Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HNE News Desk
Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।
होली पर रखें अपनी त्वचा का ध्यान रंगों का त्योहार होली खुशियों, उमंग और आपसी भाईचारे का प्रतीक है, लेकिन बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त रंग त्वचा, बालों और आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। कई बार इन रंगों से एलर्जी, खुजली, रैशेज और आंखों में जलन जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि होली खेलने से पहले, दौरान और बाद में कुछ सावधानियां अपनाई जाएं, ताकि त्योहार की मस्ती के साथ सेहत भी सुरक्षित रहे। होली में त्वचा, बाल और आंखों की सुरक्षा के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय केमिकल युक्त रंगों से…
140 करोड़ लोग मिलकर देश से तानाशाह सरकार उखाड़ फेंकेंगे- केजरीवाल – भाजपा के लोग सत्ता की राजनीति करें और हम जनता के लिए काम करेंगे, आज से बदलाव की गिनती शुरू- केजरीवाल – मोदी जी कहते रहे दिल्लीवालों का ‘बेटा’ भ्रष्ट है, लेकिन कोर्ट ने साफ कर दिया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार था, है और रहेगा- केजरीवाल – मुझे गिरफ्तार कर संदेश दिया गया कि किसी ने ईमानदारी से काम किया, तो केजरीवाल जैसा हाल कर देंगे- केजरीवाल – अगर मोदी जी को सच में भ्रष्टाचार खत्म करना है तो गुजरात में अवैध शराब, जमीन सौदों और गिरते पुलों…
भारत में तानाशाही राजनीति बदलने में पंजाब साथ, 2027 मे़ं ‘‘आप’’ को देगा 100 सीटों का तोहफा- भगवंत सिंह मान – नई दिल्ली, 01 मार्च 2026 आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जंतर मंतर पर आयोजित रैली में पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने भाजपा और मोदी सरकार को आइना दिखाया। उन्होंने कहा कि भारत में तानाशाही राजनीति को बदलने में पंजाब आम आदमी पार्टी के साथ खड़ा है। 2027 मे़ं पंजाब की जनता ‘‘आप’’ को 100 सीटों का तोहफा देगी। अरविंद केजरीवाल, मनीष सि सोदिया समेत पूरी आम आदमी पार्टी चट्टान की तरह…
पंजाब को नागरिक-केंद्रित सुधारों के लिए मिला प्रतिष्ठित ‘डिजिटल एक्सीलेंस अवॉर्ड’ तकनीक आधारित प्रशासन हमारी प्रमुख प्राथमिकता: अमन अरोड़ा पंजाब सरकार जन सेवाओं में पारदर्शिता, दक्षता और निर्बाध सेवा सुनिश्चित करने के लिए तकनीक का व्यापक उपयोग कर रही है पंजाब सरकार: अमन अरोड़ा डायरेक्टर विशेष सारंगल ने हैदराबाद में आयोजित टेक्नोलॉजी सभा 2026 के दौरान पुरस्कार प्राप्त किया चंडीगढ़, 1 मार्च, 2026 नागरिक-केंद्रित सुधारों के तहत पारदर्शिता, दक्षता और जन सेवाओं की निर्बाध डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए तकनीक के प्रभावी उपयोग में अग्रणी पहलों के चलते पंजाब सरकार को टेक्नोलॉजी सभा 2026 के दौरान प्रतिष्ठित “डिजिटल एक्सीलेंस” अवॉर्ड…
अरिवंद केजरीवाल से दीपक बाली की अहम मुलाकात, बरी होने पर दी बधाई सच्चाई की हुई जीत, भाजपा का घिनौना चेहरा उजागर हुआ- दीपक बाली विशेष सीबीआई अदालत के फैसले को बताया लोकतंत्र की जीत जालंधर/नई दिल्ली:, 01 मार्च, 2026 पंजाब की आम आदमी पार्टी के महासचिव एवं पंजाब हैरीटेज एंड टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत द्वारा झूठे मामले में बरी किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। दीपक बाली ने…
मिडिल ईस्ट तनाव का पंजाब की हवाई सेवाओं पर असर, अमृतसर-चंडीगढ़ से खाड़ी देशों की उड़ानें रद्द दुबई, शारजाह और यूएई के लिए कई फ्लाइट्स स्थगित; श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फंसे सैकड़ों यात्री, अफरा-तफरी का माहौल अमृतसर/चंडीगढ़: मिडिल ईस्ट में इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब पंजाब की हवाई सेवाओं पर भी साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। सुरक्षा कारणों और कई देशों के एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद किए जाने के चलते दुबई, शारजाह और संयुक्त अरब अमीरात समेत खाड़ी देशों के लिए जाने वाली और वहां से आने वाली…
भगवंत मान सरकार प्रारंभिक शिक्षा में सकारात्मक बदलाव के लिए सभी सरकारी प्राथमिक स्कूलों में ‘खेल पिटारा’ किट प्रदान करेगी; 7.5 लाख बच्चों को होगा लाभ * भगवंत मान सरकार राज्य के 3-8 वर्ष तक के बच्चों के भविष्य में 9.3 करोड़ रुपये का निवेश करेगी * बुनियादी चरण पर रणनीतिक निवेश: भगवंत मान सरकार मजबूत प्रारंभिक शिक्षा ढांचे के माध्यम से पंजाब के भविष्य को नई दिशा दे रही है * 3 से 8 वर्ष तक के बच्चों में निवेश का अर्थ अगले 20 वर्षों के लिए पंजाब के भविष्य में निवेश करना है: हरजोत सिंह बैंस चंडीगढ़,…
इजरायल–ईरान टकराव ने लिया युद्ध का रूप, प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक के बाद राष्ट्रीय आपातकाल तेहरान में धमाकों से दहला क्षेत्र; रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने पूरे देश में आपातकाल घोषित किया, सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया मध्य-पूर्व में लंबे समय से सुलग रहा तनाव अब खुली सैन्य कार्रवाई में बदल गया है। इजरायल ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि उसने ईरान के खिलाफ प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक (पहलकदमी वाला हमला) शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के तुरंत बाद इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने पूरे देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया। इजरायली रक्षा मंत्रालय…
El Alto में वायुसेना का हरक्यूलिस विमान हादसे का शिकार, 15 की मौत; 30 से अधिक घायल खराब मौसम में लैंडिंग के दौरान अनियंत्रित होकर रनवे से फिसला विमान, El Alto International Airport अस्थायी रूप से बंद एल आल्टो (बोलिविया), शनिवार:शनिवार सुबह (भारतीय समयानुसार) बोलिविया के एल आल्टो शहर में बोलिवियाई वायुसेना का हरक्यूलिस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में विमान में सवार कर्मियों के अलावा सड़क पर मौजूद कुछ स्थानीय नागरिक भी शामिल हैं।…
कोर्ट ने केजरीवाल- सिसोदिया को किया आरोप मुक्त, ‘‘आप’’ को खत्म करने के लिए आजाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र था फर्जी शराब घोटाला- ‘आप’’ – आज कोर्ट ने भी कह दिया केजरीवाल कट्टर ईमानदार है- केजरीवाल – दिल्ली की सत्ता पाने के लिए पीएम मोदी और अमित शाह ने राजनीतिक षड्यंत्र रचा था- केजरीवाल – कोर्ट ने केस चलाने योग्य भी नहीं माना और सीबीआई को जांच अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया- केजरीवाल आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को क्लीन चिट मिलने से प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह द्वारा ‘आप’ को निशाना बनाने की साजिश…
