Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

केजरीवाल ने पेट्रोल पंप-सर्विस स्टेशन पर जाकर सरकार के ई-20 पर सफेद झूठ को किया उजागर

July 11, 2026

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

July 11, 2026

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

July 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Politics » केजरीवाल ने पेट्रोल पंप-सर्विस स्टेशन पर जाकर सरकार के ई-20 पर सफेद झूठ को किया उजागर

केजरीवाल ने पेट्रोल पंप-सर्विस स्टेशन पर जाकर सरकार के ई-20 पर सफेद झूठ को किया उजागर

HNE News DeskBy HNE News DeskJuly 11, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
अरविंद केजरीवाल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • – ई-20 पेट्रोल के कारण गाड़ियों में आ रही दिक्कत, आम लोग इथेनॉल से बहुत दुखी- केजरीवाल
  • – लगभग सभी लोगों की गाड़ियों की माइलेज कम हुई है और बहुत सी गाड़ियों में ख़राबी की शिकायतें हैं- केजरीवाल
  • – सरकार इथेनॉल पर बोलने वाले हर आदमी को राष्ट्र-विरोधी कह रही है, इतना अहंकार ठीक नहीं है- केजरीवाल
  • – लोकतंत्र में सरकार का फर्ज है कि जनता की हर शिकायत को सुने और उसका समाधान करे- केजरीवाल

नई दिल्ली, 11 जुलाई 2026

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल से गाड़ियों पर पड़ने वाले असर को लेकर पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन पर जाकर सरकार के ई 20 पर सफेद झूठ को उजागर किया। इस दौरान उन्होंने पंप पर पेट्रोल लेने आए और सर्विस स्टेशन पर गाड़ी ठीक कराने आए लोगों से बात कर समझा कि ई-20 के इस्तेमाल से उनकी गाड़ियों पर क्या असर पड़ रहा है। इस दौरान लोगों ने अपने अनुभव साझा किए, जो सरकार के दावों के बिल्कुल विपरित है। लोगों का अनुभव साझा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी लोग कह रहे है कि ई-20 पेट्रोल को लेकर सरकार सफेद झूठ बोल रही है। इसके कारण सच में गाड़ियों में दिक्कतें आ रही हैं और आम लोग इथेनॉल से बहुत दुखी हैं।

शनिवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोप पंप और सर्विस स्टेशन पर जाकर ई-20 के मुद्दे पर लोगों से बात करने के बाद एक्स पर कहा कि आज मैंने दिल्ली के एक पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन पर जाकर ज़मीनी हक़ीक़त जानी। सरकार सफ़ेद झूठ बोल रही है। ई-20 के कारण गाड़ियों में सच में दिक्कतें आ रही हैं। आम लोग इथेनॉल से बहुत दुखी हैं। लगभग सभी लोगों की माइलेज कम हुई है और बहुत गाड़ियों में ख़राबी की शिकायत हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मैं देख रहा हूं कि देश में जो भी लोग ई-20 पेट्रोल का विरोध करते हैं, उन्हें सरकार के मंत्री गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। कभी कहते हैं कि ये देशद्रोही हैं, कभी एंटी-नेशनल कहते हैं, कभी पेट्रोल लॉबी के दलाल बताते हैं, तो कभी अनइंप्लॉयड सोशल एक्टिविस्ट कहते हैं। वे कुछ न कुछ गालियां दे रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि इतना अहंकार ठीक नहीं है। जितने भी लोग ई-20 के बारे में बोल रहे हैं और इसका विरोध कर रहे हैं, वे सब लोग ई-20 की वजह से दुखी हैं। ये हमारे ही देश के लोग हैं। ये देशद्रोही नहीं, बल्कि देशभक्त हैं और देश के सभी 140 करोड़ लोग देशभक्त हैं। इन लोगों को इस तरह से गालियां देना ठीक नहीं है।

अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री मोदी से आगे कहा कि इन्हें इस तरह से गाली नहीं देनी चाहिए। हम एक लोकतंत्र में रहते हैं, इनकी बातें सुनो। सरकार का फर्ज है कि लोगों की जो भी शिकायतें हैं, उन्हें सुनकर ठीक करे।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleमोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

July 11, 2026

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

July 11, 2026

पंजाब में मात्र 16 दिनों में एस.आई.आर. के तहत 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण: अनिंदिता मित्रा

July 11, 2026
Don't Miss

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

HNE News DeskJuly 11, 2026

‘भुगतान की पुष्टि वाला एसएमएस उनकी ज़िंदगी का यादगार पल बन गया मुख्य मंत्री माँवां…

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

July 11, 2026

मानसून के दौरान बढ़ती बीमारियों के बीच मुख्यमंत्री सेहत योजना पूरे पंजाब में समय पर कैशलेस इलाज सुनिश्चित कर रही है

July 11, 2026

पंजाब में मात्र 16 दिनों में एस.आई.आर. के तहत 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण: अनिंदिता मित्रा

July 11, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

केजरीवाल ने पेट्रोल पंप-सर्विस स्टेशन पर जाकर सरकार के ई-20 पर सफेद झूठ को किया उजागर

July 11, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.