Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

वाघा बॉर्डर से लौटते समय विदेशी टूरिस्ट से डेढ़ लाख का iPhone 17 Pro Max छीना

November 6, 2026

विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर ED की रेड, विरोध में AAP नेताओं और समर्थकों ने किया प्रदर्शन

November 4, 2026

जालंधर में पटाखा दुकानों का निकला लकी ड्रा, 409 में से 20 कारोबारियों को मिला लाइसेंस

November 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » जालंधर परागपुर में अमित शाह की 30 सितंबर की नशा मुक्ति महारैली के लिए करीब 50 एकड़ भूमि पर होंगे व्यापक प्रबंध

जालंधर परागपुर में अमित शाह की 30 सितंबर की नशा मुक्ति महारैली के लिए करीब 50 एकड़ भूमि पर होंगे व्यापक प्रबंध

HNE News DeskBy HNE News DeskSeptember 23, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
6499e510 eef7 4489 92a2 35511b76fc56 1 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • रैली स्थल पर हवन-यज्ञ, अरदास और हनुमान चालीसा के साथ कार्यों का शुभारंभ
  • पंजाब को नशा मुक्त कर भाजपा लेगी पंजाबियों की सुरक्षा, सुविधा और विकास की जिम्मेदारी : अशोक सरीन हिक्की

जालंधर, 23 सितंबर 2026

भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में आज परागपुर जी.टी. रोड स्थित रैली स्थल पर 30 सितंबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की प्रस्तावित विशाल नशा मुक्ति महारैली की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हवन-यज्ञ, अरदास तथा हनुमान चालीसा का पाठ कर कार्यक्रम की सफलता एवं पंजाब की खुशहाली की कामना की गई।

अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि परागपुर में आयोजित होने वाली यह ऐतिहासिक महारैली पंजाब के भविष्य की दिशा तय करने वाली रैली साबित होगी। उन्होंने बताया कि रैली के लिए करीब 50 एकड़ भूमि में व्यापक स्तर पर प्रबंध किए जा रहे हैं ताकि पंजाब के कोने-कोने से आने वाले हजारों लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा सहायता, सुरक्षा व्यवस्था तथा बैठने की सुविधाओं सहित सभी आवश्यक प्रबंधों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब आज नशे की गंभीर समस्या से जूझ रहा है और भाजपा इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की यह महारैली पंजाब को नशा मुक्त बनाने के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगी। अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि पंजाब के युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालकर उन्हें रोजगार, शिक्षा और सुरक्षित भविष्य प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाबियों की सुरक्षा, सुविधा और विकास की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन का नया अध्याय लिखा है और अब पंजाब को भी उसी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का समय आ गया है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा एवं पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी, भाजपा जिला जालंधर देहाती के अध्यक्ष जगबीर बराड़, प्रदेश सचिव कर्मजीत कौर चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, जिला महामंत्री राजेश कपूर, जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अमित भाटिया, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, भूपेंद्र कुमार, हनी कंबोज, मंडल अध्यक्ष आर.के. मल्होत्रा, संदीप कुमार, दिनेश खन्ना घुंघरू, मनीष बल, सुनील चोपड़ा, सोनू चौहान, अजय ठाकुर, प्रमोद कश्यप, शैली खन्ना, मीनू शर्मा, अनु शर्मा, शालू कुमारी, ललित यादव, बब्बू, गौरव राय, अर्जुन हैप्पी, सुमन राणा, संजीव शर्मा, मनी, पार्षद राजीव धींगरा, कुंवर सरताज, पार्षद पति अमित सिंह, संध्या, तरविंदर सोई, योगेश मल्होत्रा, बाबू अरोड़ा, साहिल शर्मा, अजीत हरिया, वरुण नागपाल, गोल्डी भाटिया, दीपक टेलो, अजमेर सिंह बादल, नरेश वालिया, सूर्य मिश्रा तथा हिमांशु शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अशोक सरीन हिक्की ने पंजाब के लोगों से अपील करते हुए कहा कि 30 सितंबर को जालंधर में आयोजित होने वाली इस ऐतिहासिक नशा मुक्ति महारैली में बढ़-चढ़कर भाग लें और नशा मुक्त, सुरक्षित एवं विकसित पंजाब के निर्माण के संकल्प को मजबूत करें।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleजालंधर में 4 साल के केशव अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई, 72 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
Next Article जालंधर के निजी स्कूल में बच्चे के अपहरण के प्रयास का संदेह, संदिग्ध व्यक्ति को लोगों ने पकड़ा
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर ED की रेड, विरोध में AAP नेताओं और समर्थकों ने किया प्रदर्शन

November 4, 2026

जालंधर में पटाखा दुकानों का निकला लकी ड्रा, 409 में से 20 कारोबारियों को मिला लाइसेंस

November 2, 2026

पंजाब में आप को बड़ा झटका: तीन विधायकों ने छोड़ी पार्टी, दिल्ली में भाजपा में हुए शामिल

November 2, 2026
Don't Miss

विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर ED की रेड, विरोध में AAP नेताओं और समर्थकों ने किया प्रदर्शन

HNE News DeskNovember 4, 2026

AAP नेताओं ने ED और भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी, मेयर  और सीनियर डिप्टी मेयर …

जालंधर में पटाखा दुकानों का निकला लकी ड्रा, 409 में से 20 कारोबारियों को मिला लाइसेंस

November 2, 2026

पंजाब में आप को बड़ा झटका: तीन विधायकों ने छोड़ी पार्टी, दिल्ली में भाजपा में हुए शामिल

November 2, 2026

पंजाब से रेत माफिया की जड़ें उखाड़ने वाली एकमात्र सरकार भगवंत मान की है – इंजीनियर मोहम्मद ओवैस

November 1, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

वाघा बॉर्डर से लौटते समय विदेशी टूरिस्ट से डेढ़ लाख का iPhone 17 Pro Max छीना

November 6, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.