Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सीमा पार से नशा तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार आरोपी 28.12 किलो हेरोइन और 9.5 लाख रुपये ड्रग मनी समेत गिरफ्तार

May 24, 2026

भगवंत मान सरकार धान सीजन के दौरान किसानों को निर्बाध 8 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित कर रही है: तरुनप्रीत सिंह सौंद

May 24, 2026

पंजाब के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़ाया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुरस्कार और इनामी राशि से खिलाड़ियों का सम्मान

May 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » सीमा पार से नशा तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार आरोपी 28.12 किलो हेरोइन और 9.5 लाख रुपये ड्रग मनी समेत गिरफ्तार

सीमा पार से नशा तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार आरोपी 28.12 किलो हेरोइन और 9.5 लाख रुपये ड्रग मनी समेत गिरफ्तार

HNE News DeskBy HNE News DeskMay 24, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
हेरोइन और ड्रग मनी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

 गिरफ्तार आरोपियों को उनके विदेशी हैंडलरों द्वारा नशीले पदार्थों की खेप आगे सप्लाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी: डीजीपी गौरव यादव

 गिरफ्तार आरोपियों को उनके हैंडलरों ने काम पूरा करने के बदले मोटी रकम देने का किया था वादा: एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर गुरसेवक सिंह

चंडीगढ़/फिरोजपुर, 24 मई 2026

पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) फिरोजपुर ने चार आरोपियों को 28.12 किलोग्राम हेरोइन और 9.5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार कर सीमा पार से संचालित नशा तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान बगीचा सिंह और भूपिंदर सिंह निवासी गांव बोगी वाला, गुरु हर सहाय; साजन निवासी गांव अराइयां वाला; तथा छिंदरपाल सिंह उर्फ रिंकू निवासी लखा सिंह वाला, फिरोजपुर के रूप में हुई है। हेरोइन की खेप बरामद करने के अलावा पुलिस टीम ने आरोपियों की हुंडई क्रेटा कार भी जब्त कर ली है, जिसका इस्तेमाल वे नशा तस्करी के लिए कर रहे थे।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस मॉड्यूल के विदेशी तस्करों और हैंडलरों से संबंध थे, जिन्होंने कथित तौर पर गिरफ्तार आरोपियों को भारतीय क्षेत्र के भीतर नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त कर उसे आगे वितरित करने का काम सौंपा था।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे और पीछे के लिंक का पता लगाने के लिए आगे जांच की जा रही है ताकि सीमा पार से संचालित पूरे नशा तस्करी नेटवर्क का सफाया किया जा सके।

एआईजी सीआई फिरोजपुर गुरसेवक सिंह ने बताया कि पुलिस को संदिग्ध बगीचा सिंह, भूपिंदर सिंह, साजन और छिंदर पाल उर्फ रिंकू द्वारा कुछ दिन पहले सीमा पार से हेरोइन की खेप प्राप्त किए जाने संबंधी विश्वसनीय सूचना मिली थी।

जानकारी में आगे पता चला कि अपने हैंडलरों के निर्देशों पर उक्त संदिग्ध यह खेप आगे किसी अन्य पक्ष को पहुंचाने जा रहे हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गुरु हर सहाय क्षेत्र में आरोपियों को घेर लिया और उनके कब्जे से 28.12 किलोग्राम हेरोइन तथा 9.5 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद कर ली।

एआईजी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को उनके हैंडलरों द्वारा मोटी रकम देने का वादा किया गया था। उन्होंने आगे कहा कि जांच आगे बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी होने की संभावना है।

इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत थाना एसएसओसी फाजिल्का में एफआईआर नंबर 13 दिनांक 23.05.2026 दर्ज की गई है।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleभगवंत मान सरकार धान सीजन के दौरान किसानों को निर्बाध 8 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित कर रही है: तरुनप्रीत सिंह सौंद
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

भगवंत मान सरकार धान सीजन के दौरान किसानों को निर्बाध 8 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित कर रही है: तरुनप्रीत सिंह सौंद

May 24, 2026

पंजाब के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़ाया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुरस्कार और इनामी राशि से खिलाड़ियों का सम्मान

May 24, 2026

भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार आरबीआई को निजी खजाने की तरह इस्तेमाल कर रही है, जबकि राज्यों को उनके बनते हिस्से से वंचित रखा जा रहा है: हरपाल सिंह चीमा

May 23, 2026
Don't Miss

भगवंत मान सरकार धान सीजन के दौरान किसानों को निर्बाध 8 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित कर रही है: तरुनप्रीत सिंह सौंद

HNE News DeskMay 24, 2026

पीएसपीसीएल धान सीजन के लिए पूरी तरह तैयार, हर एपी मोटर कनेक्शन को प्रतिदिन 8…

पंजाब के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़ाया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुरस्कार और इनामी राशि से खिलाड़ियों का सम्मान

May 24, 2026

भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार आरबीआई को निजी खजाने की तरह इस्तेमाल कर रही है, जबकि राज्यों को उनके बनते हिस्से से वंचित रखा जा रहा है: हरपाल सिंह चीमा

May 23, 2026

भीषण गर्मी से निपटने के लिए पंजाब पूरी तरह तैयार : स्वास्थ्य मंत्री

May 23, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

सीमा पार से नशा तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार आरोपी 28.12 किलो हेरोइन और 9.5 लाख रुपये ड्रग मनी समेत गिरफ्तार

May 24, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.