दो गोलियां लगने से गंभीर घायल
पंजाब, 3 अक्तूबर 2026: पंजाब के अमृतसर में प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट Mad Sandhu पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात युवकों ने रास्ते में उन्हें रोककर गोली मार दी। इस हमले में Mad Sandhu को दो गोलियां लगने की बात सामने आ रही है और अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
घटना के बाद सामने आए सोशल मीडिया वीडियो और कथित CCTV फुटेज में कुछ लोग Mad Sandhu को सड़क से उठाकर अस्पताल ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई।
Mad Sandhu पंजाब में सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर भी उनकी पहचान है। उनका वास्तविक नाम मधुसूदन बताए जाने की जानकारी सामने आई है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले Mad Sandhu का सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति के साथ विवाद भी हुआ था। हालांकि, फायरिंग की घटना के पीछे यही विवाद कारण है या नहीं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हमलावर कौन थे और वारदात के पीछे क्या कारण था, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

