Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- केजरीवाल

July 22, 2026

पठानकोट-जालंधर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार प्राइवेट बस की चपेट में आए 6 लोग; 2 की मौत, 4 घायल

July 22, 2026

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में पंजाब-चंडीगढ़ में किसानों का उग्र प्रदर्शन

July 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » India » जंतर-मंतर से उठी चिंगारी बनी देशव्यापी आंदोलन, संसद तक गूंजा NEET और शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा

जंतर-मंतर से उठी चिंगारी बनी देशव्यापी आंदोलन, संसद तक गूंजा NEET और शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा

HNE News DeskBy HNE News DeskJuly 22, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
NEET आंदोलन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

संसद परिसर में काले कपड़ों में विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी समेत कई नेताओं की हिरासत के बाद सरकार-विपक्ष आमने-सामने

नई दिल्ली, 22 जुलाई।

शिक्षा व्यवस्था में सुधार, नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर से शुरू हुआ छात्र आंदोलन अब राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा बन गया है। दिल्ली से शुरू हुआ यह आंदोलन अब कई राज्यों तक फैल चुका है और संसद के मानसून सत्र में भी इसकी गूंज सुनाई दे रही है। मंगलवार को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, लाठीचार्ज और हिरासत की कार्रवाई के बाद बुधवार को कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने संसद परिसर में काले कपड़े पहनकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।3 1 - Hindi News Express

बुधवार सुबह संसद भवन के मकर द्वार के बाहर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल सहित कई विपक्षी दलों के सांसद काले कपड़ों में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर मुद्दों को हल करने की बजाय आंदोलन को बलपूर्वक दबा रही है।

कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने कहा कि काले कपड़े पहनने का निर्णय मंगलवार को विपक्ष के नेताओं और सांसदों के साथ हुई कथित “बर्बर पुलिस कार्रवाई” के विरोध में लिया गया है। उन्होंने कहा कि मकर द्वार पर किया गया प्रदर्शन लोकतांत्रिक तरीके से असहमति दर्ज कराने का माध्यम है।

मंगलवार को संसद मार्च के दौरान जब प्रदर्शनकारी संसद की ओर बढ़ने लगे तो दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान कई स्थानों पर धक्का-मुक्की और झड़प हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए कार्रवाई की और कई लोगों को हिरासत में लिया।

प्रदर्शनकारियों के समर्थन में पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। बाद में सभी नेताओं को रिहा कर दिया गया। हिरासत से रिहा होने के बाद राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेता छतरसाल स्टेडियम से रवाना हुए, जहां उन्हें अस्थायी रूप से रखा गया था।

पुलिस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, “वे डरपोक हैं। वे डरे हुए हैं। हम उनसे नहीं डरते, वे हमसे डरते हैं।”

विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि देशभर में लगातार पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के बजाय छात्रों के विरोध को दबाने में लगी हुई है।

आरजेडी सांसद संजय यादव ने कहा कि देश में बेरोजगारी पिछले 50 वर्षों के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच चुकी है और करोड़ों युवाओं का भविष्य अनिश्चित बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पारदर्शिता और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे छात्रों पर दबाव बनाया जा रहा है।

सरकार ने विपक्ष पर लगाया राजनीतिकरण का आरोप

वहीं केंद्र सरकार ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि छात्र आंदोलन का राजनीतिकरण किया जा रहा है। सरकार का कहना है कि विपक्ष छात्रों के मुद्दे का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए कर रहा है।

संसद के मानसून सत्र में भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठा। विपक्ष ने शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरा, जबकि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष पर छात्रों को “राजनीतिक मोहरा” बनाने का आरोप लगाया। आंदोलन के आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक जंतर-मंतर पर धरना और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उनका कहना है कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं, बल्कि देश की पूरी शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य से जुड़ा सवाल है।

वहीं केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच इस मुद्दे पर बढ़ता राजनीतिक टकराव अब संसद से लेकर सड़क तक साफ दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में यह आंदोलन और राजनीतिक बहस किस दिशा में जाती है, इस पर पूरे देश की नजर बनी हुई है।

2 5 - Hindi News Express

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleमोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल
Next Article भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में पंजाब-चंडीगढ़ में किसानों का उग्र प्रदर्शन
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- केजरीवाल

July 22, 2026

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में पंजाब-चंडीगढ़ में किसानों का उग्र प्रदर्शन

July 22, 2026

मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल

July 21, 2026
Don't Miss

पठानकोट-जालंधर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार प्राइवेट बस की चपेट में आए 6 लोग; 2 की मौत, 4 घायल

HNE News DeskJuly 22, 2026

हादसे के बाद भड़का लोगों का गुस्सा, बस को लगाई आग; चालक गिरफ्तार, मामला दर्ज…

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में पंजाब-चंडीगढ़ में किसानों का उग्र प्रदर्शन

July 22, 2026

जंतर-मंतर से उठी चिंगारी बनी देशव्यापी आंदोलन, संसद तक गूंजा NEET और शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा

July 22, 2026

मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल

July 21, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.