जालंधर 7 सितंबर 2026
भारतीय जनता पार्टी मंडल घास मंडी की नई कार्यकारिणी का गठन मंडल अध्यक्ष श्री अजय ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
मंडल अध्यक्ष श्री अजय ठाकुर ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि उपाध्यक्ष पद पर श्री एम.पी. शर्मा, श्री दीपक तनेजा, श्री अशोक भगत, श्री द्वारका दास एवं श्री अरुण नारंग को नियुक्त किया गया है।
महामंत्री पद की जिम्मेदारी श्री दिनेश कुमार बब्लू एवं श्री परमिंदर पाल सिंह को सौंपी गई है। वहीं सचिव पद पर श्री मलकीत सिंह, श्री जय किशोर, श्रीमती साधना चावला, श्री रोहित कुमार एवं श्री जतिंदर कुमार को नियुक्त किया गया है।
कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डॉ. नरेश ठाकुर को दी गई है।
इसके अलावा भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के रूप में श्री सुरेश खुराना, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष के रूप में डॉ. सविता तथा एस.सी. मोर्चा मंडल अध्यक्ष के रूप में श्री गगन भगत को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी श्री मोहित कुमार, कार्यालय सचिव का दायित्व श्री अनिल महाजन, सह कार्यालय सचिव का दायित्व श्री तारा चंद तथा सोशल मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी श्री वरुण शर्मा को दी गई है।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री राम सरूप, श्री विजय भगत, श्री राकेश कुमार, श्री त्रिपाठी जी, श्री संजीव, श्री बॉबी भगत, श्री राजेश कुमार [राम ], श्री विनोद कुमार, श्री सुभाष भगत एवं श्री साहिल भाटिया को शामिल किया गया है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री अजय ठाकुर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं दी।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

