Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बेंगलुरु में SIR के खिलाफ ‘चप्पल आंदोलन’, ध्रुव राठी और प्रकाश राज ने उठाई आवाज

October 8, 2026

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

October 8, 2026

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की

October 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Politics » ‘मिशन आरंभ’ डिजिटल माध्यम से 1.6 लाख से अधिक अभिभावकों को जोड़कर प्रारंभिक शिक्षा को बना रहा सशक्त: डॉ. बलजीत कौर

‘मिशन आरंभ’ डिजिटल माध्यम से 1.6 लाख से अधिक अभिभावकों को जोड़कर प्रारंभिक शिक्षा को बना रहा सशक्त: डॉ. बलजीत कौर

HNE News DeskBy HNE News DeskJuly 13, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
डॉ. बलजीत कौर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • व्हाट्सऐप  आधारित घर पर सीखने-सिखाने की प्रक्रिया से परिवार बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा में सक्रिय भागीदार बन रहे हैं सक्षम
  • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) को सुदृढ़ करने के लिए डिजिटल नवाचार का कर रहा है उपयोग
  • यह कार्यक्रम राज्य के सभी 23 जिलों में संचालित, 26,209 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को साप्ताहिक गतिविधि कैलेंडर, दैनिक शिक्षण वीडियो और इंटरैक्टिव क्विज़ के माध्यम से जोड़ रहा है

चंडीगढ़, 13 जुलाई 2026

प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को जीवन की सर्वोत्तम शुरुआत उपलब्ध कराने की पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में ‘मिशन आरंभ’ डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अभिभावकों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे से जोड़कर प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन ला रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि ‘प्रथम’ (Pratham) तथा ‘रॉकेट लर्निंग’ (Rocket Learning) के सहयोग से संचालित ‘मिशन आरंभ’ के तहत व्हाट्सऐप आधारित ‘होम लर्निंग’ कार्यक्रम के माध्यम से अब तक पंजाब के 1.6 लाख से अधिक अभिभावकों तक पहुंच बनाई जा चुकी है। परिवारों को सरल, रोचक तथा आयु-उपयुक्त शिक्षण गतिविधियां सीधे उपलब्ध कराकर यह पहल अभिभावकों को घर पर ही अपने बच्चों की शिक्षा और समग्र विकास में सक्रिय सहयोगी बनने के लिए सशक्त बना रही है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि यह कार्यक्रम राज्य के सभी 23 जिलों तक सफलतापूर्वक विस्तारित हो चुका है तथा विशेष व्हाट्सऐप समूहों के माध्यम से 26,209 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को इससे जोड़ा गया है। लगभग 70 प्रतिशत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इस डिजिटल मंच पर सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं, जबकि लगभग 35 प्रतिशत कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट सहभागिता और निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए ‘गोल्ड मेडल’ अथवा ‘सुपरस्टार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता’ के रूप में सम्मानित किया गया है।

उन्होंने बताया कि अभिभावकों को व्हाट्सऐप के माध्यम से साप्ताहिक गतिविधि कैलेंडर, प्रतिदिन शिक्षण वीडियो, इंटरैक्टिव क्विज़ तथा विशेष रूप से तैयार शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाती है, जिससे घर पर बच्चों को सीखने-सिखाने की प्रक्रिया सरल, आनंददायक और प्रभावी बनती है। साथ ही यह पहल आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को डिजिटल साधनों से सुसज्जित कर परिवारों के साथ नियमित संवाद स्थापित करने तथा बच्चों के बौद्धिक, भाषाई, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास में प्रभावी सहयोग प्रदान करने में भी सक्षम बना रही है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि ‘मिशन आरंभ’ बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा में अभिभावकों को समान भागीदार बनाने के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के विज़न का सशक्त उदाहरण है। प्रौद्योगिकी, सामुदायिक सहभागिता तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्पण को एक मंच पर लाकर यह पहल पंजाब के बच्चों के जीवन के सबसे महत्वपूर्ण प्रारंभिक वर्षों में उनके सीखने की मजबूत नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleकेजरीवाल ने पेट्रोल पंप-सर्विस स्टेशन पर जाकर सरकार के ई-20 पर सफेद झूठ को किया उजागर
Next Article ई-20 से ई-85 और ई-100 तक: क्या सरकार जनता की चिंता सुनेगी या बढ़ेगा विरोध?
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की

October 7, 2026

भगवंत मान के ऑफिस पर CBI की रेड, OSD राजबीर घुम्मण समेत कई लोगों के खिलाफ FIR

October 6, 2026

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन किशोर मकवाना की सक्रियता सराहनीय: शीतल अंगुराल

October 4, 2026
Don't Miss

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

HNE News DeskOctober 8, 2026

मुंबई, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75…

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की

October 7, 2026

जालंधर में अस्थायी पटाखा बाजार के लिए जमीन तय

October 7, 2026

भगवंत मान के ऑफिस पर CBI की रेड, OSD राजबीर घुम्मण समेत कई लोगों के खिलाफ FIR

October 6, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.