Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

गैंगस्टरवाद और नशों के खिलाफ मान सरकार की जंग जारी, अब तक 43,127 गैंगस्टर और 71,538 नशा तस्कर गिरफ्तार

July 4, 2026

गोवा का हेल्थ सिस्टम ध्वस्त, पंजाब से सीख लेकर 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस दें सीएम- केजरीवाल

July 4, 2026

राम मंदिर में एक और महापाप, सोने की राम चरित मानस भी गायब- केजरीवाल

July 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने किया वेरका की अत्याधुनिक वेंडिंग मशीन का उद्घाटन, पंजाब में सहकारी क्षेत्र को मिलेगा बड़ा विस्तार

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने किया वेरका की अत्याधुनिक वेंडिंग मशीन का उद्घाटन, पंजाब में सहकारी क्षेत्र को मिलेगा बड़ा विस्तार

HNE News DeskBy HNE News DeskMay 12, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
वेंडिंग मशीन का उद्घाटन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

नए प्रोजेक्ट से पंजाब के सहकारी क्षेत्र की पहुंच में और विस्तार होगा: मुख्य सचिव

विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी और वेंडिंग मशीनें स्थापित की जाएंगी

चंडीगढ़, 12 मई 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रगतिशील सोच के अनुरूप सहकारी क्षेत्र को और मजबूत बनाने तथा इसकी पहुंच का विस्तार करने के उद्देश्य से आज पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा द्वारा पंजाब सिविल सचिवालय-1 में स्थापित वेरका की एक अत्याधुनिक वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि ये अत्याधुनिक वेंडिंग मशीनें दूध, टेट्रापैक फ्लेवर्ड मिल्क बेवरेज, विभिन्न प्रकार की लस्सी, फलों के जूस, मिनरल वाटर, आइसक्रीम आदि को सुविधाजनक और उपभोक्ता-अनुकूल तरीके से उपलब्ध करवाएंगी, जिससे वेरका, सोहणा और फाइव रिवर्स ब्रांड की विश्वसनीय मौजूदगी और पहुंच में वृद्धि होगी। मिल्कफेड द्वारा प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर उपभोक्ताओं को ताजे, स्वच्छ और आसानी से उपलब्ध वेरका उत्पाद प्रदान करने के उद्देश्य से अत्याधुनिक वेंडिंग मशीनें स्थापित की जा रही हैं।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर वेरका के बेहद लोकप्रिय मैस्कॉट “वीरा” की तर्ज पर नए मैस्कॉट “गुड्डी” का भी उद्घाटन किया गया और उपभोक्ताओं को इसके बारे में जानकारी दी गई। “गुड्डी” को लॉन्च करना वेरका ब्रांड की ओर से इस पहल के माध्यम से लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के प्रयासों तथा पंजाब की संस्कृति में समाहित पारिवारिक मूल्यों और भावनात्मक रिश्तों को दर्शाता है।

उल्लेखनीय है कि मिल्कफेड पंजाब, जिसे पंजाब राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड के नाम से जाना जाता है और जो प्रसिद्ध वेरका ब्रांड का मालिक है, भारत की सबसे बड़ी सहकारी डेयरी संस्थाओं में से एक है। यह संस्था देशभर के उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले दूध और दुग्ध उत्पाद उपलब्ध करवाने के साथ-साथ डेयरी किसानों की आर्थिक प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मिल्कफेड द्वारा उत्पादों की बाजार तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने, डेयरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, डिजिटल परिवर्तन लाने, विभिन्न मूल्य संवर्धित उत्पाद उपलब्ध करवाने, किसानों की समृद्धि बढ़ाने और उपभोक्ता-केंद्रित आधुनिक रिटेल प्रणालियां स्थापित करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए सहकारिता विभाग के सचिव एवं मिल्कफेड पंजाब के चेयरमैन अजीत बालाजी जोशी ने मिल्कफेड के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य की गतिविधियों के तहत आइसक्रीम वेंडिंग मशीनों सहित अन्य ऐसी वेंडिंग मशीनें पंजाब सिविल सचिवालय-2 (मिनी सचिवालय), पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट तथा सार्वजनिक स्थानों जैसे सरकारी कार्यालयों, हवाई अड्डों, जिला सिविल सचिवालयों, कॉलेजों, मॉल आदि में स्थापित की जाएंगी, ताकि उपभोक्ताओं की सुविधा और बाजार तक पहुंच को बढ़ाया जा सके।

सहकारी सभाएं पंजाब के रजिस्ट्रार गिरीश दयालन ने डेयरी किसानों को अधिक लाभकारी मूल्य और उपभोक्ताओं को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध करवाकर राज्य में सहकारी आंदोलन को और मजबूत करने के प्रति पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया।

इस अवसर पर मिल्कफेड पंजाब के प्रबंध निदेशक राहुल गुप्ता ने कहा कि मिल्कफेड वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान लगभग 7,250 करोड़ रुपये की अनुमानित आय प्राप्त करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो पिछले वित्तीय वर्ष के 6,395 करोड़ रुपये के कारोबार की तुलना में 13 प्रतिशत की शानदार वृद्धि को दर्शाता है।

इस अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव के.के. यादव, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की निदेशक डॉ. अक्षिता गुप्ता तथा सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव दीपांकर गर्ग भी उपस्थित थे।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleपंजाबी भाषा पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे: बलतेज पन्नू ने आर्मी स्कूलों में पंजाबी को ऑप्शनल बनाने के फैसले का किया विरोध
Next Article 13 मई से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे नगर निकाय चुनाव उम्मीदवारों के नामांकन और शपथ पत्र: राज्य चुनाव आयोग
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

गैंगस्टरवाद और नशों के खिलाफ मान सरकार की जंग जारी, अब तक 43,127 गैंगस्टर और 71,538 नशा तस्कर गिरफ्तार

July 4, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

July 2, 2026

भगवंत मान सरकार का ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने और आउटसोर्स्ड स्टाफ को ठेके पर लाने का फैसला निष्पक्ष ढंग से लागू किया जाएगा: तरुनप्रीत सिंह सौंद

July 2, 2026
Don't Miss

गोवा का हेल्थ सिस्टम ध्वस्त, पंजाब से सीख लेकर 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस दें सीएम- केजरीवाल

HNE News DeskJuly 4, 2026

– पंजाब की तरह बिना शर्त गोवा के हर परिवार को लाभ दिया जाए, जिसमें…

राम मंदिर में एक और महापाप, सोने की राम चरित मानस भी गायब- केजरीवाल

July 4, 2026

चंदा चोरी मामले में हुए इस्तीफे, गिरफ्तारी, एसआईटी और एफआईआर सब फर्जी, ये सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए है- केजरीवाल

July 3, 2026

मोदी सरकार के लिए पूरा देश प्रयोगशाला, अब लोगों पर जबरदस्ती थोप रही 20 फीसद इथेनॉल मिला पेट्रोल- केजरीवाल

July 3, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.