Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HNE News Desk
Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।
नई दिल्लीः bjp national president election… दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम जो भी हो लेकिन इसके बाद भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष काैन बनेगा इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। इस समय जेपी नड्डा इस कुर्सी को संभाले हुए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल पिछले साल जनवरी में ही समाप्त हो चुका है। हालांकि लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र उनका कार्यकाल बढ़ाया गया था। भाजपा के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए कम से कम पचास प्रतिशत राज्य इकाइयों में संगठन चुनाव पूरे होने आवश्यक हैं। bjp national president election… बीजेपी नेताओं के अनुसार…
नई दिल्लीः Delhi election… दिल्ली विधानसभा चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा में है। यहां की सीटों की बात करें तो इस बार नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा 23 उम्मीदवार मैदान में हैं। नई दिल्ली सीट पर सबसे ज्यादा नामांकन पत्र दाखिल हुए। Delhi election… इस सीट के लिए 29 उम्मीदवारों ने कुल 40 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ बीजेपी के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित मैदान…
वाशिंगटन: अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन और भारत की यात्रा पर जाना चाहते हैं। संभावित यात्रा को लेकर उन्होंने सलाहकारों से बातचीत भी की है। दरअसल ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान चीन पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की चेतावनी दी थी। अब ट्रंप के चीन दौरे पर जाने को अमेरिका और चीन के संबंध बेहतर करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप ने अपने सलाहकारों से भारत के संभावित दौरे को लेकर भी चर्चा की है। बीते महीने क्रिसमस के मौके पर जब भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका गए…
गाजाः गाजा पट्टी में 15 महीने से ज्यादा समय से चल रही लड़ाई आखिरकार रुक गई है। समझौता लागू होने में कुछ घंटों की देरी इसलिए हुई क्योंकि हमास ने उन तीन महिलाओं के नामों की सूची देने में विलंब किया। हमास ने तीनों महिलाओं को रिहा कर दिया है। रोमी गोनेन, एमली डेमेरी और डोरोन स्टीनब्रीचर नामक तीन महिलाओं कि रिहाई हुई। इसी के साथ समझौते के प्रथम चरण में 33 बंधकों की रिहाई का सिलसिला शुरू हो जाएगा। वहीं, दूसरी ओर, सूत्रों ने बताया कि रेड क्रॉस प्रतिनिधिमंडल ने समझौते के तहत रिहा होने वाले फलस्तीनी कैदियों की…
नई दिल्लीः बेहद करीबी रिश्तेदारों और चुनिंदा दोस्तों के बीच ओलंपियन नीरज चोपड़ा ने शादी कर ली। दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट और भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा की शादी से सब हैरान हैं। दुल्हन का नाम हिमानी है। नीरज की पत्नी हिमानी कौन हैं इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। वहीं, स्टार खिलाड़ी ने भी इसका खुलासा नहीं किया है। सामने आई तस्वीरों में लड़की के माता-पिता और नीरज के परिजन नजर आ रहे हैं, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शादी बेहद ही निजी तरीके से किसी गुप्त स्थान पर की गई। नीरज…
प्रयागराजः fire in mahakumbh fair… महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने से सब स्तब्ध हैं। इस आग की वजह से कुंभ आस-पास के टेंट भी चपेट में आ गए हैं और टेंटों में रखे सिलेंडर लगातार ब्लास्ट हुए। महाकुंभ क्षेत्र में लगी यह आग इतनी भीषण थी कि इसमें 20 से 25 टेंट जल गए।यह आग अखाड़े से आगे वाली सड़क पर लोहे के ब्रिज के नीचे लग गई। रविवार को सेक्टर 19 में गीता प्रेस के शिविर की झोपड़ियां राख हो गईं लेकिन कुछ दूर पर स्थित शिविर में रखे एक करोड़ से अधिक के धर्मग्रंथ पूरी तरह से…
नई दिल्ली, 17 जनवरी, 2025 – दो बड़ी रिसर्च रिपोर्ट्स में शराब पीने के जोखिम को लेकर अलग-अलग नतीजे सामने आए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हल्की शराब पीने के कुछ फायदे हो सकते हैं, वहीं दूसरी रिपोर्ट बताती है कि यहां तक कि हल्की शराब पीने से भी कैंसर और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक शराब पीना सेहत के लिए नुकसानदायक है। हालांकि, हल्की शराब पीने के जोखिमों को लेकर राय स्पष्ट नहीं है। रिसर्च में बताया गया कि शराब पीने से मुंह, गले, लिवर, कोलन और स्तन कैंसर का…
मुख्य बिंदु: चंडीगढ़, 17 जनवरी: पंजाब के उद्योग, वाणिज्य और निवेश प्रोत्साहन मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने शुक्रवार शाम उद्योग भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देना और निवेशकों के लिए एक सुगम प्रक्रिया सुनिश्चित करना था। बैठक में सोंध ने सभी संबंधित विभागों को फोकल पॉइंट्स के विकास में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री सोंध ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार का लक्ष्य पंजाब में औद्योगिक निवेश को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि जब तक औद्योगिक क्षेत्रों और…
नई दिल्ली, 17 जनवरी, 2025 – मिनेसोटा में सर्दियों के मौसम के साथ नॉरोवायरस के मामलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखी जा रही है। “विंटर वॉमिटिंग बग” के नाम से कुख्यात यह वायरस खाने-पीने की वस्तुओं के माध्यम से तेजी से फैलता है। मिनेसोटा डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ ने दिसंबर में नॉरोवायरस के 76 प्रकोप दर्ज किए, जो सामान्य आंकड़ों से तीन से चार गुना अधिक हैं। जनवरी के पहले पखवाड़े में ही 26 प्रकोप सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह वायरस अत्यधिक संक्रामक है और दूषित भोजन, पानी, और सतहों के संपर्क में आने से फैलता है। विशेषज्ञों…
नई दिल्ली, 17 जनवरी, 2025 – बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) को एक बार फिर मोटापे के निदान के लिए उपयोगी उपकरण के रूप में आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। द लैंसेट के विशेषज्ञों का कहना है कि केवल बीएमआई पर निर्भर रहना सही नहीं है। उन्होंने सुझाव दिया है कि डॉक्टरों को मोटापे का पता लगाने के लिए मरीज के समग्र स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। बीएमआई एक साधारण गणना है जिसमें किसी व्यक्ति के वजन (किलोग्राम) को उनकी लंबाई (मीटर) के वर्ग से विभाजित किया जाता है। इसके मानक मानदंडों के अनुसार: हालांकि, यह मापदंड पूरी तरह…
