Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जालंधर से 16 दिवसीय ‘समरसता संकल्प यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी;

November 18, 2026

गोल्डन टेंपल के बाहर निहंगों ने युवकों को पीटा, थप्पड़ और डंडे बरसाए; VIDEO वायरल

November 18, 2026

भीषण सड़क हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत, 25 से 27 घायल

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » India » भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जालंधर से 16 दिवसीय ‘समरसता संकल्प यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी;

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जालंधर से 16 दिवसीय ‘समरसता संकल्प यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी;

HNE News DeskBy HNE News DeskNovember 18, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
WhatsApp Image 2026 11 18 at 5.43.07 PM - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • ‘आप’ के कुशासन और कांग्रेस के पाखंड के खिलाफ बजाया चुनावी बिगुल
  • डेरा सचखंड बल्लां में संत निरंजन दास जी से आशीर्वाद लेने के बाद सात राज्यों और 47 शहरों से गुजरने वाली 2,500 किलोमीटर लंबी यात्रा को किया रवाना

जालंधर, 18 नवंबर, 2026:

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को जालंधर से देशव्यापी ‘समरसता संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित यह यात्रा सात राज्यों के 47 शहरों से होकर गुजरेगी। इसका उद्देश्य गुरु रविदास जी की शिक्षाओं, सामाजिक समानता, भाईचारे और समरसता के संदेश को देशभर के घर-घर तक पहुंचाना है।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

WhatsApp Image 2026 11 18 at 5.43.08 PM - Hindi News Express

यात्रा की शुरुआत से पहले नितिन नबीन पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे। यहां उन्होंने डेरा प्रमुख संत निरंजन दास जी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव रायपुर-रसूलपुर में आयोजित विशाल सभा में पहुंचकर यात्रा को रवाना किया।

इस दौरान पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, राष्ट्रीय नेता तरुण चुघ सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे।

गुरु रविदास जी की विरासत को सम्मान देने में मोदी सरकार की अहम भूमिका: नितिन नबीन

सभा को संबोधित करते हुए नितिन नबीन ने कहा कि गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाएं आज भी समाज को समानता, प्रेम, भाईचारे और मानवता का रास्ता दिखाती हैं। उन्होंने इस अभियान से जुड़ी माताओं, बहनों और सभी नागरिकों का आभार जताया, जो गुरु जी की वाणी और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुरु रविदास जी की विरासत को विशेष सम्मान मिला है। आदमपुर हवाई अड्डे का नाम गुरु रविदास जी के नाम पर रखना, संत निरंजन दास जी को पद्मश्री सम्मान देना, मध्य प्रदेश के सागर में 101 करोड़ रुपये की लागत से भव्य मंदिर का निर्माण और काशी स्थित गुरु रविदास जी के जन्मस्थान पर सुविधाओं का विस्तार इसी दिशा में उठाए गए कदम हैं।

नितिन नबीन ने कहा कि यह यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और समरसता के संदेश को मजबूत करने का राष्ट्रीय अभियान है।

AAP सरकार की विदाई की उल्टी गिनती शुरू: नितिन नबीन

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में मौजूदा सरकार की विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि त्याग, मेहनत और वीरता के लिए पहचाने जाने वाले पंजाब के साथ AAP सरकार ने विश्वासघात किया है। सरकार युवाओं को नशे, बेरोजगारी और पलायन की ओर धकेल रही है।

नशे के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि AAP ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने का वादा किया था, लेकिन सरकार अपने इस संकल्प को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय सरकार युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब को नशा मुक्त बनाने के अपने अभियान को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

गैंगस्टरों के कारण पुलिस थाने भी सुरक्षित नहीं: भाजपा अध्यक्ष

पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नितिन नबीन ने कहा कि राज्य में अपराधियों और गैंगस्टरों का प्रभाव बढ़ रहा है। स्थिति यह है कि पुलिस कर्मचारी और पुलिस थाने तक सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्योग बंद हो रहे हैं और रोजगार के अवसर लगातार कम हो रहे हैं, जिसके चलते पंजाब के युवाओं को मजबूरी में दूसरे राज्यों और विदेशों की ओर पलायन करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री को बताया केजरीवाल का ATM

मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए नितिन नबीन ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार जनता के हितों के बजाय अरविंद केजरीवाल को खुश करने में लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून का राज कमजोर हो रहा है और सरकार पर केजरीवाल के हितों के लिए काम करने के आरोप लग रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को केजरीवाल का ‘ATM’ बताते हुए कहा कि बदलाव के नाम पर पंजाब की जनता के साथ धोखा किया गया है। राज्य सरकार के ‘पंजाब दा करोड़पति’ कार्यक्रम पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जब राज्य में करोड़ों युवा बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं और अर्थव्यवस्था चुनौतियों से जूझ रही है, तब सरकार वास्तविक रोजगार पैदा करने के बजाय एक युवा को करोड़पति बनाने का प्रचार कर रही है।

1984 के सिख नरसंहार और आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर हमला

नितिन नबीन ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करने का दावा करने वाली कांग्रेस ने ही आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाया था।

उन्होंने 1984 के सिख नरसंहार का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि एक नवंबर 1984 को, जब देश में सिख समुदाय के खिलाफ हिंसा हुई, उसी दिन कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली की थी। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय उस दौर की घटनाओं को भूला नहीं है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने और देश में निवेश लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं, जबकि राहुल गांधी विदेशों में भारतीय लोकतंत्र पर सवाल उठाते हैं।

विकसित और नशा मुक्त पंजाब बनाने का संकल्प

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर नितिन नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। देश को चुनौती देने वालों को भारत मुंहतोड़ जवाब देता है। उन्होंने सीमावर्ती गांवों को देश के अंतिम गांवों के बजाय पहले गांव के रूप में विकसित करने की सोच का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सुरक्षित, समृद्ध, नशा मुक्त और विकसित पंजाब बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

गुरु रविदास जी की वाणी सर्व-साझेदारी का संदेश देती है: केवल सिंह ढिल्लों

पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने अपने संबोधन में कहा कि श्री गुरु रविदास जी महाराज की पावन वाणी और महान उपदेश पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। गुरु जी ने समाज को समानता, आपसी प्रेम, भाईचारे, साझीवालता और मानवीय सम्मान का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि ‘समरसता संकल्प यात्रा’ गुरु जी की विचारधारा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

2,558 किलोमीटर का सफर तय कर 3 दिसंबर को वाराणसी पहुंचेगी यात्रा

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने यात्रा की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि जालंधर से शुरू हुई यह यात्रा कुल 2,558 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इसका समापन 3 दिसंबर को संत गुरु रविदास जी की जन्मस्थली वाराणसी में होगा।

उन्होंने बताया कि पंजाब में यह यात्रा पांच दिनों तक चलेगी और 17 जिलों से गुजरते हुए लगभग 700 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

भाजपा के कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बड़ी मौजूदगी रही। मंच पर प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, पंजाब भाजपा प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सतीश पूनिया, सह-प्रभारी वीरेंद्र सचदेवा, अलका गुर्जर, राज्यसभा सांसद तरुण चुघ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल, अश्वनी शर्मा, सुनील जाखड़, विजय सांपला, मनोरंजन कालिया, श्वेत मलिक, अविनाश राय खन्ना, संदीप पाठक और राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू मौजूद रहे।

इसके अलावा प्रदेश महासचिव राजेश बग्गा, अनिल सरीन, रजनीश धीमान, परमिंदर बराड़, पंजाब भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष शीतल अंगुराल, चरणजीत सिंह अटवाल, सुशील रिंकू, अविनाश चंद्र और अशोक सरीन सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleगोल्डन टेंपल के बाहर निहंगों ने युवकों को पीटा, थप्पड़ और डंडे बरसाए; VIDEO वायरल
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर केंद्र सरकार को श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलना चाहिए : मान

November 16, 2026

छठ पूजा मेले के दौरान भीषण आग, पटाखों की चिंगारी से भूसे के ढेर में लगी आग

November 16, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अमृतसर बस हादसे के पीड़ितों से मुलाकात करके दुख व्यक्त किया

November 15, 2026
Don't Miss

गोल्डन टेंपल के बाहर निहंगों ने युवकों को पीटा, थप्पड़ और डंडे बरसाए; VIDEO वायरल

HNE News DeskNovember 18, 2026

श्रद्धालुओं को रास्ते में रोककर कमरा लेने के लिए आवाजें लगाने का आरोप; निहंग बोले-…

भीषण सड़क हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत, 25 से 27 घायल

November 17, 2026

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर केंद्र सरकार को श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलना चाहिए : मान

November 16, 2026

छठ पूजा मेले के दौरान भीषण आग, पटाखों की चिंगारी से भूसे के ढेर में लगी आग

November 16, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.