Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नॉर्वे में पीएम मोदी से प्रेस की आजादी पर सवाल, भारतीय विदेश मंत्रालय और पत्रकार के बीच तीखी बहस

May 19, 2026

नीट परीक्षार्थियों के आए हजारों संदेश, केजरीवाल ने दिया हर हाल में डॉक्टर बनने का संकल्प लेने का मंत्र

May 19, 2026

एसआईआर पर आप का ऐलान – “पंजाब में नहीं चलने देंगे पंजाब में भाजपा की धक्केशाही” – हर पंजाबी का वोट बचाएंगे

May 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » मोदी सरकार खाड़ी युद्ध की आड़ में लोगों से अपनी विदेश एवं आर्थिक नीति की नाकामियों को छुपाने की कोशिश कर रही : भगवंत मान

मोदी सरकार खाड़ी युद्ध की आड़ में लोगों से अपनी विदेश एवं आर्थिक नीति की नाकामियों को छुपाने की कोशिश कर रही : भगवंत मान

HNE News DeskBy HNE News DeskMay 19, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
भगवंत मान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  •  देश को ‘विश्व गुरु’ बनाने की शेखियाँ मारने वाले प्रधानमंत्री ने भारत को ‘विश्व चेला’ बना दिया : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

  • देश में अघोषित लॉकडाउन लगाने के बजाय, प्रधानमंत्री को तेल, एलपीजी और सोने के भंडारों की वास्तविक स्थिति के बारे में लोगों को बताना चाहिए : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

  • खुद ऐशो-आराम और विदेशी यात्राएँ कर रहे प्रधानमंत्री लोगों से सब्र रखने की अपील कर रहे हैं : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

  •  संपूर्ण विश्व युद्ध से प्रभावित है, लेकिन नरेंद्र मोदी के अलावा किसी और देश ने अपने नागरिकों से ऐसी अपील नहीं की : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • प्रधानमंत्री हमेशा विदेशी दौरों पर रहते हैं, लेकिन देश के नागरिकों को यह कभी नहीं बताते कि भारत को उनके दौरों से क्या हासिल हुआ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • – प्रधानमंत्री मोदी अपने कारोबारी दोस्तों को विदेशी दौरों पर साथ ले जाते हैं और उनके लिए व्यापारिक समझौते पक्के करके फिर वापसी कर लेते हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

संगरूर; 19 मई 2026

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज खाड़ी युद्ध के हालात का फायदा उठाने के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र अपनी विदेशी और आर्थिक नीतियों की नाकामी को छुपाने के लिए इस युद्ध को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रही है और देश को जानबूझकर अघोषित लॉकडाउन की ओर धकेला जा रहा है। केंद्र द्वारा लोगों से बार-बार संयम बरतने की अपीलों पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि वैश्विक संकट से प्रभावित किसी भी अन्य देश ने अपने नागरिकों से पेट्रोल, डीजल, गैस या सोना खरीदना बंद करने को नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को लोगों में दहशत और बेचैनी फैलाने के बजाय पूरे देश को भारत के भंडारों की वास्तविक स्थिति के बारे में बताना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गलत विदेश नीति के लिए उन पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि जिस नेतृत्व ने कभी भारत को “विश्व गुरु” बनाने का दावा किया था, अब उसने देश को “विश्व चेला” बनाकर रख दिया है। प्रधानमंत्री के विदेशी दौरों का लाभ आम लोगों के बजाय उनके कारोबारी दोस्तों को ही हो रहा है।

हाई-टेंशन तारों को भूमिगत करने के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के उद्घाटन के अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि मोदी सरकार विदेश और आर्थिक नीति, दोनों पहलुओं पर पूरी तरह से नाकाम रही है, जिसके कारण देश में बेचैनी का माहौल है। केंद्र सरकार खाड़ी युद्ध से उत्पन्न स्थिति की गंभीरता का आकलन करने में भी नाकाम रही है, जिससे देश में पूरी तरह से भगदड़ मच गई है।

मुख्यमंत्री ने ताना कसते हुए कहा, “यह हैरान करने वाली बात है कि युद्ध इज़राइल और ईरान के बीच चल रहा है और इसका प्रभाव केंद्र द्वारा जानबूझकर देश पर डाला जा रहा है, जबकि किसी अन्य पड़ोसी देश में स्थिति इतनी गंभीर नहीं है।”

विदेश और आर्थिक नीतियों में विफलता
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि “विश्व गुरु” बनने का गर्व करने वाले प्रधानमंत्री ने अब देश को “विश्व चेला” बनाकर रख दिया है। उन्होंने आगे कहा, “ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि केंद्र सरकार देश में लिए जाने वाले हर छोटे से छोटे फैसले के लिए अमेरिका में बैठे अपने दोस्तों से इजाजत लेती है। देश में अघोषित लॉकडाउन लगाने के बजाय, प्रधानमंत्री को तेल, एलपीजी और सोने के भंडारों की वास्तविक स्थिति के बारे में लोगों को बताना चाहिए।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि देश को इस तरह गैर-जिम्मेदाराना ढंग से नहीं चलाया जा सकता, जहाँ प्रधानमंत्री द्वारा लोगों से समझदारी से खर्च करने की ताकीद की जाती है और वे खुद ऐशो-आराम में लगे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री खुद विदेशी दौरों में व्यस्त हैं, लेकिन देशवासियों को विदेश यात्रा से परहेज करने की अपील करते हैं। प्रधानमंत्री ने पिछले 14 सालों में किए गए इतने सारे विदेशी दौरों से हुई उपलब्धियों की जानकारी कभी भी मीडिया, देश या संसद के साथ साझा नहीं की।”

प्रधानमंत्री के विदेशी दौरे और उद्योगपतियों से निकटता
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रधानमंत्री का कर्तव्य है कि वे लोगों को इन दौरों की उपलब्धियों के बारे में बताएं, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने बताया, “प्रधानमंत्री अपने उद्योगपति मित्रों को इन विदेशी यात्राओं पर अपने साथ ले जाकर उन्हें निवेश के लिए सुविधा देते हैं। नतीजा यह है कि नरेंद्र मोदी के करीबी उद्योगपति दिनोंदिन अमीर हो रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ देश गरीब होता जा रहा है।”

मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में लोगों को और मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा, “लोगों की समस्याओं का कोई अंत नहीं होगा क्योंकि केंद्र सरकार लोग-विरोधी मानसिकता से ग्रस्त है। लोग भारी बोझ के नीचे दबे रहेंगे क्योंकि चुनाव मोड में व्यस्त होने के कारण केंद्र सरकार अभी-अभी कुंभकरणी नींद से जागी है।”

पंजाब भाजपा के नेता जमीनी हकीकतों से पूरी तरह अनजान हैं और सिर्फ वही दोहराते हैं जिसका हुक्म भाजपा हाईकमान द्वारा दिया जाता है : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
एक और सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब भाजपा नेतृत्व को पंजाब के लोगों को गुमराह करने और निराधार एवं तर्कहीन बयानबाजी करने के लिए निंदा की। उन्होंने कहा, “पंजाब भाजपा के नेता जमीनी हकीकतों से पूरी तरह अनजान हैं क्योंकि वे सिर्फ अपनी पार्टी के प्रवक्ता हैं और जो कुछ उनकी हाईकमान उनसे कहलवाना चाहती है, वही कहते हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कुछ दिनों पहले ही केंद्रीय कृषि मंत्री के पास डीएपी का मुद्दा उठाया था और आश्वासन दिया गया था कि पंजाब की जरूरतें पूरी की जाएंगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “मैं पहले ही केंद्रीय कृषि मंत्री के पास डीएपी का मुद्दा उठा चुका हूँ और उन्होंने पंजाब की जरूरतों को पूरा किए जाने का भरोसा भी दिया है।”

विरोधी पार्टियों पर दबाव बनाने के लिए भाजपा के राजनीतिक विंग के रूप में ईडी, सीबीआई और आयकर का किया जा रहा है दुरुपयोग : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग पर तीखी आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये एजेंसियां भाजपा के विंग के रूप में काम कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा, “केंद्र सरकार द्वारा इन एजेंसियों का दुरुपयोग राजनीतिक विरोधियों पर दबाव बनाने और उन्हें अपने निजी हितों के लिए भगवा पार्टी में शामिल करने के लिए किया जा रहा है। इन एजेंसियों के जरिए राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाकर, भाजपा देश में लोकतंत्र की आवाज को दबाने के लिए बहुत नीचे गिर रही है।”

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleभगवंत मान सरकार की ओर से गांव सतौज से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत
Next Article एसआईआर पर आप का ऐलान – “पंजाब में नहीं चलने देंगे पंजाब में भाजपा की धक्केशाही” – हर पंजाबी का वोट बचाएंगे
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

नॉर्वे में पीएम मोदी से प्रेस की आजादी पर सवाल, भारतीय विदेश मंत्रालय और पत्रकार के बीच तीखी बहस

May 19, 2026

नीट परीक्षार्थियों के आए हजारों संदेश, केजरीवाल ने दिया हर हाल में डॉक्टर बनने का संकल्प लेने का मंत्र

May 19, 2026

एसआईआर पर आप का ऐलान – “पंजाब में नहीं चलने देंगे पंजाब में भाजपा की धक्केशाही” – हर पंजाबी का वोट बचाएंगे

May 19, 2026
Don't Miss

नीट परीक्षार्थियों के आए हजारों संदेश, केजरीवाल ने दिया हर हाल में डॉक्टर बनने का संकल्प लेने का मंत्र

HNE News DeskMay 19, 2026

– दो दिन में मेरे संदेश को 50 लाख लोगों ने देखा और हजारों छात्रों…

एसआईआर पर आप का ऐलान – “पंजाब में नहीं चलने देंगे पंजाब में भाजपा की धक्केशाही” – हर पंजाबी का वोट बचाएंगे

May 19, 2026

मोदी सरकार खाड़ी युद्ध की आड़ में लोगों से अपनी विदेश एवं आर्थिक नीति की नाकामियों को छुपाने की कोशिश कर रही : भगवंत मान

May 19, 2026

भगवंत मान सरकार की ओर से गांव सतौज से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत

May 19, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026

नॉर्वे में पीएम मोदी से प्रेस की आजादी पर सवाल, भारतीय विदेश मंत्रालय और पत्रकार के बीच तीखी बहस

May 19, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.