Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

शादी समारोह में भोजन के बाद बीमार हुए लोगों का मामला

May 27, 2026

सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े पांच आरोपी 8 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

May 27, 2026

रवनीत बिट्टू का व्यवहार शर्मनाक, घमंडी और पूरी तरह अस्वीकार्य: कुलदीप सिंह धालीवाल

May 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » India » LPG किल्लत पर राज्यसभा में हंगामा, खड़गे ने सरकार को घेरा,

LPG किल्लत पर राज्यसभा में हंगामा, खड़गे ने सरकार को घेरा,

HNE News DeskBy HNE News DeskMarch 16, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • किरण रिजिजू ने किया हस्तक्षेप, सरकार ने स्थिति सामान्य होने का दिया भरोसा

  • जेपी नड्डा का पलटवार—विपत्ति के समय भी राजनीति कर रही कांग्रेस

नई दिल्ली: 16 मार्च 2026

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका तथा ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार पर असर पड़ने लगा है। इसी को लेकर देश में एलपीजी गैस की संभावित किल्लत का मुद्दा सोमवार (16 मार्च) को संसद में गूंज उठा।

भारतीय संसद के उच्च सदन राज्यसभा में विपक्ष ने एलपीजी की उपलब्धता और संभावित कालाबाजारी को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए जोरदार हंगामा किया। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण यदि गैस संकट की आशंका है तो सरकार को पहले से ही ठोस इंतजाम करने चाहिए थे।

खड़गे ने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार बताए कि संभावित कमी से निपटने के लिए क्या व्यवस्था की गई है और कालाबाजारी रोकने के लिए कौन-से कदम उठाए गए हैं। उन्होंने यह भी मांग की कि इस गंभीर मुद्दे पर संसद में विस्तृत चर्चा कराई जाए ताकि देश की जनता को स्थिति की सही जानकारी मिल सके।

खड़गे के बयान के दौरान केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि सरकार पहले ही इस मुद्दे पर अपना पक्ष स्पष्ट कर चुकी है और घबराने की जरूरत नहीं है।

विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति अंतरराष्ट्रीय हालात की वजह से पैदा हुई है और इसका भारत से कोई सीधा संबंध नहीं है।

नड्डा ने कहा,“यह संकट वैश्विक परिस्थितियों के कारण पैदा हुआ है। कांग्रेस विपत्तिकाल में भी राजनीति करने से पीछे नहीं हट रही है और जनता को भड़काने का काम कर रही है।”

उन्होंने यह भी कहा कि पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी पहले ही सदन में इस पूरे मुद्दे पर विस्तार से जानकारी दे चुके हैं और सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

केंद्र सरकार की ओर से पहले भी यह स्पष्ट किया जा चुका है कि देश में फिलहाल एलपीजी की कोई कमी नहीं है। सरकार का कहना है कि वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू आपूर्ति को बनाए रखने के लिए पर्याप्त भंडार और वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

विशेषज्ञों के मुताबिक मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और तेल-गैस सप्लाई रूट पर संभावित खतरे के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है। यदि स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो इसका असर एलपीजी सहित अन्य ऊर्जा उत्पादों की कीमतों और सप्लाई पर पड़ सकता है।

 

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleहरियाणा राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की रणनीति तेज, 31 विधायक कसौली शिफ्ट
Next Article पी.आर.टी.सी. के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 659 नई बसें
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026

केजरीवाल की अपील पर सीएम भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलान

May 20, 2026

हरियाणा में 25 मई से 30 जून तक स्कूल बंद,

May 20, 2026
Don't Miss

सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े पांच आरोपी 8 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

HNE News DeskMay 27, 2026

गिरफ्तार आरोपी विदेशी तस्कर से संपर्क के लिए वर्चुअल नंबरों का करते थे इस्तेमाल: डीजीपी…

रवनीत बिट्टू का व्यवहार शर्मनाक, घमंडी और पूरी तरह अस्वीकार्य: कुलदीप सिंह धालीवाल

May 27, 2026

भाजपा ने भारत को ‘विश्वगुरु’ बनाने का वादा किया था, लेकिन आज ताइवान जैसा छोटा देश भी भारत को पीछे छोड़ चुका है: हरपाल सिंह चीमा

May 27, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार की वन्यजीव संरक्षण मुहिम की सफलता से 5 महीनों में 2.30 लाख से अधिक पर्यटक छत्तबीड़ चिड़ियाघर पहुंचे: लाल चंद कटारूचक्क

May 27, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

शादी समारोह में भोजन के बाद बीमार हुए लोगों का मामला

May 27, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.