रेलवे स्टेशन और रैली स्थल का किया निरीक्षण
17 जुलाई को प्रधानमंत्री देंगे पंजाब को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
चंडीगढ़, 16 जुलाई 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित जालंधर दौरे से पहले भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने तैयारियों का व्यापक जायजा लिया। उन्होंने जालंधर कैंट के नवनिर्मित रेलवे स्टेशन और प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए बनाए गए रैली स्थल का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा, यातायात, आमजन की सुविधाओं और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का विस्तृत आकलन किया।
निरीक्षण के दौरान केवल सिंह ढिल्लों ने पुलिस, जिला प्रशासन और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के सा
थ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, आम लोगों के आवागमन, रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं तथा रैली स्थल पर की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब दौरा राज्य के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी पंजाब आते हैं, राज्य के लिए नई विकास परियोजनाओं की सौगात लेकर आते हैं। इस बार भी करोड़ों रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण कर पंजाब के विकास को नई गति प्र
दान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान जालंधर कैंट सहित पंजाब के चार प्रमुख
रेलवे स्टेशनों—जालंधर, मोहाली, श्री मुक्तसर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब—के पुनर्विकास ए
वं आ
धुनिकीकरण कार्यों का उद्घाट
न करेंगे। इन रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है ताकि यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। स्टेशनों पर अत्याधुनिक वेटिंग हॉल, नि:शुल्क वाई-फाई, आधुनिक प्लेटफॉर्म, फूड कोर्ट, डिजिटल सूचना प्रणाली, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं तथा बुजुर्गों और बच्चों की सुविधा के लिए एस्केलेटर जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं। केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर से श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए विशेष महत्व रखने वाली ‘संत रविदास जी एक्सप्रेस’ रेलगाड़ी को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने कहा कि यह रेल सेवा विशेष रूप से पंजाब के लोगों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी और इससे धार्मिक तथा सामाजिक दृष्टि से भी लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि रेलवे परियोजनाओं के अतिरिक्त प्रधानमंत्री पंजाब में कई अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भी शुभारंभ करेंगे। राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए नए राष्ट्रीय राजमार्ग एवं हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट लक्ष्य भारत को विश्व का सबसे विकसित और अग्रणी राष्ट्र बनाना है। इस राष्ट्रीय विकास यात्रा में पंजाब की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी सोच के अनुरूप केंद्र सरकार लगातार पंजाब में आधारभूत ढांचे, रेलवे, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश कर रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के कारण पंजाब में विकास कार्यों को नई गति मिली है। आने वाले समय में भी राज्य में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू होंगी, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा।
केवल सिंह ढिल्लों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा पंजाब के विकास में एक नया अध्याय जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता विकास, सुशासन और पारदर्शिता की राजनीति को समर्थन दे रही है तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को जनता का व्यापक आशीर्वाद मिलेगा और पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ऊर्जा और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें तथा अधिक से अधिक संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

