Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

गैंगस्टरों ते वार का 133वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 499 स्थानों पर छापेमारी; 221 गिरफ्तार

June 3, 2026

कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा यूनियन से की मुलाकात

June 3, 2026

पंजाब सरकार स्टोरेज स्पेस के मुद्दे को हल करने के लिए पूरी तरह प्रयासरत

June 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » पंजाब राज्य में एस.आई.आर. के तहत घर-घर गणना 25 जून 2026 से होगी शुरू

पंजाब राज्य में एस.आई.आर. के तहत घर-घर गणना 25 जून 2026 से होगी शुरू

HNE News DeskBy HNE News DeskJune 3, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
17d855bc 9318 4cd2 8cc4 9da5ea34e7c6 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • प्री-एस.आई.आर. के दौरान 84.62 प्रतिशत मैपिंग पूरी
  • जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी, उनकी सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा की गई ताकि मैपिंग प्रतिशत में और सुधार हो सके: अनिंदिता मित्रा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब
  • अधिक से अधिक मतदाताओं की मैपिंग के लिए 7 जून 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय विशेष शिविर लगाया जाएगा

चंडीगढ़, 2 जून 2026

पंजाब राज्य में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कराई जा रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) के अंतर्गत आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब अनिंदिता मित्रा ने राज्य के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने उन मतदाताओं की सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी जिनके रिकॉर्ड का प्री-मैपिंग के दौरान मिलान नहीं हो सका था। उन्होंने बताया कि आज सौंपी गई सूची 27 मई 2026 तक की प्री-मैपिंग प्रक्रिया के दौरान मैप न हो सके मतदाताओं से संबंधित है और इनमें से कुछ मतदाताओं की अब तक मैपिंग हो चुकी होने की भी संभावना है।

श्रीमती मित्रा ने एस.आई.आर. को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए राजनीतिक दलों से सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि घर-घर गणना शुरू होने से पहले अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंच बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

एस.आई.आर. प्रक्रिया को लेकर उठ रही आशंकाओं को दूर करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यदि कोई मतदाता प्री-एस.आई.आर. अभियान के दौरान मैपिंग से छूट जाता है, तो उसे चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। ऐसी स्थिति में निर्वाचन अधिकारी मतदाता के विवरणों के सत्यापन हेतु कुछ दस्तावेजों की मांग करेंगे।

श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने बताया कि प्री-मैपिंग प्रक्रिया में और तेजी लाने के उद्देश्य से 7 जून 2026 को पंजाब राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बी.एल.ओ. मतदाताओं को प्री-मैपिंग कार्य में सहायता प्रदान करेंगे।
उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से यह भी अपील की कि वे बी.एल.ए.-2 की नियुक्ति की प्रक्रिया में तेजी लाएं, क्योंकि एस.आई.आर. के दौरान बी.एल.ए.-2 की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल इन नियुक्तियों को शीघ्र पूरा करें।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को यह भी जानकारी दी कि मतदाता निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in⁠/ पर जाकर अपनी वोटर मैपिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
इस अवसर पर जानकारी देते हुए श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब राज्य में मतदाता सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के लिए पहले घोषित कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन अब 3 अगस्त 2026 को किया जाएगा।
इसी प्रकार मतदाता सूचियों के संबंध में दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करने की अवधि 3 अगस्त 2026 से 2 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। नोटिस चरण तथा दावों एवं आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक चलेगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा शेष समय-सारिणी 14 मई 2026 को घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही यथावत रखी गई है।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अमनदीप गर्ग, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नवनीत कौर बल्ल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी गुरिंदर सिंह सोढ़ी के अलावा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में आम आदमी पार्टी से फैरी सोफत, बहुजन समाज पार्टी से जसवंत राय और अजीत सिंह भैणी, भारतीय जनता पार्टी से एन.के. वर्मा, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) से सुनील कुमार, इंडियन नेशनल कांग्रेस से कैप्टन संदीप संधू और हरदीप सिंह किंगरा, तथा शिरोमणि अकाली दल से एडवोकेट अरशदीप सिंह क्लेर उपस्थित थे।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की कर्ज सीमा में वृद्धि
Next Article पंजाब सरकार स्टोरेज स्पेस के मुद्दे को हल करने के लिए पूरी तरह प्रयासरत
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

गैंगस्टरों ते वार का 133वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 499 स्थानों पर छापेमारी; 221 गिरफ्तार

June 3, 2026

कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा यूनियन से की मुलाकात

June 3, 2026

पंजाब सरकार स्टोरेज स्पेस के मुद्दे को हल करने के लिए पूरी तरह प्रयासरत

June 3, 2026
Don't Miss

कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा यूनियन से की मुलाकात

HNE News DeskJune 3, 2026

 समयबद्ध तरीके से मांगों के समाधान का दिया भरोसा चंडीगढ़, 2 जून: 2026 मनरेगा कर्मचारियों…

पंजाब सरकार स्टोरेज स्पेस के मुद्दे को हल करने के लिए पूरी तरह प्रयासरत

June 3, 2026

पंजाब राज्य में एस.आई.आर. के तहत घर-घर गणना 25 जून 2026 से होगी शुरू

June 3, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की कर्ज सीमा में वृद्धि

June 3, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.