Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

केजरीवाल-सिसोदिया समेत कई लोगों ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

March 11, 2026

पंजाबी सिंगर को लेकर आई आई बुरी खबर!!!!

March 11, 2026

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की हार्ड लैंडिंग

March 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Latest News » एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की हार्ड लैंडिंग

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की हार्ड लैंडिंग

HNE News DeskBy HNE News DeskMarch 11, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
sssssssss - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

फुकेत एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की हार्ड लैंडिंग, नोज व्हील टूटा; 133 यात्री सुरक्षित

हैदराबाद से आई फ्लाइट IX-938 की लैंडिंग के दौरान आगे का लैंडिंग गियर क्षतिग्रस्त,

विमान रनवे पर फंसा; करीब छह घंटे तक बंद रहा रनवे

किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं

11 March 2026

फुकेत (थाईलैंड), बुधवार: हैदराबाद से थाईलैंड जा रही Air India Express की एक फ्लाइट की Phuket International Airport पर हार्ड लैंडिंग हो गई। लैंडिंग के दौरान विमान का आगे वाला नोज लैंडिंग गियर (नोज व्हील) टूट गया, जिससे विमान रनवे पर ही फंस गया। इस घटना के बाद सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट का रनवे करीब छह घंटे तक बंद रखना पड़ा। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार 133 यात्री और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

मिली जानकारी के अनुसार Air India Express की फ्लाइट IX-938 हैदराबाद से उड़ान भरकर फुकेत पहुंची थी। इस फ्लाइट का निर्धारित लैंडिंग समय सुबह 11:40 बजे था, लेकिन विमान 11:24 बजे ही एयरपोर्ट पर उतर गया।

बताया जा रहा है कि विमान की लैंडिंग सामान्य से काफी तेज रही, जिसके कारण आगे का नोज व्हील क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। पहिया टूटने की वजह से विमान को तुरंत रनवे से हटाया नहीं जा सका और वह वहीं फंस गया।

सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

विमान में कुल 133 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे। घटना के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों और सुरक्षा टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकालकर एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में पहुंचाया। थाई अखबार The Nation के अनुसार, इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

बोइंग 737-800 विमान में आई खराबी

जिस विमान के साथ यह हादसा हुआ वह Boeing कंपनी का Boeing 737‑800 मॉडल है। विमान का रजिस्ट्रेशन नंबर VT-BWQ बताया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हार्ड लैंडिंग के कारण विमान के लैंडिंग गियर के साथ-साथ सामने वाले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है। इसी कारण तकनीकी टीम को विमान को रनवे से हटाने में काफी समय लगा।

नोज व्हील टूटने के बाद विमान रनवे पर ही अटक गया, जिससे एयरपोर्ट संचालन प्रभावित हुआ। सुरक्षा और मरम्मत कार्य के चलते रनवे लगभग छह घंटे तक बंद रहा। बाद में तकनीकी टीम ने विमान को हटाकर रनवे को दोबारा संचालन के लिए खोल दिया।

एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित विमानन एजेंसियों ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि हार्ड लैंडिंग की असली वजह क्या थी—क्या यह पायलटिंग, मौसम या किसी तकनीकी कारण से हुई। राहत भरी यह है कि विमान में सवार सभी 133 यात्री सुरक्षित हैं। इसमें कोई घायल नहीं हुआ है । समय रहते यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleलुधियाना में 360 करोड़ रुपये का निवेश होगा
Next Article पंजाबी सिंगर को लेकर आई आई बुरी खबर!!!!
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

केजरीवाल-सिसोदिया समेत कई लोगों ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

March 11, 2026

पंजाबी सिंगर को लेकर आई आई बुरी खबर!!!!

March 11, 2026

सिलंडर को लेकर आई बड़ी खबर, केंद्र ने लागू किया ESMA

March 10, 2026
Don't Miss

पंजाबी सिंगर को लेकर आई आई बुरी खबर!!!!

HNE News DeskMarch 11, 2026

पंजाबी सिंगर राणा सहोता की कार का पीछा कर बदमाशों ने की फायरिंग, 140 किमी/घंटा…

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की हार्ड लैंडिंग

March 11, 2026

लुधियाना में 360 करोड़ रुपये का निवेश होगा

March 11, 2026

आयु-आधारित सोशल मीडिया उपयोग नियम बनाने की वकालत

March 11, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026

क्या अश्वनी शर्मा को लगता है कि पंजाबी अकाली-भाजपा के नशों और गैंगस्टरों के दशक को भूल गए हैं: बलतेज पन्नू

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.