जालंधर 25 सितंबर 2026
भारतीय जनता पार्टी जालंधर के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर अशोक सरीन ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सादगी और अंत्योदय के विचारों को समर्पित रहा। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को केंद्र में रखते हुए ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ जैसे विचारों के माध्यम से देश को नई दिशा देने का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित और समाजसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनके बताए सिद्धांतों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर मनोज अग्रवाल, राजेश कपूर, भूपिंदर कुमार, मुनीश विज, दविंदर भारद्वाज, शाम शर्मा, हिमांशु शर्मा, ललित बब्बू, दीपक तेलू, बृजेश शर्मा, गोल्डी भाटिया, कुणाल शर्मा, जरनैल ढीपला, चिराग डांग, जतिन अब्बी, परवीन कुमार, नवीन प्रभाकर, भवनीत सिंह, मोहिंदर भगत आदि मौजूद रहे।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
