पटियाला/नाभा, 19 अक्तूबर 2026
पंजाब के पटियाला जिले की नाभा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरदेव सिंह देव मान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में विधायक एक युवक को लात मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना को लेकर विपक्षी नेताओं ने सवाल उठाए हैं, जबकि विधायक ने आरोपों पर सफाई देते हुए कहा है कि मामले को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
मिली जानकारी के अनुसार, घटना मोटरसाइकिल की मामूली टक्कर के बाद हुई बताई जा रही है। आरोप है कि इस दौरान विधायक और उनके सुरक्षा कर्मियों ने युवक के साथ मारपीट की। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है।
विधायक ने वीडियो जारी कर दी सफाई
विवाद बढ़ने के बाद विधायक गुरदेव सिंह देव मान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो और घटना को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। विधायक ने विपक्षी नेताओं की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

