जालंधर 8 सितंबर 2026
जालंधर भाजपा अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई बेअदबी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। बाबा साहेब का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बाबा साहेब के सम्मान पर कोई समझौता नहीं, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : राकेश राठौर
भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई बेअदबी की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह केवल एक प्रतिमा का नहीं, बल्कि देश के संविधान निर्माता और करोड़ों लोगों की आस्था एवं सम्मान का अपमान है। उन्होंने कहा कि इस शर्मनाक कृत्य को अंजाम देने वाले दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने का साहस न कर सके। राठौर ने कहा कि भाजपा बाबा साहेब के सम्मान और सामाजिक न्याय के मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी।
बाबा साहेब का अपमान समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा, दोषियों को मिले कड़ी सजा : सुशील शर्मा
भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला होशियारपुर के प्रभारी सुशील शर्मा ने लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई बेअदबी की घटना को अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने देश को समानता, न्याय और संविधान की अमूल्य विरासत दी है, इसलिए उनके सम्मान पर चोट पूरे समाज की भावनाओं पर आघात है। शर्मा ने प्रशासन से मांग की कि इस घटना के पीछे शामिल सभी दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई ही समाज में सकारात्मक संदेश दे सकती है।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

