Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जालंधर में 4 साल के केशव अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई, 72 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

September 21, 2026

हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे बैठक, लोगों को रैली में शामिल होने के लिए करेंगे जागरूक : अशोक सरीन हिक्की

September 19, 2026

जालंधर के राउवाली में हथियारबंद लुटेरों का धावा, महिला को बंधक बनाकर 5 लाख नकद और 22 तोले सोना लूटा

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » जालंधर में 4 साल के केशव अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई, 72 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

जालंधर में 4 साल के केशव अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई, 72 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

HNE News DeskBy HNE News DeskSeptember 21, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Untitled 13 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • बच्चे को 1 लाख रुपये में बेचने की थी कथित योजना, 20 हजार एडवांस लेने का पुलिस का दावा

जालंधर, 21 सितंबर 2026

बस्ती बावा खेल थाना क्षेत्र के पन्नू विहार से 4 वर्षीय केशव के अपहरण के मामले में कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रजत रत्तु उर्फ रॉकी के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने करीब 72 घंटे के भीतर उसके गांव से गिरफ्तार किया।

डीसीपी सिटी आदित्य एस. वारियर ने बताया कि 17 सितंबर को थाना बस्ती बावा खेल में 4 वर्षीय बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के बाद पुलिस की विभिन्न टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए करीब 8 घंटे के भीतर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर उसके परिवार के हवाले कर दिया था।

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान सामने आया कि रजत रत्तु ने अपने साथी प्रिंस के साथ मिलकर बच्चे को कथित तौर पर बेचने के उद्देश्य से अगवा किया था। प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि बच्चे का 1 लाख रुपये में सौदा तय किया गया था और आरोपियों को कथित तौर पर 20 हजार रुपये एडवांस में मिले थे। बाकी रकम बच्चे को पहुंचाने के बाद मिलने की बात सामने आई है।

डीसीपी के अनुसार, आरोपी बच्चे को लेकर करीब 6 घंटे तक शहर में घूमते रहे और उसकी पहचान छिपाने के लिए उसके कपड़े भी बदल दिए। इस दौरान पुलिस द्वारा शहर में की गई नाकेबंदी के कारण आरोपी बच्चे को आगे नहीं ले जा सके। इसके बाद वे बच्चे को बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने मामले में वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई बिना नंबर की सफेद एक्टिवा भी बरामद की है। पुलिस अब उस व्यक्ति या परिवार की पहचान करने में जुटी है, जिसे कथित तौर पर बच्चा सौंपा जाना था। साथ ही फरार आरोपी प्रिंस की तलाश की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों पर डीसीपी सिटी आदित्य एस. वारियर, एडीसीपी-2 माधवी शर्मा और एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया की निगरानी में की गई। थाना बस्ती बावा खेल प्रभारी गुरदीप चंद और लेदर कॉम्प्लेक्स चौकी प्रभारी सुखदेव चंद की टीम ने मामले की जांच में कार्रवाई की।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। पूछताछ के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उपलब्ध तथ्यों और सबूतों के आधार पर उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleहर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे बैठक, लोगों को रैली में शामिल होने के लिए करेंगे जागरूक : अशोक सरीन हिक्की
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे बैठक, लोगों को रैली में शामिल होने के लिए करेंगे जागरूक : अशोक सरीन हिक्की

September 19, 2026

जालंधर के राउवाली में हथियारबंद लुटेरों का धावा, महिला को बंधक बनाकर 5 लाख नकद और 22 तोले सोना लूटा

September 19, 2026

नशे के खिलाफ 30 सितंबर को जालंधर में होगा बड़ा जनजागरण, भाजपा के सेल-मोर्चा प्रधानों ने संभाली रैली की कमान

September 18, 2026
Don't Miss

हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे बैठक, लोगों को रैली में शामिल होने के लिए करेंगे जागरूक : अशोक सरीन हिक्की

HNE News DeskSeptember 19, 2026

30 सितंबर को जालंधर में होने वाली अमित शाह की महारैली को सफल बनाने के…

जालंधर के राउवाली में हथियारबंद लुटेरों का धावा, महिला को बंधक बनाकर 5 लाख नकद और 22 तोले सोना लूटा

September 19, 2026

‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान पंजाब के लोगों ने बीजेपी से पूछे 3 बड़े सवाल

September 18, 2026

नशे के खिलाफ 30 सितंबर को जालंधर में होगा बड़ा जनजागरण, भाजपा के सेल-मोर्चा प्रधानों ने संभाली रैली की कमान

September 18, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

जालंधर में 4 साल के केशव अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई, 72 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

September 21, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.