Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पंजाबी भाषा पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे: बलतेज पन्नू ने आर्मी स्कूलों में पंजाबी को ऑप्शनल बनाने के फैसले का किया विरोध

May 12, 2026

अमन अरोड़ा ने संभाला उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय, पंजाब को निवेश का हब बनाने पर फोकस

May 12, 2026

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुद्वारा जोतीसर साहिब में माथा टेका, बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने का बल बख्शने के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा किया

May 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » पंजाबी भाषा पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे: बलतेज पन्नू ने आर्मी स्कूलों में पंजाबी को ऑप्शनल बनाने के फैसले का किया विरोध

पंजाबी भाषा पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे: बलतेज पन्नू ने आर्मी स्कूलों में पंजाबी को ऑप्शनल बनाने के फैसले का किया विरोध

HNE News DeskBy HNE News DeskMay 12, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
बलतेज पन्नू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

*आप ने पंजाब के आर्मी स्कूलों में पंजाबी सब्जेक्ट को ऑप्शनल बनाने के केंद्र सरकार के फैसले का किया विरोध

केंद्र ने आर्मी स्कूलों में पंजाबी भाषा की अहमियत कम करके अपनी पंजाब विरोधी सोच का एक और सबूत पेश किया : बलतेज पन्नू

पंजाबी अपनी मातृभाषा के खिलाफ लिए गए किसी भी फैसले को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे – बलतेज पन्नू

केंद्र की भाजपा सरकार पंजाब की पहचान और ‘मातृभाषा’ पंजाबी पर हमला करना बंद करे और तुरंत यह फैसला वापस ले: बलतेज पन्नू

चंडीगढ़, 12 मई 2026

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने केंद्र की भाजपा सरकार के पंजाब के आर्मी स्कूलों में संस्कृत को ज़रूरी और पंजाबी को ऑप्शनल सब्जेक्ट बनाने के फैसले की निंदा की और इसे पंजाब विरोधी सोच का प्रतीक बताया।

पन्नू ने कहा कि भाजपा लगातार पंजाब के हक और उसकी विरासत पर डाका डालने की कोशिश कर रही है, जिसे राज्य के लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पन्नू ने कहा कि भाजपा के पंजाब विरोधी फैसले हमेशा चर्चा और विवाद का विषय रहे हैं। चाहे वह पंजाब के गांवों को उजाड़कर बनाए गए चंडीगढ़ को पूरी तरह अपने अधीन करने की साजिश हो, पंजाब यूनिवर्सिटी को हरियाणा के कंट्रोल में लाने की कोशिश हो या बीबीएमबी का मैनेजमेंट केंद्र के हाथों में सौंपने की बात हो, भाजपा ने हर कदम पर पंजाब को कमजोर करने का काम किया है। अब मिलिट्री स्कूलों में पंजाबी भाषा की अहमियत कम करके केंद्र ने अपनी छोटी सोच का एक और सबूत पेश किया है।

उन्होंने साफ किया कि हम किसी भाषा के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन पंजाबी भाषा को पंजाब की धरती पर दूसरे नंबर पर धकेलना मंजूर नहीं है। हम अपनी ‘मातृभाषा’ को प्राथमिकता देने वाले लोग हैं और इसके सम्मान की रक्षा के लिए किसी भी हद तक डटकर लड़ने को तैयार हैं। यह फैसला न सिर्फ भाषाई भेदभाव है बल्कि पंजाब की सांस्कृतिक जड़ों को काटने की गहरी साजिश भी है। पन्नू ने चेतावनी दी कि केंद्र सरकार को इस जनविरोधी और पंजाब विरोधी फैसले को तुरंत वापस लेना चाहिए। पंजाबी हमेशा अपनी मातृभाषा के अपमान के खिलाफ एकजुट रहे हैं और भविष्य में भी केंद्र की इन तानाशाही नीतियों का कड़ा विरोध जारी रहेगा।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleअमन अरोड़ा ने संभाला उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय, पंजाब को निवेश का हब बनाने पर फोकस
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

अमन अरोड़ा ने संभाला उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय, पंजाब को निवेश का हब बनाने पर फोकस

May 12, 2026

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुद्वारा जोतीसर साहिब में माथा टेका, बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने का बल बख्शने के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा किया

May 11, 2026

10वीं बोर्ड परिणाम 2026: ग्रामीण छात्रों ने शहरी विद्यार्थियों को पछाड़ा, जैतो की हरलीन शर्मा पंजाब टॉपर

May 11, 2026
Don't Miss

अमन अरोड़ा ने संभाला उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय, पंजाब को निवेश का हब बनाने पर फोकस

HNE News DeskMay 12, 2026

 पंजाब को सबसे पसंदीदा निवेश स्थल बनाना मुख्य प्राथमिकता: अरोड़ा हर विस्तार का उद्देश्य स्थानीय…

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुद्वारा जोतीसर साहिब में माथा टेका, बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने का बल बख्शने के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा किया

May 11, 2026

सोना खरीदें या रुक जाएं? पीएम मोदी की अपील के बाद गोल्ड मार्केट में हलचल, जानें आज का ताजा भाव

May 11, 2026

10वीं बोर्ड परिणाम 2026: ग्रामीण छात्रों ने शहरी विद्यार्थियों को पछाड़ा, जैतो की हरलीन शर्मा पंजाब टॉपर

May 11, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.