Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बेंगलुरु में SIR के खिलाफ ‘चप्पल आंदोलन’, ध्रुव राठी और प्रकाश राज ने उठाई आवाज

October 8, 2026

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

October 8, 2026

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की

October 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » नगर निगम की हाउस मीटिंग से पहले भाजपा पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक

नगर निगम की हाउस मीटिंग से पहले भाजपा पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक

HNE News DeskBy HNE News DeskAugust 24, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
865cfe01 d8cc 43cb a4c7 12138c7261e5 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

एजेंडे में एक विशेष विधानसभा क्षेत्र को प्राथमिकता दिए जाने पर भाजपा पार्षदों ने जताया विरोध

जालंधर, 24 अगस्त 2026

नगर निगम की कल होने वाली हाउस मीटिंग से पहले आज नगर निगम में भाजपा के सभी पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक वार्ड नंबर 50 के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष मनजीत सिंह टीटू के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में कल की हाउस मीटिंग के एजेंडे, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान भाजपा पार्षदों ने आपत्ति जताई कि हाउस मीटिंग के एजेंडे में कथित तौर पर एक विशेष विधानसभा क्षेत्र को अधिक प्राथमिकता दी गई है तथा अधिकांश विकास कार्य उसी क्षेत्र से संबंधित रखे गए हैं। पार्षदों का कहना था कि नगर निगम पूरे शहर की संस्था है और विकास कार्य किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं होने चाहिए। शहर के सभी वार्डों और इलाकों की मूलभूत समस्याओं को समान रूप से प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

डिस्पोजल मैनेजमेंट टेंडर को लेकर भी उठाए सवाल

बैठक में डिस्पोजल मैनेजमेंट से जुड़े टेंडर के मुद्दे पर भी भाजपा पार्षदों ने कड़ा रोष व्यक्त किया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि टेंडर को लागू ही नहीं करना था या बाद में वापस लेना था, तो इस पूरी प्रक्रिया के कारण शहर को पांच दिनों तक खराब हालात का सामना क्यों करना पड़ा।

पार्षदों ने मांग की कि इस पूरे मामले में जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था और कूड़ा प्रबंधन सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य और दैनिक जीवन से जुड़े विषय हैं। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या निर्णयों में असमंजस का खामियाजा शहरवासियों को नहीं भुगतना चाहिए।

भाजपा पार्षदों ने स्पष्ट किया कि वे कल होने वाली हाउस मीटिंग में शहर के हितों से जुड़े इन मुद्दों को पूरी गंभीरता से उठाएंगे तथा विकास कार्यों में समानता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग करेंगे। बैठक के दौरान भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की का सभी भाजपा पार्षदों द्वारा सम्मान भी किया गया।

इस अवसर पर उपनेता प्रतिपक्ष चरणजीत कौर संधा, अमित सिंह संधा, दर्शन भगत, अजय कुमार बब्बल, कंवर सरताज सिंह, राजीव कुमार ढींगरा, मनजीत कौर, मीनू, ज्योति, शोभा, तरविंदर कुमार सोई, रवि कुमार, रिंपी प्रभाकर तथा गुरदीप सिंह सहित अन्य पार्षद उपस्थित रहे।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleसंगठन शक्ति से ही भाजपा 2027 में सरकार बनायेगी: परमिंदर सिंह बराड़
Next Article पांच दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, आज से शुरू होगा कूड़ा उठाने का काम
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की

October 7, 2026

जालंधर में अस्थायी पटाखा बाजार के लिए जमीन तय

October 7, 2026

पंजाब सरकार और दिल्ली के धाड़वी पंजाबियों की आवाज़ नहीं दबा सकते: सांपला

October 6, 2026
Don't Miss

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

HNE News DeskOctober 8, 2026

मुंबई, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75…

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की

October 7, 2026

जालंधर में अस्थायी पटाखा बाजार के लिए जमीन तय

October 7, 2026

भगवंत मान के ऑफिस पर CBI की रेड, OSD राजबीर घुम्मण समेत कई लोगों के खिलाफ FIR

October 6, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.