग्राफी देखने से रोकना है। वयस्क सामग्री वाली साइट पॉर्नहब ने इन राज्यों में से कई में अपनी सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी हैं, यह कहते हुए कि कानूनों का पालन करने में तकनीकी और गोपनीयता संबंधी अड़चनों के कारण ऐसा करना जरूरी था। टेक्सास…
