Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

फोल्डीवाल में पुलिस-गैंग आमने-सामने, सोनू खत्री गैंग का गुर्गा घायल

March 22, 2026

समाना टावर मोर्चा की संगत से मिले स्पीकर संधवां

March 22, 2026

आप’ सरकार 13 अप्रैल को विधानसभा के विशेष सत्र में सख्त सज़ाओं के लिए बेअदबी विरोधी कानून में संशोधन करेगी

March 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » फोल्डीवाल में पुलिस-गैंग आमने-सामने, सोनू खत्री गैंग का गुर्गा घायल

फोल्डीवाल में पुलिस-गैंग आमने-सामने, सोनू खत्री गैंग का गुर्गा घायल

HNE News DeskBy HNE News DeskMarch 22, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
11111111111111111111111 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • , 18 मामलों का आरोपी गोपा घायल, गिरफ्तार

  • दो अवैध पिस्तौल और बाइक बरामद

जालंधर:22 मार्च 2026
पंजाब के जालंधर के फोल्डीवाल इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब पंजाब पुलिस और कुख्यात सोनू खत्री गैंग के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में गैंग का मुख्य गुर्गा कुलवंत सिंह उर्फ गोपा, जो नवांशहर का रहने वाला है, पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी फोल्डीवाल इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन खुद को घिरता देख गोपा ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। दोनों तरफ से हुई क्रॉस-फायरिंग में आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से दो अवैध पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।

बताया जा रहा है कि कुलवंत सिंह उर्फ गोपा पर करीब 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। जनवरी में फगवाड़ा की सुधीर स्वीट शॉप पर हुई फायरिंग के मामले में भी वह वांछित था।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी से दो हथियार बरामद किए गए हैं और उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

 

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleसमाना टावर मोर्चा की संगत से मिले स्पीकर संधवां
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

समाना टावर मोर्चा की संगत से मिले स्पीकर संधवां

March 22, 2026

आप’ सरकार 13 अप्रैल को विधानसभा के विशेष सत्र में सख्त सज़ाओं के लिए बेअदबी विरोधी कानून में संशोधन करेगी

March 21, 2026

आप सरकार की ‘कोई लिहाज न करने’ की नीति ने ड्रग माफिया को किया तबाह- मान

March 21, 2026
Don't Miss

समाना टावर मोर्चा की संगत से मिले स्पीकर संधवां

HNE News DeskMarch 22, 2026

-भगवंत सिंह मान सरकार ने बैसाखी के मौके पर ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब…

आप’ सरकार 13 अप्रैल को विधानसभा के विशेष सत्र में सख्त सज़ाओं के लिए बेअदबी विरोधी कानून में संशोधन करेगी

March 21, 2026

अपने ही मंत्री पर मान सरकार का बड़ा एक्शन

March 21, 2026

आप सरकार की ‘कोई लिहाज न करने’ की नीति ने ड्रग माफिया को किया तबाह- मान

March 21, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.