Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सतीश पूनिया के कुशल नेतृत्व में भाजपा मजबूती से लड़ेगी चुनाव, पंजाब में बनेगी भाजपा सरकार : राकेश राठौर

August 31, 2026

राज्यसभा सांसद भाजपा पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया का जालंधर दौरा आज

August 31, 2026

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शीतल अंगुराल ने भाजपा पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया व प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों से की शिष्टाचार भेंट

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » पंजाब सीए भगवंत मान और PCA स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी

पंजाब सीए भगवंत मान और PCA स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी

HNE News DeskBy HNE News DeskAugust 31, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
8c1d3a17 8a28 4296 955c 941b0131ec43 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट, ई-मेल में 13 सितंबर तक PCA स्टेडियम न जाने की चेतावनी, बम स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू किया तलाशी अभियान

चंडीगढ़, 31 अगस्त 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मोहाली स्थित पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को चंडीगढ़ और मोहाली में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। धमकी ई-मेल के जरिए दी गई, जिसके बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 10:20 बजे कंट्रोल रूम को धमकी भरे ई-मेल की सूचना मिली। सूचना मिलते ही संबंधित पुलिस अधिकारियों को अलर्ट किया गया और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।10d47839 5329 423a 9765 2de332d22ba3 - Hindi News Express

PCA स्टेडियम को भी बनाया निशाना

धमकी भरे ई-मेल में विशेष रूप से 13 सितंबर तक PCA स्टेडियम में क्रिकेट मैच देखने नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। ई-मेल में स्टेडियम में बम विस्फोट करने की धमकी भी दी गई, जिसके बाद मोहाली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने स्टेडियम में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

बम निरोधक दस्ता और विशेषज्ञ टीमें पूरे परिसर की जांच कर रही हैं, जबकि स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था की दोबारा समीक्षा भी की जा रही है।

‘शेरे पंजाब क्रिकेट टूर्नामेंट’ के बीच बढ़ी सतर्कता

यह धमकी ऐसे समय सामने आई है जब रविवार को ही पंजाब सरकार की ओर से आईपीएल की तर्ज पर आयोजित ‘शेरे पंजाब क्रिकेट टूर्नामेंट’ का शुभारंभ PCA स्टेडियम में हुआ था। टूर्नामेंट के चलते बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।

ई-मेल भेजने वाले की तलाश जारी

सुरक्षा एजेंसियां धमकी भरे ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं। ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी वास्तविक है या फिर किसी ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से इसे भेजा है। फिलहाल सभी संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और जांच जारी है।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleजालंधर में 140 से अधिक स्थानों पर सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम : अशोक सरीन हिक्की
Next Article भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शीतल अंगुराल ने भाजपा पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया व प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों से की शिष्टाचार भेंट
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

पंजाब में नॉन-डेयरी ‘एनालॉग पनीर’ पर एक साल का बैन, उत्पादन से बिक्री तक सब पर रोक

August 28, 2026

मान सरकार की ओर से बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा; नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के खातों में डाली जाएगी ‘सम्मान राशि’

August 24, 2026

पंजाब चुनाव से पहले अकाली-भाजपा गठबंधन की सुगबुगाहट तेज

August 21, 2026
Don't Miss

राज्यसभा सांसद भाजपा पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया का जालंधर दौरा आज

HNE News DeskAugust 31, 2026

पूनिया के कुशल नेतृत्व से पंजाब में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी : अशोक सरीन…

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शीतल अंगुराल ने भाजपा पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया व प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों से की शिष्टाचार भेंट

August 31, 2026

पंजाब सीए भगवंत मान और PCA स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी

August 31, 2026

जालंधर में 140 से अधिक स्थानों पर सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम : अशोक सरीन हिक्की

August 30, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.