AAP नेताओं ने ED और भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी, मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर ने भी विधायक को बताया पाक-साफ
पंजाब, 4 नवंबर 2026।
पंजाब में आम आदमी पार्टी की विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड की खबर फैलते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे आम आदमी पार्टी के नेताओं और पार्टी समर्थकों का विधायक के घर के बाहर पहुंचना शुरू हो गया। बड़ी संख्या में एकत्रित हुए AAP नेताओं और समर्थकों ने ED तथा भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज करवाया।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा का समर्थन करते हुए उन्हें पाक-साफ बताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से विधायक पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा था। उनके मुताबिक, इसी दबाव की राजनीति के चलते ED द्वारा यह कार्रवाई की गई है।
वहीं, नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर काला बजाज और मेयर वीरपाल कौर भी मीडिया के सामने आए। दोनों ने विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा का समर्थन करते हुए उन्हें पाक-साफ बताया।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

