Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पंजाब में AAP की दूसरी सूची जारी, जालंधर की तीन सीटों पर उम्मीदवार घोषित

November 12, 2026

जालंधर में पार्टी के दौरान हवाई फायरिंग, मेयर वनीत धीर की मौजूदगी में चलीं गोलियां

November 12, 2026

चन्नी की ‘जवानी संभाल यात्रा’ से पहले चमकौर साहिब में विरोध, AAP नेता जसवीर गढ़ी ने कांग्रेस को घेरा

November 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ महासभा की तैयारियों का प्रदेश अध्यक्ष और पंजाब प्रभारी  ने लिया जायजा

‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ महासभा की तैयारियों का प्रदेश अध्यक्ष और पंजाब प्रभारी  ने लिया जायजा

HNE News DeskBy HNE News DeskSeptember 28, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
f8ff46e8 2db2 4b39 89ec 6710c8bde8fe - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

 

➖ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शिरकत

➖ नशा मुक्ति पंजाब यात्रा सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, पंजाब को बचाने के लिए जन-आंदोलन: केवल सिंह ढिल्लों

जालंधर, 28 सितंबर 2026

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 30 सितंबर को जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की शिरकत वाली ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ की महासभा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। रैली की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और भाजपा पंजाब के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री सतीश पूनिया ने आज रैली स्थल का दौरा किया। इस अवसर पर सिविल एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने अधिकारियों के साथ रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, लोगों की सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि 30 सितंबर को होने वाली नशा मुक्ति महारैली सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पंजाब को नशों से मुक्त कराने के लिए जन-जागरूकता की एक बड़ी मुहिम है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस महारैली को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा, मेहनत और समर्पण के साथ काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब आज नशों की गंभीर समस्या का सामना कर रहा है और भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे को लेकर लगातार लोगों के बीच जा रही है। ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के माध्यम से गांव-गांव और शहर-शहर लोगों को नशों के खिलाफ जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

श्री ढिल्लों ने कहा कि जालंधर की धरती से उठने वाली नशों के खिलाफ यह आवाज पंजाब के हर कोने तक पहुंचेगी और नशा मुक्त पंजाब के संकल्प को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि इस महारैली में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी इस मुहिम को और व्यापक रूप प्रदान करेगी।

इस अवसर पर संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलू, महासचिव परमिंदर सिंह बराड़, महासचिव रजनीश धीमान, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, मनोरंजन कालिया, जिला अध्यक्ष श्री अशोक सरीन हिक्की सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Article₹2,000 से अधिक के UPI पेमेंट पर MDR लगाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, रोक से इनकार
Next Article एलपीयू में हुई अप्रिय घटनाओं के लिए ‘आप’ सरकार जिम्मेदार : अनिल सरीन
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

जालंधर में पार्टी के दौरान हवाई फायरिंग, मेयर वनीत धीर की मौजूदगी में चलीं गोलियां

November 12, 2026

जालंधर में पटाखा दुकानों का निकला लकी ड्रा, 409 में से 20 कारोबारियों को मिला लाइसेंस

November 2, 2026

रामामंडी में पुलिस की चालान कार्रवाई पर उठे सवाल, चुनिंदा गाड़ियों को निशाना बनाने का आरोप

October 30, 2026
Don't Miss

जालंधर में पार्टी के दौरान हवाई फायरिंग, मेयर वनीत धीर की मौजूदगी में चलीं गोलियां

HNE News DeskNovember 12, 2026

पिस्टल लेकर घूमते भी नजर आए कई लोग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; खुलेआम हथियारों…

चन्नी की ‘जवानी संभाल यात्रा’ से पहले चमकौर साहिब में विरोध, AAP नेता जसवीर गढ़ी ने कांग्रेस को घेरा

November 12, 2026

संगरूर में धुरी-पटियाला रूट पर भीषण बस हादसा, 3 यात्रियों की मौत; 24 घायल

November 11, 2026

ई-नक्शा पोर्टल बंद होने से बढ़ी परेशानी, एम-सेवा भी ठप; हजारों नक्शे और एनओसी की फाइलें अटकीं

November 11, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

पंजाब में AAP की दूसरी सूची जारी, जालंधर की तीन सीटों पर उम्मीदवार घोषित

November 12, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.