Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

भगवंत मान सरकार नंगल में 800 एकड़ से अधिक सरप्लस जमीन के मालिकाना हक निवासियों को देगी : हरजोत बैंस

March 23, 2026

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग की थी, पर भाजपा सरकार ने नहीं मानी: भगवंत मान

March 23, 2026

 पंजाब पुलिस द्वारा 447 स्थानों पर छापेमारी; 186 गिरफ्तार

March 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Politics »  पंजाब पुलिस द्वारा 447 स्थानों पर छापेमारी; 186 गिरफ्तार

 पंजाब पुलिस द्वारा 447 स्थानों पर छापेमारी; 186 गिरफ्तार

HNE News DeskBy HNE News DeskMarch 23, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • — पुलिस टीमों ने 52 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की, 74 को पूछताछ के बाद किया रिहा
  • — लोग गैंगस्टर विरोधी हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से दे सकते हैं गैंगस्टर के बारे में जानकारी
  • — युद्ध नशेयां विरुद्ध के 387वें दिन 6.2 किलो हेरोइन सहित 102 नशा तस्कर काबू

चंडीगढ़, 23 मार्च:2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए निर्णायक ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 62वें दिन पंजाब पुलिस ने आज प्रदेश भर में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 447 स्थानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरां ते वार” – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस निदेशक महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने शुरू की थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।

62वें दिन, पुलिस टीमों ने 186 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 16,497 हो गई है।

इसके अलावा 52 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 74 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 3 भगोड़े अपराधियों(पीओ) को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं और अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना/जानकारी भी साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपना अभियान “युद्ध नशेयां विरुद्ध” को 387वें दिन भी जारी रखते हुए आज 102 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 6.2 किलोग्राम हेरोइन, 10 किलोग्राम भुक्की, 2160 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 17,113 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही मात्र 387 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 55,152 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 23 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है।

—

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleनशा तस्करी मॉड्यूल के दो सदस्य 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार
Next Article शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग की थी, पर भाजपा सरकार ने नहीं मानी: भगवंत मान
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

भगवंत मान सरकार नंगल में 800 एकड़ से अधिक सरप्लस जमीन के मालिकाना हक निवासियों को देगी : हरजोत बैंस

March 23, 2026

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग की थी, पर भाजपा सरकार ने नहीं मानी: भगवंत मान

March 23, 2026

समाना टावर मोर्चा की संगत से मिले स्पीकर संधवां

March 22, 2026
Don't Miss

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग की थी, पर भाजपा सरकार ने नहीं मानी: भगवंत मान

HNE News DeskMarch 23, 2026

अगर शहीद-ए-आज़म भगत सिंह भारत के पहले प्रधानमंत्री होते तो देश के हालात आज कुछ…

 पंजाब पुलिस द्वारा 447 स्थानों पर छापेमारी; 186 गिरफ्तार

March 23, 2026

नशा तस्करी मॉड्यूल के दो सदस्य 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार

March 23, 2026

फोल्डीवाल में पुलिस-गैंग आमने-सामने, सोनू खत्री गैंग का गुर्गा घायल

March 22, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.