Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अपमान, लोगों ने किया सड़क जाम

September 8, 2026

बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा सुनिश्चित करे प्रशासन : भाजपा

September 8, 2026

‘बाबा साहेब की प्रतिमा की बेअदबी करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई’

September 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » संगरूर निवासी गुलजार सिंह की मौत के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का बड़ा हस्तक्षेप

संगरूर निवासी गुलजार सिंह की मौत के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का बड़ा हस्तक्षेप

HNE News DeskBy HNE News DeskSeptember 8, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
e6da6eb5 cfab 4ab7 88bb 14e98588ed1b - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  •  राष्ट्रीय एस.सी. कमीशन ने पंजाब के मुख्य सचिव, डीजीपी, डीसी और एसएसपी संगरूर को नोटिस जारी कर 5 दिनों में कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी: शीतल अंगुराल

चंडीगढ़, 8 सितंबर 2026

संगरूर निवासी गुलजार सिंह की मौत के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने गंभीरता दिखाते हुए पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन से जवाब तलब किया है। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री शीतल अंगुराल द्वारा आज राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को शिकायत देकर मामले में लगाए गए गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी।

श्री शीतल अंगुराल ने कहा कि उनकी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), डिप्टी कमिश्नर संगरूर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संगरूर को नोटिस जारी किया है। आयोग ने संबंधित अधिकारियों से नोटिस प्राप्त होने के पांच दिनों के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 338 के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए इस मामले की जांच/पूछताछ करने का निर्णय लिया है। यह घटनाक्रम गुलजार सिंह के परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

श्री अंगुराल ने कहा, “मैंने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष गुलजार सिंह की मौत से जुड़े गंभीर आरोपों को रखते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी। आयोग द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर पंजाब के उच्च अधिकारियों को नोटिस जारी करना इस बात को स्पष्ट करता है कि मामले की गंभीरता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।”

उन्होंने कहा कि गुलजार सिंह के परिवार को न्याय मिलना चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंजाब सरकार और संबंधित अधिकारी आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित समय सीमा में पूरी कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

श्री शीतल अंगुराल ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक इस मामले को मजबूती से उठाया जाता रहेगा।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleनॉर्थ विधानसभा में भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों नौजवानों ने थामा कमल
Next Article भाजपा के चुनाव आयोग ने फर्जीवाड़ा कर राघव चड्ढा को बैकडोर से बना दिया दिल्ली का वोटर- अनुराग ढांडा
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अपमान, लोगों ने किया सड़क जाम

September 8, 2026

बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा सुनिश्चित करे प्रशासन : भाजपा

September 8, 2026

‘बाबा साहेब की प्रतिमा की बेअदबी करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई’

September 8, 2026
Don't Miss

बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा सुनिश्चित करे प्रशासन : भाजपा

HNE News DeskSeptember 8, 2026

डॉ. बी.आर. अंबेडकर चौक पर जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं…

‘बाबा साहेब की प्रतिमा की बेअदबी करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई’

September 8, 2026

भाजपा के चुनाव आयोग ने फर्जीवाड़ा कर राघव चड्ढा को बैकडोर से बना दिया दिल्ली का वोटर- अनुराग ढांडा

September 8, 2026

संगरूर निवासी गुलजार सिंह की मौत के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का बड़ा हस्तक्षेप

September 8, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026

लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अपमान, लोगों ने किया सड़क जाम

September 8, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.