Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जालंधर शहरी भाजपा ने 21 हजार आशीर्वाद के दीपक जलाए : अशोक सरीन हिक्की

September 17, 2026

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर डेरा सचखंड बल्लां में करवाई विशेष अरदास

September 17, 2026

बाबा साहेब डा. बी.आर अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में प्रदर्शन के दौरान भाजपा-बसपा कार्यकर्ता भिड़े, विजय सांपला घायल

September 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » पीएम मोदी के जन्मदिवस पर डेरा सचखंड बल्लां में करवाई विशेष अरदास

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर डेरा सचखंड बल्लां में करवाई विशेष अरदास

HNE News DeskBy HNE News DeskSeptember 17, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
500481fe cad7 483b 8c21 c89196f050b4 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

जालंधर, 17 सितंबर 2026

भगवान सतगुरु रविदास जी के जन्मस्थान श्री गोवर्धनपुर, बनारस तथा डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत पद्मश्री 108 संत निरंजन दास जी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर डेरा सचखंड बल्लां में विशेष अरदास करवाई गई। इस अवसर पर डेरा सचखंड बल्लां की ओर से कड़ा प्रसाद की देग तैयार करवाई गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य तथा देश की सेवा के लिए विशेष अरदास की गई।

संत निरंजन दास जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की। साथ ही देश की सुख-शांति, तरक्की एवं खुशहाली के लिए भी अरदास की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी अरदास में शामिल होकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन तथा देश की सेवा में निरंतर योगदान के लिए मंगलकामना की।

इस अवसर पर पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव अविनाश चंद्र कलेर, जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की, प्रसिद्ध कारोबारी गौतम कुकरेजा, भाजपा नेता दीपक तेलु, ललित बब्बू, हिमांशु शर्मा, गौरव राय, चिराग, नीरज कुमार एवं अनुज शारदा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं एवं श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। सभी ने डेरा सचखंड बल्लां पहुंचकर संत निरंजन दास जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

अरदास के उपरांत संत निरंजन दास जी की ओर से तैयार करवाई गई कड़े प्रसाद की देग श्रद्धालुओं एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में वितरित की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर डेरा सचखंड बल्लां में अरदास करवाना उनके लिए श्रद्धा एवं आस्था का विषय है। इस दौरान देश की शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की गई।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleबाबा साहेब डा. बी.आर अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में प्रदर्शन के दौरान भाजपा-बसपा कार्यकर्ता भिड़े, विजय सांपला घायल
Next Article नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जालंधर शहरी भाजपा ने 21 हजार आशीर्वाद के दीपक जलाए : अशोक सरीन हिक्की
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जालंधर शहरी भाजपा ने 21 हजार आशीर्वाद के दीपक जलाए : अशोक सरीन हिक्की

September 17, 2026

मोदी के जन्मदिवस पर जालंधर में सेवा का संकल्प, 14 मंडलों में होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

September 15, 2026

बाबा सोढल मेले पर 25 सितंबर को जालंधर में सरकारी छुट्टी, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

September 15, 2026
Don't Miss

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर डेरा सचखंड बल्लां में करवाई विशेष अरदास

HNE News DeskSeptember 17, 2026

जालंधर, 17 सितंबर 2026 भगवान सतगुरु रविदास जी के जन्मस्थान श्री गोवर्धनपुर, बनारस तथा डेरा…

बाबा साहेब डा. बी.आर अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में प्रदर्शन के दौरान भाजपा-बसपा कार्यकर्ता भिड़े, विजय सांपला घायल

September 16, 2026

मोदी के जन्मदिवस पर जालंधर में सेवा का संकल्प, 14 मंडलों में होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

September 15, 2026

बाबा सोढल मेले पर 25 सितंबर को जालंधर में सरकारी छुट्टी, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

September 15, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जालंधर शहरी भाजपा ने 21 हजार आशीर्वाद के दीपक जलाए : अशोक सरीन हिक्की

September 17, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.