Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HNE News Desk
Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।
हैदराबादः hyderabad husband killed wife कई बार अपराध जगत से ऐसी खबरें सामने आती हैं जो सबको हैरान करती हैं। इन खबरों में अपनों की अपने ही हत्या करते दिखते हैं। जैसे कि हैदराबाद पुलिस ने मंगलवार को पूर्व सैनिक की तरफ से अपनी पत्नी की हत्या के किए जाने के सनसनीखेज मामले को सुलझाने का दावा किया है। आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि, उसने कथित तौर पर एक दिन में अपनी पत्नी के शरीर के टुकड़े किए, उसकी हड्डियों को मूसल में कूटा और अवशेषों को शौचालय में बहा दिया।…
प्रयागराजः यहां महाकुंभ में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। इस भीड़ में जहां सामान चोरी का भय होता है वहीं एक महिला ने अपने पति को भीड़ से सुरक्षित रखने का जो जुगाड़ लगाया, वो वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में एक महिला अपने सिर पर सामान रखे नजर आ रही है। महिला के हाथ में रस्सी बंधी नजर आई। महिला की इस रस्सी का दूसरा छोर उसके पति के कमर से बंधा था। मेले की भीड़ में कहीं पति उससे बिछड़ ना जाए इसके लिए महिला ने ऐसा…
नई दिल्लीः पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अवैध अप्रवासियों के मामले को लेकर भी बात हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी अवैध अप्रवासियों को लेकर जो सही होगा वही करेंगे। इस मामले में भारत के साथ चर्चा चल रही है। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी के फरवरी में व्हाइट हाउस आने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करके बहुत खुशी हुई। उन्हें उनके ऐतिहासिक दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी। हम पारस्परिक रूप…
प्रयागराजः कल माैनी अमावस्या है और महाकुंभ में शाही स्नान है। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम में अब तक 15 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालु आ चुके हैं। मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर 10 टोल 27 से 30 जनवरी तक कर मुक्त रहेंगे। इसके अलावा वसंत पंचमी के लिए भी एक फरवरी रात आठ बजे से चार फरवरी रात 7.59 बजे तक तक टोलों पर टैक्स नहीं लगेगा। मौनी अमावस्या पर्व के दिन प्रयागराज रेल मंडल ने शहर के सभी स्टेशनों पर यात्रियों के आने और जाने के लिए विशेष योजना बनाई है। बयान के मुताबिक, 25 जनवरी से ही…
शिमला- हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई में 2017 में हुए बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म और हत्या मामले से जुड़े सूरज की लॉकअप में हत्या के मामले में चंडीगढ़ की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अदालत ने सोमवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया। अदालत ने इस मामले में दोषी पाए गए पूर्व पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) जहूर हैदर जैदी सहित आठ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके साथ ही, सभी दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।सोमवार सुबह अदालत ने दोषियों से उनकी अंतिम दलीलें सुनी, जिसके बाद फैसला सुनाया गया। यह हिमाचल प्रदेश के…
नई दिल्लीः अगर आप सरकारी नाैकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए कई विभागों में नाैकरियां निकली हैं। बस आपको समय पर अप्लाई करना है। सरकारी नाैकरियाें की बात करें तो उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में करीब पांच हजार महिला परिचालकों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती संविदा के आधार पर होगी। महिला परिचालकों को उनके गृह जिले के डिपो में तैनाती दी जाएगी। महिला परिचालक पद के अभ्यर्थियों के अनुबंध के लिए उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का सदस्य होना अथवा एनसीसी का बी प्रमाणपत्र, एनएसएस एवं स्काउट गाइड संस्था के…
कोलकाता: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मुश्किलें दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। कभी बयान और कभी पोस्टरबाजी के मामले में वह फंसते जा रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को उन्हें श्रद्धांजलि देने के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा एक विवादित पोस्ट किए जाने के कारण उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर थाने में दर्ज की गई है. इसमें राहुल गांधी के पोस्ट में नेताजी की मृत्यु की तारीख का उल्लेख करने को लेकर शिकायत की गई है। FIR की बात…
नई दिल्लीः जनवरी में बढ़े हुए न्यूनतम तापमान में तो 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब जहां रविवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस के करीब था। सोमवार 27 जनवरी को गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है, फिर विकसित हो रहे 2 पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले 72 घंटे में देश के कई संभागों में बारिश की संभावना जताई गई है। वैसे दिल्ली में वायु गुणवत्ता अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘खराब’…
देहरादनूः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मुख्य सेवक सदन में यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए शासन स्तर से तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। उत्तराखंड भारत का पहला राज्य होगा, जहां यह कानून प्रभावी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा, यूसीसी लागू करने के लिए सभी जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं। इनमें अधिनियम की नियमावली को मंजूरी और अधिकारियों की ट्रेनिंग शामिल है। शादी, तलाक, उत्तराधिकार, लिव-इन रिलेशनशिप को रेगुलेट करेगाउत्तराखंड यूसीसी विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, लिव-इन रिलेशनशिप और इनसे संबंधित अन्य विषयों को रेगुलेट करेगा। यूसीसी में सभी धर्मों में पुरुषों और महिलाओं के…
लंदनः भारतीय गणतंत्र दिवस पर खालिस्तानियों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान किया। इस दाैरान उनकी भारतीय समुदाय से तीखी बहस हुई और भारतीय समुदाय ने उनका करारा जवाब दिया। कुछ भारतीयों ने मीडिया को बताया कि भारतीय प्रवासी गणतंत्र दिवस मनाने के लिए दूतावास परिसर के बाहर इकट्ठा हुए थे, तभी उन्होंने देखा कि कुछ खालिस्तान समर्थक सदस्य भारत और हमारी अखंडता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर पहले भी खालिस्तान समर्थकों ने अपना प्रदर्शन किया है और उससे काफी अशांति का माहौल बन गया था, मगर इस बार उनको काफी जोरदार…
