- 30 सितंबर की महारैली पंजाब को नशा मुक्त बनाने के संकल्प का बनेगी बड़ा जनआंदोलन : परमिंदर सिंह बराड़
- जालंधर की धरती से नशे और अराजकता के खिलाफ बुलंद होगी निर्णायक आवाज : अशोक सरीन हिक्की
जालंधर, 26 सितंबर 2026
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री परमिंदर सिंह बराड़ ने 30 सितंबर को जालंधर के परागपुर जीटी रोड स्थित होटल लिली रिजॉर्ट के समीप होने वाली केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की नशा मुक्ति महारैली के रैली स्थल का दौरा कर तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पंडाल निर्माण, मंच व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, सुरक्षा, यातायात और कार्यकर्ताओं के बैठने सहित विभिन्न प्रबंधों का निरीक्षण किया तथा संबंधित जिम्मेदार पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रदेश महामंत्री परमिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि पंजाब आज नशे की गंभीर समस्या से जूझ रहा है और भारतीय जनता पार्टी इस चुनौती के खिलाफ जन-जागरण की व्यापक मुहिम चला रही है। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर को होने वाली अमित शाह की नशा मुक्ति महारैली पंजाब के युवाओं, किसानों, महिलाओं और समाज के हर वर्ग की आवाज बनेगी।
भाजपा जिला जालंधर शहरी के अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि रैली की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं और जिले के सभी मंडलों, शक्ति केंद्रों तथा बूथों तक कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि जालंधर की धरती से उठने वाली यह आवाज पंजाब को नशे, अपराध और अराजकता से मुक्त कराने के लिए एक मजबूत संदेश देगी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव कृष्णदेव भंडारी, भाजपा जिला जालंधर देहाती नॉर्थ के अध्यक्ष मनमीत सिंह विकी साउथ के अध्यक्ष जगबीर सिंह बराड़, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, कैंटोनमेंट बोर्ड के सिविल सदस्य पुनीत शुक्ला, जिला महामंत्री राजेश कपूर, जिला महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी, जिला सचिव अमित भाटिया, वरिंदर बंटी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

