Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आम आदमी पार्टी सरकार बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चल रही है – एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा

April 19, 2026

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के खिलाफ बिल राज्यपाल की मंज़ूरी के बाद कानून बन गया, सीएम भगवंत सिंह मान ने वाहेगुरु और संगत का किया धन्यवाद

April 19, 2026

दो भारतीय टैंकरों को बनाया गया निशाना, सभी क्रू सुरक्षित; MEA ने ईरानी राजदूत को तलब किया

April 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Latest News » सीएम भगवंत मान का बड़ा खुलासा, बोले-विरोधी नेता चालाक तरीकों से मुख्यमंत्री के निवास पर कब्जा करने की कर रहे

सीएम भगवंत मान का बड़ा खुलासा, बोले-विरोधी नेता चालाक तरीकों से मुख्यमंत्री के निवास पर कब्जा करने की कर रहे

HNE News DeskBy HNE News DeskMarch 7, 2025
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Big revelation by CM Bhagwant Mann - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

चंडीगढ़ः Big revelation by CM Bhagwant Mann… पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि विरोधी पार्टियों के नेता मुख्यमंत्री के निवास पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके लिए वे कई तरह के हथकंडे भी अपना रहे हैं। यहां युवाओं को नियुक्ति पत्र देने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने व्यंग्य किया कि विरोधी नेता मुख्यमंत्री के सरकारी निवास पर कब्जा करने के लिए लालायित हैं, जिसके लिए वे विभिन्न हथकंडे अपना रहे हैं।

Big revelation by CM Bhagwant Mann…
भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह घर पंजाब के साढ़े तीन करोड़ लोगों से संबंधित है और केवल लोगों द्वारा चुने गए व्यक्ति को ही उनकी सेवा करने और इस घर में रहने का सम्मान प्राप्त होता है। वास्तव में, पंजाब के लोग सत्ता के लालची ऐसे नेताओं को चुनावों में खारिज कर देते हैं क्योंकि इन नेताओं ने कभी भी लोगों की परवाह नहीं की। एक उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का मानना है कि मुख्यमंत्री का सरकारी निवास उनकी पैतृक संपत्ति है क्योंकि यहां उनके दादा एक बार मुख्यमंत्री के रूप में रहे थे। उन्होंने कहा कि इन खारिज किए गए नेताओं को लोग कभी भी स्वीकार नहीं करेंगे और मुख्यमंत्री के सरकारी निवास पर कब्जा करने के सपने देखने वालों की चालें किसी काम नहीं आएंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह लोगों का घर है और लोग अपने नेताओं को चुनकर यहां भेजते हैं, लेकिन लोग ऐसे नेताओं को कभी नहीं चुनेंगे, जिनका लोगों से कोई सरोकार नहीं है।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पारंपरिक पार्टियां उनसे ईर्ष्या करती हैं क्योंकि वे एक साधारण परिवार से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि ये राजनीतिक नेता मानते हैं कि उनके पास सत्ता में रहने का दैवीय अधिकार है, जिसके कारण उन्हें यह हजम नहीं हो रहा कि एक आम आदमी राज्य का शासन शानदार ढंग से कैसे चला रहा है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने आज़ादी के बाद से लोगों को मूर्ख बनाकर बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा है, जिसके कारण लोगों ने इन्हें राजनीति से बाहर कर दिया। भगवंत मान ने कहा कि यह एक सच्चाई है कि ये कॉन्वेंट में पढ़े-लिखे राजनीतिक नेता राज्य की बुनियादी जमीनी हकीकतों से भी अनजान हैं।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleबब्बर खालसा का सक्रिय आतंकी यूपी से गिरफ्तार, तड़के 3 बजे हुई गिरफ्तारी
Next Article ये तो दरिंदगी की इंतहा है…पैरों में कील ठोंककर कर दिया मर्डर
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

आम आदमी पार्टी सरकार बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चल रही है – एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा

April 19, 2026

दो भारतीय टैंकरों को बनाया गया निशाना, सभी क्रू सुरक्षित; MEA ने ईरानी राजदूत को तलब किया

April 19, 2026

ईडी के छापे विपक्ष की आवाज को कुचलने के लिए भाजपा की बौखलाहट को दर्शाते हैं: आप पंजाब

April 17, 2026
Don't Miss

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के खिलाफ बिल राज्यपाल की मंज़ूरी के बाद कानून बन गया, सीएम भगवंत सिंह मान ने वाहेगुरु और संगत का किया धन्यवाद

HNE News DeskApril 19, 2026

चंडीगढ़, 19 अप्रैल 2026 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को ऐलान…

दो भारतीय टैंकरों को बनाया गया निशाना, सभी क्रू सुरक्षित; MEA ने ईरानी राजदूत को तलब किया

April 19, 2026

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर

April 18, 2026

जालंधर के काला सिंघा रोड पर कबाड़ गोदाम में भीषण आग, 70-80 झुग्गियां राख

April 18, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.