Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

गैंगस्टरां ते वार’ का 135वां दिन: पंजाब पुलिस ने 555 स्थानों पर छापेमारी की; 299 गिरफ्तार

June 4, 2026

वर्ष 2025-26 के दौरान बिस्त-दोआब नहरी नेटवर्क के तहत सिंचाई क्षेत्र में 167% की वृद्धि: बरिंदर कुमार गोयल

June 4, 2026

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात; जायज़ मांगों पर जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा

June 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » गैंगस्टरां ते वार’ का 135वां दिन: पंजाब पुलिस ने 555 स्थानों पर छापेमारी की; 299 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार’ का 135वां दिन: पंजाब पुलिस ने 555 स्थानों पर छापेमारी की; 299 गिरफ्तार

HNE News DeskBy HNE News DeskJune 4, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • – पुलिस टीमों ने 69 व्यक्तियों के खिलाफ की एहतियातन कार्रवाई, 16 को पूछताछ के बाद रिहा किया
  • – लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के द्वारा गोपनीय रूप से गैंगस्टरों के बारे में सूचना दे सकते हैं
  • – ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 460वें दिन 1.6 किलोग्राम हेरोइन सहित 100 नशा तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़, 4 जूनः 2026

राज्य में चलाए जा रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 135वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 555 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू की गई एक निर्णायक मुहिम है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 135वें दिन पुलिस टीमों ने छह हथियारों सहित 299 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 33,917 हो गई है।

इसके अलावा 69 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि 16 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 5 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 460वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए आज 100 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1.6 किलोग्राम हेरोइन, 1110 नशीली गोलियां और 16,500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही पिछले 460 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 66,687 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 12 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी प्रेरित किया।
—

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleवर्ष 2025-26 के दौरान बिस्त-दोआब नहरी नेटवर्क के तहत सिंचाई क्षेत्र में 167% की वृद्धि: बरिंदर कुमार गोयल
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

वर्ष 2025-26 के दौरान बिस्त-दोआब नहरी नेटवर्क के तहत सिंचाई क्षेत्र में 167% की वृद्धि: बरिंदर कुमार गोयल

June 4, 2026

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात; जायज़ मांगों पर जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा

June 4, 2026

पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम; आरडीएक्स आधारित आईईडी सहित दो काबू

June 4, 2026
Don't Miss

वर्ष 2025-26 के दौरान बिस्त-दोआब नहरी नेटवर्क के तहत सिंचाई क्षेत्र में 167% की वृद्धि: बरिंदर कुमार गोयल

HNE News DeskJune 4, 2026

1.1 लाख एकड़ से अधिक अतिरिक्त क्षेत्र नहरी सिंचाई के तहत आया; 19213 एकड़ क्षेत्र…

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात; जायज़ मांगों पर जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा

June 4, 2026

पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम; आरडीएक्स आधारित आईईडी सहित दो काबू

June 4, 2026

गैंगस्टरों ते वार का 133वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 499 स्थानों पर छापेमारी; 221 गिरफ्तार

June 3, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.