Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मोदी के जन्मदिवस पर जालंधर में सेवा का संकल्प, 14 मंडलों में होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

September 15, 2026

बाबा सोढल मेले पर 25 सितंबर को जालंधर में सरकारी छुट्टी, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

September 15, 2026

बस्ती शेख में युवक की संदिग्ध मौत, नशे के ओवरडोज की आशंका; शीतल अंगुराल ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

September 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » मोदी के जन्मदिवस पर जालंधर में सेवा का संकल्प, 14 मंडलों में होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

मोदी के जन्मदिवस पर जालंधर में सेवा का संकल्प, 14 मंडलों में होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

HNE News DeskBy HNE News DeskSeptember 15, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
e3acd51b 4660 47a6 bd3e 113be7e43eba - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

 जालंधर, 15 सितंबर 2026

भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 77वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर को “प्रधानमंत्री सेवा संकल्प पखवाड़ा” के तहत व्यापक सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अमित भाटिया ने दी। अमित भाटिया ने बताया कि भाजपा जालंधर शहरी के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले सभी 14 मंडलों में समाज सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत गौशालाओं, अनाथ आश्रमों, कुष्ठ आश्रमों, अपाहज आश्रम, स्वच्छता अभियान और अन्य सेवा संस्थानों में जरूरतमंदों की सहायता की जाएगी।82b6c06c e127 402a 996f 038035b11533 - Hindi News Express

स्कूली बच्चों को पुस्तकें एवं अध्ययन सामग्री वितरित की जाएगी, जबकि मंदिरों में हवन-यज्ञ और गुरुद्वारों में अरदास कर देश की सुख-समृद्धि एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की जाएगी। यह सभी कार्य भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में करवाए जाएंगे उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को शाम के समय “जिसने हमारा जीवन संवारा, उसके लिए आशीर्वाद हमारा” अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता सभी बूथों पर घर-घर जाकर आशीर्वाद का दिया जलाएंगे। इस अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए सकारात्मक परिवर्तनों के प्रति जनता की कृतज्ञता व्यक्त करना है।

अमित भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी एवं जनहितैषी नीतियों ने देश के करोड़ों लोगों के जीवन में आशा, विश्वास और आत्मनिर्भरता का नया संचार किया है। भाजपा कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को जनसेवा के पर्व के रूप में मनाएंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और विकास की ऐसी मिसाल स्थापित की है, जिससे देश का प्रत्येक नागरिक प्रेरणा ले रहा है। उनके नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और गौरवशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री सेवा संकल्प पखवाड़ा उसी सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास है।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleबाबा सोढल मेले पर 25 सितंबर को जालंधर में सरकारी छुट्टी, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

बाबा सोढल मेले पर 25 सितंबर को जालंधर में सरकारी छुट्टी, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

September 15, 2026

बस्ती शेख में युवक की संदिग्ध मौत, नशे के ओवरडोज की आशंका; शीतल अंगुराल ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

September 13, 2026

अमित शाह की जालंधर महारैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा, 117 विधानसभा क्षेत्रों से उमड़ेगा जनसैलाब

September 12, 2026
Don't Miss

बाबा सोढल मेले पर 25 सितंबर को जालंधर में सरकारी छुट्टी, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

HNE News DeskSeptember 15, 2026

जालंधर, 15 सितंबर 2026: जालंधर में प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोढल जी के सालाना मेले…

बस्ती शेख में युवक की संदिग्ध मौत, नशे के ओवरडोज की आशंका; शीतल अंगुराल ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

September 13, 2026

अमित शाह की जालंधर महारैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा, 117 विधानसभा क्षेत्रों से उमड़ेगा जनसैलाब

September 12, 2026

कनाडा में बीफ बनाने को लेकर मकान मालकिन और किराएदार में विवाद, भारतीय मूल की महिला गिरफ्तार

September 12, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

मोदी के जन्मदिवस पर जालंधर में सेवा का संकल्प, 14 मंडलों में होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

September 15, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.