Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जालंधर भाजपा ने नवनियुक्त पंजाब पदाधिकारियों का किया सम्मानित

August 7, 2026

पीएम मोदी से मिले सुखबीर बादल, भाजपा-अकाली गठबंधन की अटकलें तेज

August 7, 2026

भाजपा नेताओं ने जालंधर में 700 पेटी अवैध शराब की बरामदगी पर ढीली कार्रवाई पर एक्साइज कमिश्नर को दिया  मांगपत्र 

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » भाजपा नेताओं ने जालंधर में 700 पेटी अवैध शराब की बरामदगी पर ढीली कार्रवाई पर एक्साइज कमिश्नर को दिया  मांगपत्र 

भाजपा नेताओं ने जालंधर में 700 पेटी अवैध शराब की बरामदगी पर ढीली कार्रवाई पर एक्साइज कमिश्नर को दिया  मांगपत्र 

HNE News DeskBy HNE News DeskAugust 7, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
5d9f149c e7c2 4245 a84b af1ed3a5aae2 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

जालंधर, 7 अगस्त 2026

बीते कल वीरवार को जालंधर में आबकारी विभाग द्वारा लगभग 700 पेटी अवैध शराब बरामद किया जाना अत्यंत गंभीर मामले को लेकर जालंधर भाजपा का शिष्टमंडल जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की के साथ पूर्व विधायक पंजाब एससी मोर्चा प्रधान शीतल अंगूराल, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव के. डी भंडारी, पंजाब भाजपा सचिव अमरजीत सिंह अमरी, पूर्व जिला प्रधान सुशील शर्मा, महामंत्री राजेश कपूर समेत एक्साइज कमिश्नर रंजीत सिंह को जीएसटी भवन मे मिला। इस अवसर पर भाजपा जालंधर के प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि यह बरामदगी केवल एक डंप की है। इससे स्पष्ट होता है कि जालंधर ही नहीं, बल्कि पूरे पंजाब में अवैध शराब का संगठित नेटवर्क सक्रिय है और सरकार का खुफिया तंत्र इस पर प्रभावी अंकुश लगाने में विफल रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा पंजाब सरकार से पूछा कि यह अवैध शराब किसकी है, इसे कौन लेकर आया, किसके संरक्षण में इसका भंडारण किया गया और इसे किसे तथा कहाँ बेचा जाना था? उन्होंने मांग की कि इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर मुख्य सरगनाओं और उनके संरक्षकों को कानून के कठघरे में लाया जाए।6bd4f884 48d2 45e6 b118 18e1de8f1090 - Hindi News Express

उन्होंने कहा कि जिस कंपनी के नाम से यह शराब तैयार की गई है, उसके लाइसेंस, बॉटलिंग प्लांट तथा पूरे उत्पादन तंत्र की विस्तृत जांच की जाए। साथ ही बरामद शराब के नमूनों की सरकारी प्रयोगशाला में जांच कराई जाए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कहीं यह जहरीली अथवा मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तो नहीं थी। केडी भंडारी ने कहा कि इस अवैध कारोबार से सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। इसलिए इस मामले की जांच केवल आबकारी विभाग तक सीमित न रखकर आर्थिक अपराध के सभी पहलुओं की जांच की जाए तथा आवश्यकता अनुसार संबंधित केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाए।

शीतल अंगूराल ने कहा कि यदि वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में इतना बड़ा अवैध शराब का जखीरा पकड़ा गया है तो यह मानने के पर्याप्त कारण हैं कि जालंधर और पंजाब के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे कई अवैध डंप संचालित हो सकते हैं। उन्होंने राज्य के खुफिया तंत्र और पुलिस से व्यापक अभियान चलाकर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की मांग की।

उन्होंने मांग की कि इस अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले सभी ठेकेदारों, लाइसेंस धारकों और अन्य दोषियों के लाइसेंस तत्काल रद्द किए जाएं तथा उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

अमरजीत सिंह अमरी ने कहा कि भाजपा इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच की मांग करती है तथा दोषियों को किसी भी राजनीतिक या प्रशासनिक संरक्षण से ऊपर उठकर कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। भाजपा नेताओं ने कहा उनको एक्साइज विभाग ने बताया कि पंजाब की भगवंत मान सरकार का कानून चाहे 1 हजार पेटी तस्करी करके दूसरे राज्यों से लाओ पकड़े जाने पर जेल नहीं जुर्माना होगा।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleपावन कलशों को लेकर रामा मंडी-काकी पिंड में निकली भव्य संध्या फेरी
Next Article पीएम मोदी से मिले सुखबीर बादल, भाजपा-अकाली गठबंधन की अटकलें तेज
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

जालंधर भाजपा ने नवनियुक्त पंजाब पदाधिकारियों का किया सम्मानित

August 7, 2026

पावन कलशों को लेकर रामा मंडी-काकी पिंड में निकली भव्य संध्या फेरी

August 6, 2026

लम्मां पिंड चौक से जंडू सिंघा रोड के बदहाल हालातों को लेकर भाजपा का रोष प्रदर्शन

August 6, 2026
Don't Miss

पीएम मोदी से मिले सुखबीर बादल, भाजपा-अकाली गठबंधन की अटकलें तेज

HNE News DeskAugust 7, 2026

2027 चुनाव से पहले पंजाब में बढ़ी सियासी हलचल नई दिल्ली, 7 अगस्त 2026 पंजाब…

भाजपा नेताओं ने जालंधर में 700 पेटी अवैध शराब की बरामदगी पर ढीली कार्रवाई पर एक्साइज कमिश्नर को दिया  मांगपत्र 

August 7, 2026

पावन कलशों को लेकर रामा मंडी-काकी पिंड में निकली भव्य संध्या फेरी

August 6, 2026

लम्मां पिंड चौक से जंडू सिंघा रोड के बदहाल हालातों को लेकर भाजपा का रोष प्रदर्शन

August 6, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.