Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मान सरकार ने पंजाब की सभी गौशालाओं के बिजली बिल किए माफ

August 5, 2026

मंत्रिमंडल द्वारा ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ पास

August 5, 2026

मान सरकार के चार साल में पंजाब का हुआ बुरा हाल, हर वर्ग से की वादाखिलाफी : श्वेत मलिक

August 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Politics » मान सरकार ने पंजाब की सभी गौशालाओं के बिजली बिल किए माफ

मान सरकार ने पंजाब की सभी गौशालाओं के बिजली बिल किए माफ

HNE News DeskBy HNE News DeskAugust 5, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
7b71ca67 6f0c 4b4b a9b7 3b618b81aca8 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • इस फैसले से 152 और गौशालाओं को मिलेगा लाभ, मुफ्त बिजली पाने वाली गौशालाओं की कुल संख्या 518 हुई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • हमारी सरकार गौशालाओं को सशक्त बनाने और बेसहारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़, 5 अगस्त 2026

एक और जनहितैषी निर्णय लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य की सभी गौशालाओं के बिजली बिल माफ करने की मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से 152 और गौशालाओं को मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा, जिससे पंजाब सरकार से मुफ्त बिजली प्राप्त करने वाली गौशालाओं की कुल संख्या बढ़कर 518 हो जाएगी।
आज यहां एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “राज्य भर में बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने में गौशालाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वर्तमान में 366 गौशालाओं को मुफ्त बिजली मिल रही है और अब 152 अन्य गौशालाओं को भी इस सुविधा के दायरे में लाया जाएगा। इन सभी गौशालाओं को पंजाब सरकार की ओर से मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी तथा उनसे बिजली आपूर्ति का एक भी पैसा नहीं लिया जाएगा।”

इन संस्थाओं को मजबूत बनाने के महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “गौशालाओं का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करना समय की प्रमुख आवश्यकता है ताकि गोवंश की उचित देखभाल हो सके। मेरे दरवाजे इन गौशालाओं के लिए हमेशा खुले हैं, जो सड़कों पर भटकने वाले बेसहारा पशुओं की देखभाल कर मानवता की बड़ी सेवा कर रही हैं। प्रबंधकीय समितियां गौमाता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने के लिए प्रशंसा की पात्र हैं और गौसेवा ही सबसे बड़ी पूजा है।”

गौशाला प्रबंधन समितियों के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “विभिन्न गौशालाएं गोवंश की बेहतर देखभाल और संरक्षण कर रही हैं, जो अन्यथा सड़कों पर मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा बन सकते थे।”

मुख्यमंत्री ने दोहराया, “पंजाब सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग की आवश्यकताओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और जनहितैषी फैसले लेने के लिए प्रतिबद्ध है। गौशालाओं के कुशल प्रबंधन तथा बेसहारा पशुओं की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए उन्हें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करना भी आवश्यक है। राज्य सरकार इस कार्य के लिए हरसंभव सहयोग और सहायता प्रदान करेगी।”

इस अवसर पर मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, सचिव बिजली तथा सचिव पशुपालन भी उपस्थित थे।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleमंत्रिमंडल द्वारा ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ पास
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

मंत्रिमंडल द्वारा ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ पास

August 5, 2026

मान सरकार के चार साल में पंजाब का हुआ बुरा हाल, हर वर्ग से की वादाखिलाफी : श्वेत मलिक

August 5, 2026

ई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजा

August 4, 2026
Don't Miss

मंत्रिमंडल द्वारा ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ पास

HNE News DeskAugust 5, 2026

भगवंत सिंह मान मंत्रिमंडल ने आउटसोर्सड कर्मचारियों से संबंधित विधेयक, 3 डिजिटल यूनिवर्सिटियों और मुख्य…

मान सरकार के चार साल में पंजाब का हुआ बुरा हाल, हर वर्ग से की वादाखिलाफी : श्वेत मलिक

August 5, 2026

बस्ती दानिशमंदा में निकली भव्य कलश यात्रा एवं संध्या फेरी, श्रद्धा और भक्ति से गूंजा पूरा क्षेत्र

August 4, 2026

जालंधर के भार्गव कैंप में एक्साइज टीम पर फायरिंग

August 4, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

मान सरकार ने पंजाब की सभी गौशालाओं के बिजली बिल किए माफ

August 5, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.