Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

परविंदर सिंह झोटा की हत्या ने पंजाब की कानून-व्यवस्था की खोली पोल: अशोक सरीन हिक्की

October 14, 2026

15 अक्टूबर को पंजाब बंद का ऐलान, आरोपियों की गिरफ्तारी और CBI जांच की मांग

October 13, 2026

एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या, घटना सोशल मीडिया लाइव में कैद

October 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Politics » मध्य पूर्वी तनाव के कारण वहां फंसे पंजाबियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन जारी

मध्य पूर्वी तनाव के कारण वहां फंसे पंजाबियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन जारी

HNE News DeskBy HNE News DeskMarch 2, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

मध्य पूर्वी तनाव के कारण वहां फंसे पंजाबियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन जारी; पूर्ण सहयोग का आश्वासन: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

  • मुख्य मंत्री ने पीड़तों परिवारों सहायता हेतु 0172-2260042, 0172-2260043 या व्हाट्सऐप नंबर +91 94787 79112 पर करें संपर्क
  • युद्ध प्रभावित खाड़ी क्षेत्र में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार से हस्तक्षेप की अपील: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • फंसे हुए पंजाबियों की सुरक्षित एवं त्वरित वापसी सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार से निरंतर संपर्क में राज्य सरकार: मुख्यमंत्री
  • खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 2 मार्च 2026:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों के मद्देनज़र वहां फंसे पंजाबियों की सहायता के लिए 24 घंटे कार्यरत हेल्पलाइन जारी करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार तत्काल सहायता के लिए 0172-2260042 और 0172-2260043 पर कॉल कर सकते हैं या व्हाट्सऐप नंबर +91 94787 79112 पर संदेश भेज सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार फंसे हुए लोगों की सुरक्षित और शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के साथ लगातार संपर्क में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।
पीड़ित परिवारों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “अरब देशों में उत्पन्न तनावपूर्ण हालात के कारण अनेक पंजाबी गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। यदि किसी व्यक्ति या उसके परिवार का सदस्य वहां फंसा हुआ है, तो वे तुरंत जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। राज्य सरकार उनकी सहायता के लिए पूरी तरह तत्पर है।”

उन्होंने बताया कि इस उद्देश्य के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो 24×7 कार्यरत रहेगा। प्राप्त सूचनाओं को तुरंत संबंधित विभागों और भारत सरकार तक पहुंचाया जाएगा, ताकि राहत और निकासी की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।
सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा, “हम फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द हर आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए वचनबद्ध हैं। किसी भी परिवार को घबराने की आवश्यकता नहीं है—पंजाब सरकार इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।”

खाड़ी देशों में फंसे युवाओं, कामगारों और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में उनके कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और हर स्तर पर सहयोग सुनिश्चित करेगी।  मुख्यमंत्री ने भारत सरकार से अपील की कि वह मध्य पूर्व में उत्पन्न हालात को देखते हुए फंसे पंजाबियों तथा अन्य भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केंद्र सरकार आवश्यक कूटनीतिक और प्रशासनिक प्रयासों के माध्यम से युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में फंसे सभी लोगों की शीघ्र सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करेगी।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Article1721 से शुरू हुआ क्रिकेट का कारवां: भारत में खेल से जुनून तक का सफर
Next Article खामेनेई की हत्या के बाद ईरान–अमेरिका–इजरायल आमने-सामने
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

परविंदर सिंह झोटा की हत्या ने पंजाब की कानून-व्यवस्था की खोली पोल: अशोक सरीन हिक्की

October 14, 2026

15 अक्टूबर को पंजाब बंद का ऐलान, आरोपियों की गिरफ्तारी और CBI जांच की मांग

October 13, 2026

एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या, घटना सोशल मीडिया लाइव में कैद

October 13, 2026
Don't Miss

15 अक्टूबर को पंजाब बंद का ऐलान, आरोपियों की गिरफ्तारी और CBI जांच की मांग

HNE News DeskOctober 13, 2026

मानसा में संघर्ष के दौरान गठित एक्शन कमेटी ने किया पंजाब बंद का आह्वान, PGI…

एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या, घटना सोशल मीडिया लाइव में कैद

October 13, 2026

राकेश राठौर को मिला ‘शान-ए-पंजाब’ अवार्ड, उद्यमिता के क्षेत्र में योगदान को मिला सम्मान

October 10, 2026

बेंगलुरु में SIR के खिलाफ ‘चप्पल आंदोलन’, ध्रुव राठी और प्रकाश राज ने उठाई आवाज

October 8, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026

क्या अश्वनी शर्मा को लगता है कि पंजाबी अकाली-भाजपा के नशों और गैंगस्टरों के दशक को भूल गए हैं: बलतेज पन्नू

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.