Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HNE News Desk
Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।
दुबईः UP Shahzadi Khan hanged in UAE… UAE से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि उत्तर प्रदेश के बांदा की रहने वाली शहजादी खान को 15 फरवरी को UAE में फांसी दे दी गई। विदेश मंत्रालय ने 3 मार्च को इसकी जानकारी दिल्ली हाईकोर्ट को दी और बताया कि शहजादी का अंतिम संस्कार 5 मार्च को होगा। वह 4 महीने के बच्चे की हत्या के आरोप में 2 साल से दुबई की जेल में बंद थी। UP Shahzadi Khan hanged in UAE… 4 महीने पहले उसे फांसी की सजा सुनाई गई। 28 फरवरी 2025 को केंद्र…
नई दिल्लीः Relief for YouTuber Ranveer Allahabadia… यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। उन्हें शो शुरू करने की अनुमति मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘मौलिक अधिकार आसानी से नहीं मिलते, कुछ प्रतिबंध हैं। फिलहाल याचिकाकर्ताओं को कोई भी शो प्रसारित करने से रोक दिया गया है। याचिकाकर्ता द्वारा यह वचन दिए जाने के अधीन कि उनके पॉडकास्ट शो नैतिकता और शालीनता के मानकों को बनाए रखेंगे ताकि किसी भी आयु वर्ग के दर्शक देख सकें, याचिकाकर्ता को रणवीर शो फिर से शुरू करने की अनुमति है।’ रणवीर अल्लाहबादिया कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना…
जयपुरः What has happened to IIT Baba… बर्थडे के दिन गांजा रखने के आरोप में आईआईटी बाबा अभय सिंह को गिरफ्तार किया गया। हालांकि थोड़ी देर बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। अपने जन्मदिन के दिन सोमवार को अभय सिंह जयपुर में थे और एक होटल में ठहरे हुए थे। पुलिस अभय सिंह तक पहुंची तो तलाशी के दौरान उनके पास गांजा बरामद हुआ। What has happened to IIT Baba… पुलिस ने गांजा जब्त किया और हिदायत देकर छोड़ दिया, क्योंकि गांजे की मात्रा काफी कम थी। इंजीनियर बाबा का असली नाम अभय सिंह है। उनके इंस्टाग्राम हैंडल के मुताबिक,…
चंडीगढ़ः पंजाब के उद्योगपतियों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने सोमवार को उद्योगपतियों की लंबी समय की प्रतीक्षा समाप्त करते हुए चार दशकों से अधिक समय से लंबित मामलों के निपटारे के लिए ऐतिहासिक वन टाइम सेटलमेंट (ओ.टी.एस.) शुरू करने की स्वीकृति दे दी है। इस संबंध में निर्णय आज यहां मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उनके सरकारी आवास पर हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। यहां मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि यह ओ.टी.एस. योजना उद्योगपतियों को जमीन की बढ़ी कीमतों और मूल भुगतानों में देरी से संबंधित औद्योगिक…
दुबईः Team India proudly in the final of Champions Trophy… आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में टीम इंडिया पहुंच गई है। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया ने 265 रन का टारगेट 48.1 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार को विराट कोहली ने 98 बॉल पर 84 रन की पारी खेली। कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 111 बॉल पर 91 रन की पार्टनरशिप की। जो मैच में निर्णायक साबित हुई। Team India proudly in the final of Champions…
हैदराबादः Argument with husband over TV remote, wife took dangerous step… यहां पति के कथित उत्पीड़न से परेशान एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला ने अपने घर पर सुसाइड कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, महिला और उसके पति ने अपने परिवारों की सहमति से 6 महीने पहले ही गोवा में प्रेम विवाह किया था। देविका विकाराबाद जिले की रहने वाली थी और वो एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद हाईटेक सिटी में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी कर रही थी। वहीं उसकी मुलाकात सतीश से हुई, जो आईआईटी खड़गपुर से अपनी पढ़ाई पूरी की…
वाशिंगटनः What we did in 43 days, other governments could not do in 43 years: Trump… अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘अमेरिका का सुनहरा दौर लौट चुका है। हमने 43 दिन में वह साब कर के दिखाया है, जो बाकी सरकारें 43 साल में नहीं कर पाईं। यह तो बस शुरुआत है। अमेरिका फिर से महान बनने लगा है। ट्रंप ने कहा कि सत्ता में आने के बाद मैंने कई आदेशों पर साइन किया। मैंने 6 हफ्तों में 400 से ज्यादा फैसले लिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका को फिर से महान बनाने…
नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया में संशोधन किया है, जिससे जन्म प्रमाण पत्र 1 अक्टूबर, 2023 को या उसके बाद पैदा हुए लोगों के लिए जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) अनिवार्य कर दिया गया है। इसका मतलब ये है कि डेट ऑफ बर्थ को वेरीफाई करने के लिए बर्थ सर्टिफिकेट ही देना होगा।बता दें, पासपोर्ट के लिए कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स दिखाने होते हैं, जिसमें रेजिडेंस सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड,आधार कार्ड जरूरी है, लेकिन अब संशोधित हुए नियमों के अनुसार बर्थ सर्टिफिकेट दिखाना जरूरी है। जन्म प्रमाणपत्र, सरकार द्वारा अधिकृत संस्थाओं से जारी किया जाता है। इनमें…
मुंबईः Tamannaah Bhatia and Vijay Verma break up… बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के ब्रेकअप की खबरें हैं। दो साल से ज्यादा समय तक डेटिंग करने के बाद इस कपल का ब्रेकअप हो चुका है। ब्रेकअप की अफवाहों के बीच, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों ने इंस्टाग्राम से अपनी सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। हालांकि, इन अटकलों के विपरीत, उनकी तस्वीरें अभी भी उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिखाई दे रही हैं। Tamannaah Bhatia and Vijay Verma break up… एक सूत्र ने बताया, ‘तमन्ना और विजय कुछ हफ्ते पहले अलग हो गए थे, लेकिन वे…
चंडीगढ़ः Farmers protest in Chandigarh today… किसानों ने आज चंडीगढ़ मोर्चा लगाना है। चंडीगढ़ पुलिस ने सभी एंट्री प्वाइंटस पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। सभी प्वाइंटस पर करीब 2500 जवान तैनात किए गए है। थानों के एसएचओ को थाना नहीं छोड़ने के आदेश दिए गए है। संयुक्त किसान मोर्चा ने साफ कर दिया है कि मोर्चा ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ हर हाल में चंडीगढ़ कूच करेगा। Farmers protest in Chandigarh today… सरकार जहां भी उनको रोकेगी, वे धरने पर बैठ जाएंगे। किसानों का कहना है कि जहां सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका, वहीं अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा।…
