Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जमशेरपुर डेयरी कॉम्प्लेक्स के पास एनकाउंटर, बड़ी वारदात की फिराक में था बदमाश

September 12, 2026

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के हरदीप गिल ने जालंधर नगर निगम की सफाई यूनियनों के साथ बैठक की

September 11, 2026

सैन्य अभ्यास के दौरान चीनी टैंक में विस्फोट, दो जवानों की मौत

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » जमशेरपुर डेयरी कॉम्प्लेक्स के पास एनकाउंटर, बड़ी वारदात की फिराक में था बदमाश

जमशेरपुर डेयरी कॉम्प्लेक्स के पास एनकाउंटर, बड़ी वारदात की फिराक में था बदमाश

HNE News DeskBy HNE News DeskSeptember 12, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
1 6 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

जालंधर, 12 सितंबर 2026

जालंधर पुलिस ने शनिवार सुबह जमशेरपुर डेयरी कॉम्प्लेक्स के पास मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। घायल आरोपी की पहचान सुखजिंदर सिंह उर्फ प्रिंस निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आरोपी के गैंगस्टर डोनी बल गैंग से जुड़े होने की बात सामने आई है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी को एक वारदात की शिनाख्त और जांच के दौरान सरकारी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर ट्रैक कर गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को संदेह था कि आरोपी शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था।Untitled 7 - Hindi News Express

शनिवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस टीम आरोपी को उसके द्वारा छिपाए गए हथियार की बरामदगी के लिए जमशेरपुर स्थित डेयरी कॉम्प्लेक्स के पास लेकर पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अचानक पुलिस पर फायरिंग कर दी।

इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान कुल तीन गोलियां चलने की बात सामने आई है। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल बरामद करने का भी दावा किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी के साथ इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। मामले में अन्य संदिग्धों और आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस पूरे नेटवर्क और संभावित वारदात को लेकर और जानकारी सामने आ सकती है।

 

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के हरदीप गिल ने जालंधर नगर निगम की सफाई यूनियनों के साथ बैठक की
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के हरदीप गिल ने जालंधर नगर निगम की सफाई यूनियनों के साथ बैठक की

September 11, 2026

एक ही दिन भगत परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पूर्व मंत्री चूनीलाल भगत के बाद दामाद मोहनलाल भगत का भी निधन

September 10, 2026

14 मंडलों में भाजपा का प्रदर्शन, मान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनाक्रोश

September 9, 2026
Don't Miss

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के हरदीप गिल ने जालंधर नगर निगम की सफाई यूनियनों के साथ बैठक की

HNE News DeskSeptember 11, 2026

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों के लिए कानून लाएगी मोदी सरकार : गिल सफाई कर्मचारियों की…

सैन्य अभ्यास के दौरान चीनी टैंक में विस्फोट, दो जवानों की मौत

September 10, 2026

एक ही दिन भगत परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पूर्व मंत्री चूनीलाल भगत के बाद दामाद मोहनलाल भगत का भी निधन

September 10, 2026

14 मंडलों में भाजपा का प्रदर्शन, मान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनाक्रोश

September 9, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026

क्या अश्वनी शर्मा को लगता है कि पंजाबी अकाली-भाजपा के नशों और गैंगस्टरों के दशक को भूल गए हैं: बलतेज पन्नू

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.