Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

14 मंडलों में भाजपा का प्रदर्शन, मान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनाक्रोश

September 9, 2026

जालंधर कल रहेगा बंद, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान पर भड़का आक्रोश

September 9, 2026

लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अपमान, लोगों ने किया सड़क जाम

September 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » जालंधर कल रहेगा बंद, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान पर भड़का आक्रोश

जालंधर कल रहेगा बंद, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान पर भड़का आक्रोश

HNE News DeskBy HNE News DeskSeptember 9, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
2 1 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • स्कूल-कॉलेज और मेडिकल स्टोर रहेंगे खुले
  • लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में दलित संगठनों में भारी रोष, आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था की मांग

जालंधर 9 सितंबर 2026

 लुधियाना में भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान की घटना के बाद पंजाब के विभिन्न जिलों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। घटना के विरोध में दलित समुदाय और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जालंधर में भी विभिन्न जत्थेबंदियों ने कल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक शहर बंद रखने का ऐलान किया है।

भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब के अध्यक्ष राजीव गोरा और भीम क्रांति सेना के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि की अगुवाई में बंद का आह्वान किया गया है। हालांकि आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्कूल, कॉलेज और मेडिकल स्टोर खुले रखने का निर्णय लिया गया है।

राजीव गोरा ने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा के अपमान की घटना बेहद निंदनीय है। उन्होंने दावा किया कि इसी स्थान पर पहले भी प्रतिमा के शीशे तोड़े जाने की घटना सामने आ चुकी है। उस समय समुदाय की ओर से प्रतिमा के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई थी, लेकिन पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध नहीं किए गए।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ बार-बार ऐसी घटनाएं होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और प्रतिमा की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध करने की मांग की। गोरा ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के प्रगट दिवस से पहले हुई इस घटना से समुदाय में भारी रोष है, जिसके चलते बंद का फैसला लिया गया है।

वहीं, गौरव वाल्मीकि ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल अपने हित साधने के लिए ऐसी घटनाओं को बढ़ावा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि समुदाय बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और प्रतिमा के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के विरोध में जालंधर बंद का आह्वान किया गया है। संगठनों ने लोगों से बंद को समर्थन देने की अपील की है।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleलुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अपमान, लोगों ने किया सड़क जाम
Next Article 14 मंडलों में भाजपा का प्रदर्शन, मान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनाक्रोश
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

14 मंडलों में भाजपा का प्रदर्शन, मान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनाक्रोश

September 9, 2026

लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अपमान, लोगों ने किया सड़क जाम

September 8, 2026

बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा सुनिश्चित करे प्रशासन : भाजपा

September 8, 2026
Don't Miss

जालंधर कल रहेगा बंद, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान पर भड़का आक्रोश

HNE News DeskSeptember 9, 2026

स्कूल-कॉलेज और मेडिकल स्टोर रहेंगे खुले लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा…

लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अपमान, लोगों ने किया सड़क जाम

September 8, 2026

बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा सुनिश्चित करे प्रशासन : भाजपा

September 8, 2026

‘बाबा साहेब की प्रतिमा की बेअदबी करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई’

September 8, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026

14 मंडलों में भाजपा का प्रदर्शन, मान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनाक्रोश

September 9, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.