ईडी की छापेमारी: अनिल अंबानी और रिलायंस पावर से जुड़े ठिकानों पर रेड
नई दिल्ली/मुंबई, 6 मार्च।
मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस पावर से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मुंबई और हैदराबाद में एक साथ की गई, जहां एजेंसी की करीब 15 टीमों ने 10 से 12 लोकेशन्स पर तलाशी अभियान चलाया।
तड़के शुरू हुई कार्रवाई
-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ED की टीमें सुबह होने से पहले ही संबंधित परिसरों पर पहुंच गई थीं।
-
जांच एजेंसी ने कंपनी के दफ्तरों, संबंधित व्यवसायों और अधिकारियों के आवासीय परिसरों की तलाशी ली।
-
यह छापेमारी कथित वित्तीय अनियमितताओं और संदिग्ध फंड ट्रांसफर से जुड़े मामले की जांच का हिस्सा बताई जा रही है।
बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच
सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की जा रही है। जांच एजेंसी अनिल अंबानी समूह की कई कंपनियों के वित्तीय लेन-देन की पड़ताल कर रही है। आरोप है कि कंपनियों ने बैंकों से लिए गए लोन का डायवर्जन किया और विदेशी मुद्रा नियमों का उल्लंघन भी किया। इससे पहले 26 फरवरी को अनिल अंबानी प्रवर्तन निदेशालय के दिल्ली स्थित कार्यालय में पूछताछ के लिए पहुंचे थे। यह पूछताछ रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दूसरे दौर की जांच का हिस्सा थी।
अभी तक आधिकारिक बयान नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छापेमारी अभी जारी है। हालांकि इस पूरे मामले में ED की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
