राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के संकल्प को दोहराया भाजपा कार्यकर्ताओं ने : अशोक सरीन हिक्की
जालंधर, 15 अगस्त 2026
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में भव्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पूरे सम्मान और गौरव के साथ फहराया गया तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, जालंधर के पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, प्रदेश सचिव अमरजीत सिंह अमरी, पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शीतल अंगूराल,पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष सूद, रमेश शर्मा, रमन पब्बी,सुशील शर्मा, जिला सचिव अमित भाटिया,जिला महामंत्री राजेश कपूर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सनी शर्मा,उपस्थित थे ।
स्वतंत्रता दिवस के समारोह मैं शामिल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन लाखों देशभक्तों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को स्मरण करने का दिन है, जिनकी बदौलत भारत आज विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में स्थापित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे।
अशोक सरीन हिक्की ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज सेवा, संगठन सशक्तिकरण और जनकल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान दें। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रभक्ति और सेवा भाव की भावना से प्रेरित होकर देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प को साकार करने में जुटा हुआ है।
इस अवसर पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष मनीष विजय दर्शन लाल भगत अश्वनी भंडारी दविंदर भारद्वाज दविंदर कालिया जिला सचिव श्याम शर्मा अश्विनी अटवाल अनु शर्मा सुमन राणा,मधु बाला,मीनू शर्मा शालू कुमारी,योगेश मल्होत्रा गोपाल कृष्ण सोनी हिमांशु शर्मा डिंपी लूँबाना अनुज शारदा दिनेश खन्ना घुंघरू, ललित बब्बू, पार्षद पति अमित सिंह संधा,मंडल अध्यक्ष आर के मल्होत्रा कुलवंत शर्मा आशीष सहगल क्षितिज ढल ऋषि बहल, मनीष बल,कुणाल शर्मा ,प्रदीप खुल्लर अजय ठाकुर सोनू चौहान,मनोज अग्रवाल,राजन शर्मा संजीव शर्मा मणि,बाबू अरोड़ा,अश्वनी गोल्डी,उपस्थित थे।भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए सामूहिक संकल्प लिया तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का प्रण किया।
कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

